• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Health Tips: कमर में खुजली और सूजन हो सकती है पेटीकोट कैंसर का संकेत, जानें इसके इलाज और बचाव के उपाय

JANVEENA by JANVEENA
January 31, 2025
in स्वास्थ्य
0
Health Tips: कमर में खुजली और सूजन हो सकती है पेटीकोट कैंसर का संकेत, जानें इसके इलाज और बचाव के उपाय

अधिकतर भारतीय महिलाएं साड़ी पहनती हैं। लेकिन क्या आपको बता है कि साड़ी पहनने से कैंसर हो सकता है। हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार, पारंपरिक साड़ी में टाइट नाड़े वाले पेटीकोट पहना जाता है। जिसके वजह से स्किन कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह जोखिम पेटीकोट की वजह से होता है। इसलिए इसको पेटीकोट कैंसर का नाम दिया गया है। इस कैंसर का खतरा गांव की महिलाओं में ज्यादा होता है। क्योंकि वह साड़ियां ही पहनती हैं। पेटीकोट का नाड़ा अधिक टाइट होने की वजह से कमर पर लगातार दबाव पड़ता है और नाड़े की रगड़ भी पड़ती है। जिसकी वजह से रेयर स्किन कैंसर ‘मार्जोलिन अल्सर’ हो जाता है।

मार्जोलिन अल्सर एक रेयर और अग्रेसिव स्किन कैंसर है। यह कैंसर तेज रगड़ की वजह या फिर जलने के बाद ठीक न होने वाले घावों या निशानों की वजह से होता है। यह बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन समय के साथ यह लिवर, किडनी, ब्रेन या लंग्स सहित पूरे शरीर के सभी अंगों में फैल सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पेटीकोट कैंसर के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसके लक्षण क्या हैं और बचाव या इलाज के तरीके क्या हैं।
पेटीकोट कैंसर
शरीर के किसी भी हिस्से पर अधिक प्रेशर पड़ने की वजह से खून की आवाजाही पर असर पड़ता है। अगर यह दबाव रोजाना पड़ता है, तो उस जगह की त्वचा में बदलाव आ सकता है और इससे सूजन, निशान या फिर घाव हो सकता है। वहीं यह मार्जोलिन अल्सर में भी बदल सकता है। अगर यह स्थिति पेटीकोट के टाइट नाड़े की वजह से होती है, तो इसको पेटीकोट कैंसर कहा जाता है। पेटीकोट कैंसर का मतलब रेयर स्किन कैंसर मार्जोलिन अल्सर है। मार्जोलिन अल्सर के अधिकतर लक्षण ही पेटीकोट कैंसर के भी संकेत हैं।
मार्जोलिन अल्सर होने पर स्किन में पपड़ीनुमा उभार दिखाई देता है। जिसकी वजह से त्वचा में जलन, खुजली और छाले भी हो सकते हैं। फिर यह पपड़ीनुमा उभार घाव जैसे दिखने लगते हैं। इसके आसपास कई कठोर गांठें बन जाती हैं और कई मामलों में त्वचा का रंग भी बदल जाता है।
प्रेशर सोर
जब एक ही जगह पर लगातार नाड़े का दबाव पड़ता है, तो वहां की त्वचा डैमेज होने लगती है। यह तब विकसित होते हैं, जब कोई लंबे समय तक बिस्तर पर रहता है। जब वह सही से हिल-डुल नहीं पाता है। तब हड्डियों के करीब घाव विकसित होने लगते हैं। कमर की हड्डियों के पास यह घाव विकसित होते हैं।
क्रोनिक वेनस अल्सर
बता दें कि कमर के आसपास की नसों में लगातार दबाव पड़ने से क्रोनिक वेनस अल्सर विकसित हो जाते हैं। इसमें आपको दर्द, खुजली और सूजन आदि की समस्या देखने को मिल सकती है।
अल्सर
अल्सर आम घाव की तरह होता है। इसमें त्वचा की ऊपरी सतह पर दरारें या टूटन सी नजर आने लगती है।
स्कार्स
इसमें स्किन पर टिश्यू ग्रोथ दिखती है। इसके निशान बिलकुल चोट के निशान की तरह दिखते हैं।
अगर आपको नाड़ा बांधने की जगह पर कुछ ऐसा समझ आ रहा है, तो आपको इसकी फौरन जांच करवानी चाहिए।
डॉक्टर पेटीकोट अल्सर के डाइग्नोसिस के लिए सबसे पहले मेडिकल हिस्ट्री और घाव की वजह पूछ सकते हैं। वहीं अगर डॉक्टर को कैंसर का जोखिम नजर आता है, तो वह आपको कुछ टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
बायोप्सी
त्वचा के डैमेज्ड हिस्से को बायोप्सी के लिए भी भेजा जा सकता है। वहीं कमर के आसपास की डैमेज त्वचा के हिस्से को हटा दिया जाता है और इवैल्युएशन के लिए लैब में भेजा जाता है।
MRI या CT-SCAN
अगर लैब टेस्ट में यह पता चल जाता है, तो मार्जोलिन अल्सर है तो यह अगले टेस्ट में पता लगाया जाता है। इससे पता चलता है कि शरीर में कितने हिस्से तक कैंसर फैला है। इसकी जांच के लिए डॉक्टर MRI या CT SCAN के टेस्ट के लिए कह सकते हैं।
पेटीकोट कैंसर का इलाज
आमतौर पर यह कैंसर होने पर मोह्स सर्जरी की जाती है। इसमें डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से स्किन से कैंसर सेल्स को हटा दिया जाता है। यह सर्जरी कई स्टेज में की जाती है। हर सर्जरी के पूरा होने के बाद डॉक्टर त्वचा की जांच करते हैं। अगर इस दौरान डॉक्टर को कैंसर सेल्स दिखती हैं, तो फिर से सर्जरी की जाती है। यह प्रोसेस तब तक चलता रहता है, जब तक कैंसर सेल्स खत्म नहीं हो जाता है।
सर्जरी कंप्लीट होने के बाद डॉक्टर डैमेज्ड सेल्स के हिस्से को स्किन ग्राफ्ट से ढके रहने की सलाह दे सकते हैं।
कीमोथेरेपी
यह एक तरह का ड्रग ट्रीटमेंट है। कीमोथेरेपी के जरिए शरीर के अंदर तेजी से बढ़ रही और डिवाइस हो रही सेल्स को मारने के लिए पावरफुल केमिकल्स का उपयोग किया जाता है।
रेडिएशन थेरेपी
यह थेरेपी कैंसर पेशेंट को दी जाती है। इसमें कैंसर सेल्स को मारने के लिए इंटेंस एनर्जी की किरणों का इस्तेमाल किया जाता है।
एम्पुटेशन
एम्पुटेशन में सर्जरी के माध्यम से संक्रमित अंग हटा दिया जाता है।
बता दें कि पेटीकोट कैंसर का यह मतलब नहीं है कि यह सिर्फ उन महिलाओं को हो सकता है, जो पेटीकोट पहनती हैं। दरअसल, यह मार्जोलिन अल्सर है, जो बॉडी के किसी भी हिस्से की त्वचा पर हो सकता है।
जानिए बचाव का तरीका
आप जो भी कपड़े पहन रहे हैं, उसका बेल्ट, नाड़े या इलास्टिक रबर बहुत ज्यादा टाइट न हो।
अधिक टाइट जींस या पैंट पहनने से बचना चाहिए।
आप जो भी कपड़ा पहनें, वह हल्का बांधें जिससे स्किन पर अधिक दबाव न पड़े।
कभी भी बहुत ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनना चाहिए। खासतौर पर ध्यान रखें कि अंडरगारमेंट्स टाइट न हों।
अगर कमर पर लंबे समय से घाव है, तो फौरन डॉक्टर से कंसल्ट करें।
वहीं अगर स्किन के रंग में कोई बदलाव दिख रहा है या फिर गांठ महसूस हो रही है तब भी डॉक्टर से संपर्क करें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

रिलीज से पहले ही ‘देवा’ ने कमाए करोड़ों, ओपनिंग डे की कमाई तय करेगी भविष्य

Next Post

Cricket Update: मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता, अब इंग्लैंड की लीग में भी होगी उनकी अपनी टीम

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
Cricket Update: मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता, अब इंग्लैंड की लीग में भी होगी उनकी अपनी टीम

Cricket Update: मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता, अब इंग्लैंड की लीग में भी होगी उनकी अपनी टीम

तमिलनाडु की सीएम को करना चाहता था डेट, 49 की उम्र में अब तक कुंवारा है ये एक्टर, पहचान सकते हैं?

तमिलनाडु की सीएम को करना चाहता था डेट, 49 की उम्र में अब तक कुंवारा है ये एक्टर, पहचान सकते हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)