• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

कोविड वैक्सीन पर जल्द लग सकती है ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? जानें क्या संकेत बताते हैं इसके संभावित खतरे के बारे में।

JANVEENA by JANVEENA
December 15, 2025
in स्वास्थ्य
0
कोविड वैक्सीन पर जल्द लग सकती है ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? जानें क्या संकेत बताते हैं इसके संभावित खतरे के बारे में।

 

Covid Vaccine Black Box Warning: अमेरिका की FDA जल्द ही कोविड वैक्सीन पर अपनी सबसे गंभीर चेतावनी, ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग लगाने की तैयारी में है. यह वही चेतावनी होती है जिसे दवाइयों पर सबसे ऊपर मोटे अक्षरों में लगाया जाता है और इसका साफ मतलब होता है कि दवा में गंभीर खतरा या जानलेवा रिस्क मौजूद है, जिसे इस्तेमाल से पहले बेहद गंभीरता से समझना चाहिए. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, FDA के अंदर यह कदम ऐसे समय में आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप प्रशासन दोबारा वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है. बाहर के कई एक्सपर्ट इस फैसले से हैरान हैं क्योंकि उनके अनुसार कोविड वैक्सीन को लेकर ऐसी चेतावनी की वैज्ञानिक जरूरत नहीं दिखती.

ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग क्या है?

ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग आमतौर पर तभी लगाई जाती है जब किसी दवा से मौत, स्ट्रोक, दिल का गंभीर नुकसान, या ऐसे साइड इफेक्ट हों जो इंसान को अपंग तक कर सकते हों. जैसे ओपिओइड दवाओं पर लत, ओवरडोज और मौत की चेतावनी दी जाती है या गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ दवाओं पर जन्म दोष की आशंका लिखी जाती है. FDA के अंदर इस चेतावनी को आगे बढ़ाने में डॉ. विनय प्रसाद की भूमिका बताई जा रही है, जो वैक्सीन की पॉलिसी और सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवाल उठाते रहे हैं. हालांकि, यह योजना अभी अंतिम चरण में नहीं है और बदल भी सकती है.

कंपनियों का क्या है कहना?

दूसरी तरफ मॉडर्ना औरफाइजर दोनों कंपनियां बार-बार दोहरा रही हैं कि उनकी वैक्सीन की सुरक्षा दुनिया भर में करोड़ों डोज़ के डेटा से साबित हो चुकी है और बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं में कोई नया गंभीर खतरा सामने नहीं आया है. साइंटफिक आंकड़े भी यही कहते हैं कि कोविड वैक्सीन ने सिर्फ पहले साल में दुनिया भर में करीब 2 करोड़ लोगों की जान बचाई. CDC की ताजा रिपोर्ट में भी कहा गया कि 9 महीने से 17 साल के बच्चों में वैक्सीन ने अस्पताल जाने का जोखिम काफी कम किया है.

वैक्सीन के शुरुआती दौर में मायोकार्डाइटिस यानी हार्ट इंफ्लेमेशन की रेयर समस्या कुछ युवाओं में दिखी थी, लेकिन CDC ने साफ कहा है कि ज्यादातर लोग पूरी तरह ठीक हो जाते हैं और अब यह दर पहले से काफी कम हो चुकी है.

इस कारण शुरू हुई चर्चा

इसके बावजूद, FDA में कुछ अधिकारी मानते हैं कि वैक्सीन लेबल पर इस रिस्क को और खुलकर लिखना चाहिए और यही कारण है कि ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग की चर्चा शुरू हुई है. इसका मतलब होगा कि वैक्सीन पैक पर साफ-साफ लिखा जाएगा कि दिल से जुड़े दुर्लभ लेकिन गंभीर रिस्क मौजूद हैं. हालांकि, कई पूर्व FDA कमिश्नरों ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इतने बड़े फैसले पर पुख्ता डेटा दिखाए बिना डर फैलाना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होगा. अभी स्थिति यह है कि FDA इस मुद्दे पर आंतरिक समीक्षा कर रहा है, लेकिन अगर ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग लगती है तो इसका मतलब दुनिया भर में एक ही संदेश जाएगा, इस दवा में गंभीर जोखिम है, इसलिए इसे बेहद सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में रेगुलेशन, थेराप्यूटिक्स और लॉ प्रोग्राम चलाने वाले डॉ. एरन केसेलहाइम ने CNN को बताया कि “इस तरह की चेतावनियां या तो दवा बनाने वाली कंपनी शुरू करती है या फिर FDA खुद लगाती है. लेकिन आमतौर पर FDA पहले पब्लिक को यह बताता है कि वह किसी दवा या वैक्सीन की सुरक्षा से जुड़े सवाल की जांच कर रहा है. कई बार FDA एक सलाहकार समिति भी बुलाता है  जिसमें बाहर के स्वतंत्र एक्सपर्ट होते हैं, ताकि वे सुरक्षा से जुड़े डेटा की खुलकर समीक्षा करें और एजेंसी को सुझाव दे सकें.”

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का बड़ा बयान, कहा—’भारतीय गेंदबाजों को…’

Next Post

सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया आतंकी हमला, अब तक 16 लोगों की मौत; चश्मदीद ने साझा किए अपने अनुभव।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया आतंकी हमला, अब तक 16 लोगों की मौत; चश्मदीद ने साझा किए अपने अनुभव।

सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया आतंकी हमला, अब तक 16 लोगों की मौत; चश्मदीद ने साझा किए अपने अनुभव।

सिडनी में हुई गोलीबारी में हमलावर से लड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ अहमद अल अहमद कौन हैं?

सिडनी में हुई गोलीबारी में हमलावर से लड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ अहमद अल अहमद कौन हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)