• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“प्रेग्नेंसी से पहले शरीर को मजबूत बनाना चाहती हैं? रोज़ करें ये 5 आसान एक्सरसाइज”

JANVEENA by JANVEENA
October 3, 2025
in स्वास्थ्य
0
“प्रेग्नेंसी से पहले शरीर को मजबूत बनाना चाहती हैं? रोज़ करें ये 5 आसान एक्सरसाइज”

 


मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन इसके साथ ही ये एक बड़ी जिम्मेदारी और शारीरिक चुनौती भी होती है. अक्सर जब कोई महिला प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करती है, तो उसका फोकस ज्यादा तर डॉक्टर की सलाह, खानपान या दवाओं पर होता है,लेकिन एक चीज जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वो शारीरिक तैयारी है. प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को पीठ दर्द, पैरों में सूजन या थकान का सामना करना पड़ता है. इसका एक बड़ा कारण  शरीर का तैयार न होना है. जैसे किसी मैराथन के लिए हम महीनों पहले ट्रेनिंग शुरू करते हैं, वैसे ही मां बनने के इस खूबसूरत सफर के लिए भी शरीर को पहले से मजबूत बनाना बहुत जरूरी है.

READ ALSO

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

शरीर को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करने का मतलब ये नहीं कि आपको कोई भारी-भरकम जिम वर्कआउट करना होगा. कुछ सिंपल और असरदार एक्सरसाइज, जिन्हें आप घर पर भी कर सकती हैं, ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाएंगी, चोटों से बचाएंगी और आपकी प्रेग्रेंसी को आसान बना सकती हैं. तो आइए ऐसी 5 आसान और जरूरी एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं, जिन्हें रोजाना करने से आप प्रेग्नेंसी से पहले अपने शरीर को अच्छे से तैयार कर सकती हैं.

प्रेग्नेंसी से पहले  5 आसान और जरूरी एक्सरसाइज 

1. कार्डियो एक्सरसाइज – प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप पहले से कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं, तो आपका दिल और फेफड़े पहले से ही इस बदलाव के लिए तैयार होंगे. प्रेग्नेंसी से पहले बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए  आप रोजाना 30 मिनट की वॉक, लाइट जॉगिंग, साइकिल चलाना या स्वीमींग, ज़ुम्बा या डांस कर सकते हैं. इनकी मदद से हार्मोनल बदलावों से निपटना आसान होगा, वजन कंट्रोल में रहेगा और स्ट्रेस कम होगा.

2. कोर को मजबूत बनाएं – प्रेग्रेंसी में आपका पेट और उसके साथ रीढ़ की हड्डी पर दबाव भी बढ़ता है. अगर आपकी कोर मसल्स मजबूत नहीं होंगी, तो पीठ दर्द होना तय है. ऐसे में साइड प्लैंक और प्लैंक, ब्रिज पोज, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, योग और पिलेट्स आपकी लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इन्हें रोज करने से पीठ दर्द से बचाव, बेहतर बैलेंस और डिलीवरी के समय मांसपेशियों का अच्छा कंट्रोल रहता है.

3. बॉडी फ्री एक्सरसाइज – अगर आपको पहले से पीठ दर्द, साइटिका, प्लांटर फेशिआइटिस, या कूल्हों में अकड़न जैसी कोई समस्या है, तो ये प्रेग्नेंसी में और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इसलिए अगर आप प्रेग्नेंसी की सोच रही हैं, तो सबसे पहले फिजियोथेरेपिस्ट से मिलें और इन समस्याओं का कम करें. इसके अलावा रोज हल्की स्ट्रेचिंग करें, गर्म पानी से सिकाई करें और जरूरत हो तो फिजियोथेरेपी लें. इससे आपके शरीर की स्पीड बढ़ेगी, दर्द में राहत मिलेगी और आप एक्टिव महसूस करेंगी.

4. पैरों और हिप्स की ताकत बढ़ाएं – प्रेग्रेंसी में आपके पैरों को ज्यादा वजन उठाना पड़ेगा, और बच्चे के जन्म के बाद भी बार-बार उसे उठाना होगा. इसलिए जरूरी है कि आपके ग्लूट्स और पैरों की मांसपेशियां मजबूत हों. प्रेग्नेंसी से पहले बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए स्क्वाट, डेडलिफ्ट, ब्रिज एक्सरसाइज, हील रेजेज करें. इससे पैरों में थकान कम होगी, चलना-फिरना आसान रहेगा और रीढ़ पर दबाव भी कम पड़ेगा.

5. पेल्विक फ्लोर की एक्सरसाइज – पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां आपकी ब्लैडर, यूट्रस और रेक्टम को सहारा देती हैं. प्रेग्नेंसी में इन पर बहुत दबाव पड़ता है. इसलिए इनको पहले से मजबूत करना जरूरी है. ऐसे में इसके लिए कीगल एक्सरसाइज करें यानी अपनी पेल्विक मसल्स को 5-10 सेकंड के लिए टाइट करें और छोड़ें. इसके अलावा स्क्वाट्स और लंजेस करें और हैप्पी बेबी पोज करें. इससे डिलीवरी आसान हो सकती है, लीकिंग या बेचैनी की समस्या नहीं होगी, और रिकवरी भी जल्दी होगी.

Previous Post

“केवल 7 वर्ष के बच्चों में भी हार्ट डिज़ीज़ का खतरा बढ़ रहा है, जानें इसे पहचानने के तरीके”

Next Post

“कश्मीर पर बयान देकर PAK की पूर्व खिलाड़ी सना मीर के बढ़े विवाद, अब सफाई में बोलीं- ‘मेरे दिल…'”

Related Posts

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
Next Post
“कश्मीर पर बयान देकर PAK की पूर्व खिलाड़ी सना मीर के बढ़े विवाद, अब सफाई में बोलीं- ‘मेरे दिल…'”

"कश्मीर पर बयान देकर PAK की पूर्व खिलाड़ी सना मीर के बढ़े विवाद, अब सफाई में बोलीं- 'मेरे दिल...'"

“विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू का कमाल, 199 किलो वजन उठाकर अपने नाम किया सिल्वर मेडल”

"विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू का कमाल, 199 किलो वजन उठाकर अपने नाम किया सिल्वर मेडल"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)