अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पनियरा के प्रयासों से पनियरा और लखनऊ के बीच परिवहन निगम की नई बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने इस बस सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की और हरी झंडी दिखाकर बस
.
यह बस सेवा सुबह महराजगंज से पनियरा के लिए चलेगी और फिर पनियरा से मुजुरी, कैम्पियरगंज, मेहदावल, बस्ती, अयोध्या होते हुए आलमबाग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अतिरिक्त, पनियरा से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा सुबह 6:30 बजे से संचालित होगी।
समारोह और आभार
इस अवसर पर पनियरा के व्यापारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा का आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजी. आकाश जायसवाल ने इस नई सेवा को क्षेत्र के लिए जनहितकारी बताया और कहा कि इससे लाखों लोगों को लाभ होगा।
इस उद्घाटन समारोह में बस परिचालक विश्वास त्रिपाठी, चालक जितेन्द्र चौधरी, और व्यापार मंडल के कई सदस्य जैसे अजय जायसवाल, रामनिवास सिंह, रामफल जायसवाल, और अन्य सम्मानित व्यापारी भी मौजूद रहे।



















