• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

स्वास्थ्य सुझाव: बादाम का सेवन इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, जानिए क्यों

JANVEENA by JANVEENA
June 8, 2024
in स्वास्थ्य
0
स्वास्थ्य सुझाव: बादाम का सेवन इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, जानिए क्यों

 

मेवे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वहीं सूखे मेवे की अपनी खासियत होती है। इसका शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है। बादाम काफी ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। लेकिन कुछ विशेष स्वास्थ्य परिस्थितियों में बादाम का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बादाम का सेवन किन परिस्थितियों में हानिकारक हो सकता है।

वैसे तो बादाम की खूबियों के बारे में हम सभी भलीभांति जानते हैं। इसके साथ ही बादाम के साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानना बेहद जरूरी होता है। बादाम में कैल्शियम, फास्‍फोरस, विटामिन ई, फाइबर और एंटी ऑक्‍सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करते हैं, तो यह आपको फायदा पहुंचाएगा। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

हालांकि बादाम का सेवन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में हानिकारक माना जाता है। जिसकी जानकारी इन समस्याओं से पीड़ित लोगों को जरूर होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं किस तरह की सेहत संबंधी परेशानियों में बादाम का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है और आप इसके लिए दवा का सेवन कर रहे हैं। तो बादाम का अधिक सेवन करना आपकी दवा के प्रभाव को बेअसर कर सकता है। क्योंकि बादाम में मैंगजीन भरपूर मात्रा पाई जाती है। बादाम की शरीर में अधिकता दवाओं के असर को बेअसर कर सकती है। वहीं बादाम में हाई कैलोरी की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

स्टोन की समस्या

जिस व्यक्ति की किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर की समस्या है, तो ऐसे लोगों को भी बादाम के सेवन से बचना चाहिए। बादाम में अधिक मात्रा में ऑक्‍सलेट पाया जाता है, जोकि स्टोन की समस्या को बढ़ता है। इसलिए किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को सीमित रूप में बादाम का सेवन करना चाहिए।

पेट की समस्या

आमतौर पर सेहतमंद बने रहने के लिए रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाने की सलाह दी जाती है। जबकि मुट्ठी भर बादाम पेट के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। असल में मुट्ठी भर बादाम में 170 ग्राम फाइबर पाया जाता है। वहीं आपके शरीर को रोजाना सिर्फ 25 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। यानी की एक दिन में सिर्फ 3-4 बादाम का सेवन करना चाहिए। अगर आप पूरा दिन में इससे अधिक बादाम खाने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। पाचन की समस्या होने पर बादाम के सेवन से बचना चाहिए।

विटामिन ई

इसके साथ ही बादाम में विटामिन ई की अधिक मात्रा पाई जाती है। बादाम के अधिक सेवन से शरीर में विटामिन ई का ओवरडोज हो सकता है। जिसकी वजह से थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में विटामिन ई होने से माइग्रेन की समस्या ट्रिगर हो सकती है। माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को बादाम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

मोटापा

मोटापे की समस्या से पीड़ित लोगों को भी बादाम का कम सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। ऐसे में बादाम का अधिक सेवन मोटापे को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनको सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

Shivsena (UBT) के नेता हमारी पार्टी में शामिल हो सकते हैं : एकनाथ शिंदे के समर्थक

Next Post

शिवाजी महाराज का किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे: फिल्म में राणा दग्गुबती, जो औरंगजेब का किरदार निभाएगा, दिसंबर में रिलीज़ होगी।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
शिवाजी महाराज का किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे:  फिल्म में राणा दग्गुबती, जो औरंगजेब का किरदार निभाएगा, दिसंबर में रिलीज़ होगी।

शिवाजी महाराज का किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे: फिल्म में राणा दग्गुबती, जो औरंगजेब का किरदार निभाएगा, दिसंबर में रिलीज़ होगी।

फैंटेसी-11 टी-20 विश्व कप, साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश:  श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेने वाले नॉर्त्या को कप्तान बना सकते हैं

फैंटेसी-11 टी-20 विश्व कप, साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेने वाले नॉर्त्या को कप्तान बना सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)