• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

महिला स्वास्थ्य: महिलाओं के लिए ये सुपरफूड्स हैं वरदान, आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें।

JANVEENA by JANVEENA
January 4, 2025
in स्वास्थ्य
0
महिला स्वास्थ्य: महिलाओं के लिए ये सुपरफूड्स हैं वरदान, आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें।

महिलाएं पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं। महिलाएं घरों में सभी के खानपान से लेकर सेहत तक का ध्यान रखती हैं। लेकिन कई बार वह अपने सेहत और जरूरतों को पीछे छोड़ देती हैं। वहीं महिलाएं हल्के-फुल्के बुखार या सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को भी नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि महिलाओं का शरीर थोड़ा सा अधिक जटिल होता है और उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर उनके शरीर को कई बदलावों से गुजरना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को अपनी थोड़ी एक्स्ट्रा केयर भी करनी चाहिए।

बता दें कि टीनएज से लेकर मेनोपॉज तक हार्मोनल बदलावों का असर भी महिलाओं की सेहत पर देखने को मिलता है। ऐसे में आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चाजों को शामिल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
आंवला
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो महिलाओं को अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स से बाल और स्किन हेल्दी रहते हैं। यह शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन में भी मदद करता है और इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। वहीं आंवला खाने से पीरियड्स नियमित आते हैं। साथ ही यह फर्टिलिटी में भी सुधार करता है।
किशमिश
किशमिश में मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूती देते हैं और इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है औऱ शरीर में ताकत भर जाती है। किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह डाइजेशन में सुधार करती है औऱ पीरियड्स से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। किशमिश का सेवन करने से एजिंग के साइन्स कम होते हैं। आप रात में 5 किशमिश पानी में भिगो दें और फिर अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
शतावरी
आयुर्वेदिक हर्ब शतावरी महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और फर्टिलिटी में भी सुधार होता है। यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर कर स्ट्रेस को कम करता है। वहीं इसके सेवन से मेनोपॉज के लक्षणों को भी मैनेज किया जा सकता है। लेकिन शतावरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
घी 
घी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसमें कई विटामिन्स होते है, जो शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में सहायता करते हैं। घी में मौजूद गुण कब्ज की समस्या को दूर करते हैं औऱ यह प्रेग्नेंसी में भी फायदा करता है। देसी घी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और फर्टिलिटी में भी सुधार होता है। देसी घी एंटी-एजिंग की तरह काम करता है औऱ गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
अखरोट
बता दें कि महिलाओं के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करता है। अखरोट दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है और इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है और हमारे शरीर को ताकत भी मिलती है। अखरोट शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है और इसको खाने से त्वचा भी हेल्दी रहती है।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

क्या चाय सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? यूएस FDA ने दी हरी झंडी।

Next Post

बुमराह ने सिडनी टेस्ट में नया इतिहास रचा, वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ, 53 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
बुमराह ने सिडनी टेस्ट में नया इतिहास रचा, वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ, 53 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा।

बुमराह ने सिडनी टेस्ट में नया इतिहास रचा, वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ, 53 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा।

Travel Tips: अगर महाकुंभ में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से टिकट बुक करवा लें, ये ट्रेनें हैं सबसे बेहतर।

Travel Tips: अगर महाकुंभ में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से टिकट बुक करवा लें, ये ट्रेनें हैं सबसे बेहतर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)