पुलिस प्रवक्ता ने बताया, फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और यह आग बालकनी तक फैल गई। अधिकारी ने बताया, तुरंत अग्निशमन सेवा को बुलाया गया और आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी की इमारत में 17वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 119 में एल्डेको आमंत्रण सोसायटी में रात करीब आठ बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और यह आग बालकनी तक फैल गई।
अधिकारी ने बताया, तुरंत अग्निशमन सेवा को बुलाया गया और आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।



















