• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

प्रेग्नेंसी में किन दवाओं से करें परहेज? पैरासिटामोल विवाद के बीच जानें जरूरी सावधानियां

JANVEENA by JANVEENA
September 26, 2025
in स्वास्थ्य
0
प्रेग्नेंसी में किन दवाओं से करें परहेज? पैरासिटामोल विवाद के बीच जानें जरूरी सावधानियां

 


Safe Medicine For Pregnant Women: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान देकर दुनिया भर में हलचल मचा दी. उन्होंने दावा किया कि आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दर्द और बुखार की दवा पैरासिटामोल (Tylenol) गर्भावस्था में बच्चे में ऑटिज्म और एडीएचडी (Attention Deficit Hyperactivity Disorder) का खतरा बढ़ा सकती है. ट्रंप के इस बयान के बाद गर्भवती महिलाओं में डर फैल गया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई.

READ ALSO

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) और ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसियों ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है. WHO की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि पैरासिटामोल गर्भवती महिलाओं के लिए अब भी सबसे सुरक्षित दवा है. उन्होंने साफ कहा कि इस बारे में कोई नया वैज्ञानिक सबूत सामने नहीं आया है.

प्रेग्नेंसी में किन दवाओं से बचना चाहिए?

डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए. कई दवाएं भ्रूण के विकास पर बुरा असर डाल सकती हैं. आइए जानें वे दवाएं जिन्हें प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नहीं लेना चाहिए –

इबुप्रोफेन  और डाइक्लोफेनाक – ये दवाएं दर्द और सूजन में ली जाती हैं लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान लेने से बच्चे के हार्ट और किडनी पर असर पड़ सकता है.

टेट्रासाइक्लिन – यह एक एंटीबायोटिक है जो गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों और दांतों के विकास को प्रभावित कर सकती है.

आइसोट्रेटिनॉइन– इसे आमतौर पर पिंपल्स की दवा के तौर पर दिया जाता है. लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद खतरनाक है और बच्चे में जन्मजात विकार का कारण बन सकती है.

कुछ एंटी-एपिलेप्टिक दवाएं – मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं में से कुछ भ्रूण में जन्म दोष और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बढ़ा सकती हैं.

हार्मोनल दवाएं–  बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी हार्मोनल दवा लेना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

पैरासिटामोल विवाद पर भारतीय  की राय

भारतीय डॉक्टरों ने भी साफ कहा है कि ट्रंप का दावा वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है. कोचीन के डॉ. राजीव जयरामन ने बताया कि स्वीडन में 24 लाख बच्चों पर हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि पैरासिटामोल से ऑटिज़्म या अन्य न्यूरो-डेवलपमेंटल डिसऑर्डर का खतरा नहीं बढ़ता.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गर्भवती महिलाएं तेज बुखार में पैरासिटामोल न लें तो इससे मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा हो सकता है. बुखार गर्भस्थ शिशु के विकास को नुकसान पहुंचा सकता है. ट्रंप के बयान ने भले ही हलचल मचा दी हो, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैज्ञानिक आधार पर यह दावा सही नहीं है. पैरासिटामोल डॉक्टर की सलाह से प्रेग्नेंसी में सुरक्षित रूप से ली जा सकती है. हां, अन्य दवाओं के मामले में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि किसी भी तरह का दर्द, बुखार या संक्रमण होने पर खुद से दवा न लेकर डॉक्टर से परामर्श करें. सही दवा और सही समय पर इलाज से न केवल मां का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है बल्कि बच्चे का भी विकास सही ढंग से होता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

2025 एशिया कप का ‘सिक्सर किंग’ कौन बना? जानें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले 7 बल्लेबाज

Next Post

सिर्फ 3 साल की स्टारकिड, जिसके पास है खुद की पर्सनल वैनिटी वैन, शाही अंदाज़ में जी रही लग्जरी लाइफ – पहचान पाए?

Related Posts

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
Next Post
सिर्फ 3 साल की स्टारकिड, जिसके पास है खुद की पर्सनल वैनिटी वैन, शाही अंदाज़ में जी रही लग्जरी लाइफ – पहचान पाए?

सिर्फ 3 साल की स्टारकिड, जिसके पास है खुद की पर्सनल वैनिटी वैन, शाही अंदाज़ में जी रही लग्जरी लाइफ – पहचान पाए?

ओली हों या देउबा… नेपाल से भाग नहीं पाएंगे नेता, कार्की सरकार ने कर डाली बड़ी तैयारी

ओली हों या देउबा... नेपाल से भाग नहीं पाएंगे नेता, कार्की सरकार ने कर डाली बड़ी तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)