लखनऊ में साइब ठगों ने आजकल वाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर ठगी का नया तरीका अपना है। यह लोग वाट्सएप ग्रुप पर लोगों को जोड़कर ट्रेडिंग में पैसे लगा कर ज्यादा फायदा दिलाने का दवा करते हैं।
पहले कुछ फायदा ग्राहक को देते हैं और विश्वास होने पर बड़ी रकम लेकर गायब
.
ग्रुप में जोड़ने के बाद तीन नंबर से आने लगा फोन
पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
अहिमामऊ निवासी अविनाश दास के साथ साइबर ठगों ने 13.88 लाख की ऑनलाइन ठगी की। उनके मुताबिक11 अप्रैल 2024 को उनके पास Quant insights v5012 नाम के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। जिसके ग्रुप एडमिन के मोबाइल नंबर विदेशी (447245757162, 447500984971, 447831448901, 447867108782) थे। ग्रुप में जोडने के बाद तीन नंबर से बात शुरू हुई। उन्होंने कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने की बात कही। जिसके बाद आधार कार्ड की डिटेल लेकर एक वेबसाइट लिंक essenceinvestment.in भेजकर OTC (OVER THE COUNTER) अकाउंट खुलवाया । फिर शुरू हुआ ठगी का खेल। उनके कहने के अनुसार 26 अप्रैल से 4 जून के बीच उनके बताए अकाउंट में पैसे लगाता रहा। जिसमें करीब 13.88 लाख रुपए ठग लिए गए। ठगी का एहसास होने पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पैसा मांगने पर कहा 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा
पीड़ित के मुताबिक अपना पैसा मांगने पर ग्रुप एडमिन ने 30 प्रतिशत टैक्स करीब 4.16 लाख रुपए और देने की बात कही। साइबर फ्राड होने की आशंका पर ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत की। जिसके बाद थाने पर जाकर शिकायत की।
इन डेट में किया ट्रांजेक्शन
- 26 अप्रैल से 9 मई के बीच 1.10 लाख ।
- 13 मई से 20 मई तक 3.30 लाख ।
- 23 मई से 24 मई के बीच 2.48 लाख।
- दो जून से तीन जून के बीच 5 लाख ।
- तीन जून से चार जून के बीच एक लाख।
- 2 जून से को 50 हजार रुपए।
- चार जून को 50 हजार रुपए।
ट्रेडिंग के नाम पर 5.30 करोड़ की ठगी
साइबर थाना पुलिस ग्रुप बनाकर ठगी करने वालों की तलाश कर रही है।
सरोजनीनगर निवासी रमन पाल के साथ साइबर ठगों ने पहले फेसबुक पर एक विज्ञापन के माध्यम से वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े। Accel Student Group A118 नाम से ग्रुप पर शेयर मार्केट ट्रेडिंग प्लान के बारे में बताया गया। साथ कुछ नंबर के माध्यम से ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। जिसके बाद उनके बताए प्लान अच्छे लगे। जिससे 21 मई को 50-50 हजार के तीन ट्रान्जेक्शन किए। उसके बाद कई बार में GEM ENVIRO B NEPHRO CARE के आईपोओ के लगभग 4.5 करोड़ रूपये लगा दिए। जिसके चलते 21 मई से लेकर 4 जुलाई के बीच 5.30 करोड़ की ठगी हो गई। साइबर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पहले विश्वास दिलाने के लिए पैसे वापस किए
ठगों की बातों में आकर गवां दी बचत की रकम।
गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी हेमंत वर्मा के साथ भी वाट्सएप ग्रुप जोड़कर 13.64 लाख रुपए की ठगी हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को Monopoly Club 1 नाम के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। जिसके बाद 9832079650 से एक युवक रोज बात करने लगा। इसीबीच को वाट्सएप ग्रुप में Escorts Securities Trading (www.escortssecurities.net) का लिंक आया। साथ ही टेलीग्राम पर भी लिंक भेजा गया। जिसके बाद सारी डिटेल लेकर एक खाता खोला गया। जिसके बाद पांच हजार रुपए डालकर अकाउंट चेक किया। विड्राल करने पर पैसे वापस आ गए। इससे भरोसा हो गया कि कंपनी सही है। उसके बाद उनके बताए अकाउंट में 13 मई से 31 May के बीच में 13.64 लाख रुपये जमा करता चला गया। पैसे विड्राल करने की कोशिश पर 2.5 लाख और रुपए की मांग की। इंकार करने पर पैसा न मिलने की बात कही गई। जिसके बाद साइबर फ्राड की आशंका पर एफआईआर दर्ज कराई।
एक ग्रुप में जोड़कर स्टॉक में लगवाए पैसे
साइबर थाना एफआईआर दर्ज कर संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।
इंदिरानगर सी ब्लाक निवासी पंकज धसमाना को 9 मई को एक ग्रुप बी 4-8 वेल्थ पासवर्ड नाम के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। जिसका ग्रुप एडमिन निर्मल (9454861742) था। उसने उन्हें स्टॉक में निवेश के लिए AFSL ऐप से जुड़ने को कहा। जिसकी बातों में आकर 7 जून को पहली बार दस हजार रुपए भेजे। उसके बाद उसने मुझे ज्यादा प्राफिट के लिए और पैसे लगाने की बात कही। उसकी बातों में आकर नौ जून को 40 हजार रुपए लगा दिए। अब वह यूसी स्टॉक और ब्लाक ट्रेडिंग में निवेश कराकर और मुनाफा का लालच देने लगा। जिसके बाद 14 जून को 25 हजार और 21 जून को 50 हजार रुपए लगा दिए। अभी तक AFSL आनलाइन एप की टीम पर 1.25 रुपए लगा चुका था।
ज्यादा प्राफिट दिखा की बड़ी ठगी
पीड़ित के मुताबिक ठगों ने 1.25 रुपए लगाने के बाद कहा कि आपके एफसएल ऑनलाइन वालेट में 3,46,000 रूपए ( जिसमें 1.25 रुपए मेरे) हो गए हैं। आपको 2.21 लाख रुपए प्राफिट हुआ हैं।
जिसके बाद मुझे वाट्सएप ग्रुब बी 4-8 वेल्थ पासवर्ड से वीआईपीवी 9-8 ग्रुप से जोड़ दिया गया। साथ कहा गया कि उस्मान नामक का युवक पैसा लगाने में मदद करेगा।
उस्मान ने यूसी स्टॉक और ब्लाक ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर आईपीओ DEE DEVLOPMENT ENGINERING LIMITED में लगाने कहा।
उसके कहा कि आपको 50 हजार शेयर खरीदने की बात कही, लेकिन उस पैसे से 2570 शेयर ही मिले। जिसकी लागत 4.96 लाख रुपए थी।
उस्मान ने और पैसे भेजने को कहा। इसके साथ ही अन्य में पैसा लगाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए और ठग लिए।
पैसा निकालने की कोशिश पर सभी के पासवर्ड बदल दिए। कई बार कहने पर अपना पैसा लेने के लिए दो लाख रुपए और जमा करने को कहा।
उनकी बातों में आकर दो बार में तीन लाख के करीब और जमा कर दिया। इस तरह उन लोगों ने 6 लाख रुपए की ठगी कर ली।
टेलीग्राम की एक लिंक डाउन लोड करा की ठगी
पीड़िता ने ठगी की आशंका पर गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर।
शगुफ्ता नाज अंसारी ने गोमतीनगर थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। उनके मुताबिक एक अंजान नंबर ने एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। जिसमें एक टेलीग्राम का लिंक से जुड़ने को कहा गया। जिसमें कहा गया कि टास्क को पूरा करने पर 5 हजार के बदले 65 सौ रुपए मिलेंगे। उसके बाद कहा गया कि बीच में टास्क को छोड़ा नहीं जा सकता, जीते पैसे पाने के लिए 32600 रुपए और देने होंगे। उनकी बातों में आकर पैसे जमा कर दिए। उसके बाद फिर उन्होंने आखिरी टास्क के नाम पर 90 हजार रुपए जमा करे को कहा। जिसके बदले 1.87 लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद कहा कि आपका खाता फ्रीज हो गया है। 78599 रुपए देने पर खुलेगा। फिर दो लाख रुपए की मांग की। ठगी की आशंका पर शिकायत दर्ज कराई।



















