• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Thyroid Disease: थायरॉइड विकारों के इन लक्षणों को अनदेखा न करें, जानिए इसे कैसे कंट्रोल करें

JANVEENA by JANVEENA
February 8, 2025
in स्वास्थ्य
0
Thyroid Disease: थायरॉइड विकारों के इन लक्षणों को अनदेखा न करें, जानिए इसे कैसे कंट्रोल करें

पिछले एक-दो दशकों के डेटा पर नजर डालने पर पता चलता है कि कई प्रकार की बीमारियों का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ा है। फिर चाहे हार्ट की बीमारी हो या डायबिटीज की समस्या से लोग बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इसी तरह से थायरॉइड के मामलों में भी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। थायरॉइड ग्रंथि में होने वाली दिक्कत की वजह से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

हमारे गर्दन में तितली के आकार की एक ग्रंथि है, जो थायरॉइड ग्रंथि होती है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स का उत्पादन करती है। यह हार्मोन शरीर के कई अहम कार्यों जैसे- शरीर का तापमान, हृदय गति और वजन को ठीक रखने में सहायता करता है। वहीं खान-पान, हेल्दी लाइफस्टाइल और कुछ पर्यावरणीय कारकों के चलते थायरॉयड विकारों की समस्या बढ़ती जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और शिशुओं में भी इस विकार का खतरा देखा जाता रहा है।
आमतौर पर वजन बढ़ने या फिर वजन कम होने को थायरॉइड की समस्या के तौर पर देखा जाता रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो थायरॉइड विकारों के लक्षण हो सकते हैं।
वजन बढ़ने या कम होने की समस्या
वेट लॉस होना हाइपरथायरायडिज्म का लक्षण हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें थायरॉइड ग्रंथि अधिक थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन करता है। वहीं अगर आपका वेट बढ़ रहा है, तो यह हाइपोथायरायडिज्म का लक्षण माना जाता है। थायरॉइड ग्रंथि में सक्रियता की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है।
अगर आपका वेट कम या ज्यादा हो रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए और थायरॉइड की जांच अवश्य कराएं।
थायरॉइड के लक्षण
हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरॉइडिज्म के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों पर ध्यान देते रहना जरूरी होता है।
हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति में चिड़चिड़ापन, घबराहट और चिंता का अनुभव होना आम बात है। इसके अलावा इसके लक्षणों में वजन घटाने, सोने में परेशानी, मांसपेशियों की कमी या फिर मासिक धर्म चक्र प्रभावित होने की समस्या हो सकती है।
हाइपोथायरायडिज्म होने पर आपका वजन बढ़ने की समस्या, थकावट-कमजोरी और बार-बार चीजों को भूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भावनात्मक समस्याएं
हाइपरथायरॉयडिज्म में होने वाला हार्मोनल असंतुलन मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर पर प्रभाव डालता है। इसकी वजह से घबराहट, चिंता या बिना किसी स्पष्ट वजह के आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। अक्सर इसको स्वास्थ्य समस्या मान लिया जाता है। लेकिन यह थायरॉयड असंतुलन की वजह हो सकता है। अगर वेट लॉस होने के साथ भावनात्मक समस्याएं हो रही है। तो एक बार थायरॉइड की जांच अवश्य कराएं।
त्वचा-नाखून और आवाज में बदलाव
हाइपोथायरॉइडिज्म की स्थिति की वजह से आपकी स्किन सूखी, पपड़ीदार और मोटी हो जाती है। तो वहीं कुछ लोगों में नाखून टूटने या कमजोर होने की समस्या भी शुरू हो जाती है। आमतौर पर लोग इसको सामान्य स्किन संबंधी समस्या मानते हैं, लेकिन यह थायरॉइड के विकारों का संकेत हो सकता है।
वहीं थायरॉइड ग्रंथि में सूजन होने पर आपकी आवाज भारी हो सकती है। या फिर गले में लगातार खराश महसूस हो सकती है। आमतौर पर यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्या पैदा करता है। हालांकि लंबे समय तक यह दिक्कत बनी रहती है और इसकी जांच करवा लें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

सूरजकुंड मेला पर जाने का प्लान है? जानें तारीख और टिकट की कीमत के बारे में पूरी जानकारी

Next Post

रोहित शर्मा ने ऐसा कीर्तिमान रचा, जो धोनी भी नहीं कर पाए, पूरी दुनिया रह गई हैरान!

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
रोहित शर्मा ने ऐसा कीर्तिमान रचा, जो धोनी भी नहीं कर पाए, पूरी दुनिया रह गई हैरान!

रोहित शर्मा ने ऐसा कीर्तिमान रचा, जो धोनी भी नहीं कर पाए, पूरी दुनिया रह गई हैरान!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज पहुंचेंगी,संगम में करेंगी आस्था की डुबकी!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज पहुंचेंगी,संगम में करेंगी आस्था की डुबकी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)