• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

काशी में स्थित सेंट मेरी इंग्लिश चर्च है सबसे पुराना: 212 साल पहले बना, जहां क्वीन एलिजाबेथ ने की थी मॉर्निंग प्रेयर

JANVEENA by JANVEENA
December 25, 2024
in राज्य
0
काशी में स्थित सेंट मेरी इंग्लिश चर्च है सबसे पुराना: 212 साल पहले बना, जहां क्वीन एलिजाबेथ ने की थी मॉर्निंग प्रेयर

 

पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम है। रात 12 बजे के करीब चरनी में प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही कैरोल गीतों की मिठास पूरे वातावरण में फैल गयी। इन कैरोल के बीच काशी का सबसे पुराना प्रोटेस्टेंट चर्च, सेंट मेरी इंग्लिश चर्च भी कैरोल गीतों से गूंज उठा। गैरिस

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

चर्च 18वीं शताब्दी में बना और इसकी धूम 90 के दशक तक रही। साल 1961 में क्वीन एलीजाबेथ जब पंडित नेहरू के साथ काशी आयीं तो वो इसी चर्च में मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुईं। लेकिन आज यह चर्च जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। चर्च में कुछ स्थान पर नया प्रेयर स्थल बनाया गया।

काशी के इस सबसे पुराने चर्चा का वाराणसी से क्या रिश्ता है? इसे किसने डिजाइन किया और इसकी खासियत क्या है? इन सब विषयों पर दैनिक भास्कर ने प्रोटेस्टेंट चर्च के पूर्व प्रीस्ट रहे संजय दान से बात की और इस चर्चा और काशी का रिश्ता जाना…

वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में साल 1812 में बना सेंट मेरी इंग्लिश चर्च।

18वीं शताब्दी में बनाया गया चर्च, सबसे पुराना रेवरन संजय दान इस समय मुग़लसराय स्थित दो चर्चों सेंट पॉल और सेंट स्टीफन चर्च के प्रभारी पुरोहित हैं। इसके पहले संजय दान वाराणसी के सेंट मेरी इंग्लिश चर्च और लाल गिरजा के प्रभारी पुरोहित कई वर्षों तक रहे। उन्होंने बताया- सेंट मेरिज इंग्लिश चर्च काशी में सबसे ज्यादा पुराना है। उसे 18वीं शताब्दी में बनाया गया था। डेनियल केरी ने इसकी नीव साल 1810 में रखी और ये दो साल 1812 में बनकर तैयार हुआ था। ऐसे में यह सबसे पुराना है।

डेनियल केरी ने इसकी नीव साल 1810 में रखी थी। इसे बनने में दो साल का समय लगा था।

जेम्स प्रिन्सेफ ने किया था सेंट मेरिज इंग्लिश चर्च को डिजाइन संजय दान ने बताया – वाराणसी को सजाने और संवारने वाले और यहां का प्रसिद्ध शाही नाला और अन्य चीजों का आर्किटेक्ट करने वाले बड़े आर्किटेक्चर जेम्स प्रिन्सेफ ने ही इस चर्च को डिजाइन किया था। उन्होंने इस बारीकी से सजाया था। उन्होंने कहा कि कहा जा सकता है कि प्रोटेस्टेंट चर्च काशी ही नहीं उत्तर भारत का सबसे पुराना चर्च होगा।

गैसियन चर्च के नाम से मशहूर कैंटोनमेंट में होने की वजह से यह मिलेट्री के लोगों के लिए बनाया गया था। संजय दान ने बताया- इस चर्च में अब वो फर्नीचर नहीं बचे हैं क्योंकि यह कई जगहों से वक्त के थपेड़ों के साथ अब गिर गया है। पहले यहां ऐसी बेंच होती थी जिसमें मिलेट्री मैन अपनी बन्दूक को आसानी से रख के प्रेयर कर सकें। सभी सीटों में ऐसा बनाया गया था।

कैंटोनमेंट में होने की वजह से यह मिलेट्री के लोगों के लिए बनाया गया था।

1962 में क्वीन एलीजाबेथ ने की थी प्रेयर संजय दान के पिता और साल 1954 से इस चर्च से जुड़े हुए दान साहब ने बताया- इसमें कई सारे सामान तांबे और पीतल के थे जो चोरी भी हो गए। अब वहां की दशा ठीक नहीं है। उन्होंने बताया जब वो 24 साल के थे उस समय क्वीन एलीजाबेथ आयीं थीं। तब मै वहीं था। मैंने उन्हें सामने से देखा था। उन्होंने वहां मॉर्निंग प्रेयर की थी। दान साहब यहां कारपेंटर की जॉब करते थे।

अब जानिए क्या है इस चर्च की वर्तमान स्थिति…

काशी के जीएचवी मॉल के सामने स्थित सेंट मेरिज चर्च का मुख्य गेट है। लेकिन इसपर जंगली घास लिपटी हुई है जिससे इसका नाम स्पष्ट नहीं होता है। अंदर जाने पर 100 मीटर चलकर हम चर्च तक पहुंचे। इस चर्च की मुख्य बिल्डिंग बाहर से ठीक दिखाई देती है। अंदर जाने पर पता चला चर्च का सिर्फ बाहरी स्वरूप बचा हुआ है और अंदर सब कुछ ध्वस्त है। चर्च की सेक्रेटरी की पहल पर अंदर कुछ हिस्से में प्रेयर के लिए जगह बनाई है और यहाँ प्रेयर होती है।

चल रही थी क्रिसमस की तैयारी अंदर ध्वस्त हो चुके स्ट्रक्चर में एक स्थान पर प्रेयर के लिए रेनोवेशन कर स्थान बनाया गया है। इस स्थान पर लोग साफ सफाई कर रहे थे और फूलों से सजावट की जा रही थी। हमने बात की तो उन्होंने बताया- इस संबंध में यहां की सेक्रेटरी डॉ अनीता ही आप को जानकारी दे पाएंगी। अंदर साफ-सफाई के साथ ही चर्च में फूल लगाए जा रहे थे। क्रिसमस की तैयारी जोरों से चल रही थी।

अंदर एक स्थान पर प्रेयर के लिए रेनोवेशन कर स्थान बनाया गया है।

यह कैंटोनमेंट बोर्ड का चर्च चर्च की सेक्रेटरी डॉ अनीता पॉल ने बताया- यह चर्च बेसिकली नार्थ इंडिया चर्च है और इसी नाम से रजिस्टर्ड भी कैंटोनमेंट का बंगला नंबर 61, जिसमें इसका निर्माण किया गया है। यह मिलेट्री कम्पाउंड में बनाया गया है। इसपर पूरी तरह से कैंटोनमेंट बोर्ड का अधिकार है। चर्च जर्जर है लेकिन हम इसमें कोई भी कार्य बिना बोर्ड की अनुमति के नहीं कर सकते हैं। हमने अंदर की प्रेयर के लिए स्थान बनाने को कहा तो हमें अनुमति मिली लेकिन उसमें भी शर्त थी कि बाहरी बिल्डिंग को किसी भी तरह से छुआ नहीं जाएगा और अंदर ही जो करना है वो किया जाएगा।

हम पुरखों से कर रहे हैं इसकी देखभाल डॉ अनीता ने बताया- हमारी माता जी के जमाने से हम इसकी सेवा कर रहे हैं। जब तक हम हैं इसकी सेवा करते रहेंगे। यदि हमारी समाज मदद करेगा तो हम बोर्ड से अनुमति लेकर अंदर से और भव्य बनवाने की कोशिश करेंगे।

Previous Post

‘सूबेदार’ के रूप में दिखे अनिल कपूर, वीडियो देखकर रजनीकांत की याद ताजा हुई।

Next Post

खाली पेट गर्म पानी पीना बेहतर है या ठंडा? जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
खाली पेट गर्म पानी पीना बेहतर है या ठंडा? जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट गर्म पानी पीना बेहतर है या ठंडा? जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को कैसे रखें सेहतमंद, अपनाएं ये 7 महत्वपूर्ण टिप्स

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को कैसे रखें सेहतमंद, अपनाएं ये 7 महत्वपूर्ण टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)