• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“मौसम बदलते ही जुकाम या बुखार? जानें कैसे पहचानें फ्लू, कोविड या सामान्य सर्दी”

JANVEENA by JANVEENA
December 20, 2025
in स्वास्थ्य
0
“मौसम बदलते ही जुकाम या बुखार? जानें कैसे पहचानें फ्लू, कोविड या सामान्य सर्दी”

READ ALSO

Fat Dogs Of Delhi ने खींचा लोगों का ध्यान, कुत्तों के बढ़ते वजन पर उठे सेहत से जुड़े सवाल

भारत में 1.9 लाख कैंसर मामले संक्रमण से जुड़े, नई ग्लोबल स्टडी में सामने आया बड़ा आंकड़ा

Difference Between Flu Cold and Covid: फ्लू, कोविड-19 और सामान्य सर्दी, तीनों ही सांस से जुड़ी बीमारियां हैं. इनके कई लक्षण एक-जैसे होते हैं, इसलिए सिर्फ महसूस करने भर से फर्क करना मुश्किल हो जाता है. कोविड की सही पहचान तो जांच से ही होती है, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिनसे इन तीनों में फर्क समझा जा सकता है. चलिए आपको समझाते हैं कि कोविड, फ्लू और सामान्य सर्दी में क्या अंतर होता है और इनकी पहचान कैसे की जाती है. इसके साथ ही यह भी बताते हैं कि इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है.

सामान्य सर्दी के लक्षण

सर्दी की शुरुआत आमतौर पर गले में हल्की खराश, नाक बहने और छींक आने से होती है. 1 से 2 दिन में लक्षण साफ दिखने लगते हैं. सर्दी में बुखार आमतौर पर नहीं होता और अगर होता भी है तो बहुत हल्का. शरीर दर्द और ज्यादा थकान भी कम ही होती है. अधिकतर मामलों में सर्दी 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाती है. खांसी और नाक बंद रहने की समस्या थोड़ी देर तक बनी रह सकती है.  सामान्य सर्दी से सांस लेने में दिक्कत या फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन नहीं होता. हां, दमा के मरीजों में घरघराहट हो सकती है.

फ्लू के लक्षण

फ्लू बहुत तेजी से हमला करता है.  अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, सूखी खांसी और तेज बदन दर्द शुरू हो जाता है. फ्लू में थकान और मांसपेशियों का दर्द इतना ज्यादा हो सकता है कि व्यक्ति खुद को बेहद कमजोर महसूस करता है. शुरुआती 3 से 4 दिनों में तेज बुखार आम है. इसके साथ गले में दर्द, नाक बहना या बंद होना हो सकता है. बच्चों में उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं. फ्लू गंभीर रूप ले सकता है और निमोनिया जैसी परेशानी पैदा कर सकता है. बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है.

कोविड-19  के लक्षण

कोविड के लक्षण समय के साथ बदलते रहे हैं. आम तौर पर नाक बंद होना, गले में खराश, सिरदर्द और थकान देखी जाती है. इसके अलावा बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. पहले स्वाद और गंध का जाना कोविड का खास लक्षण था, जो अब कम देखने को मिलता है, लेकिन अभी भी कुछ मामलों में होता है

कैसा महसूस होता है फर्क

  • फ्लू अचानक शुरू होता है और तेज बुखार, बहुत ज्यादा बदन दर्द और पूरी तरह थकावट महसूस होती है
  • सर्दी धीरे-धीरे होती है और हल्की रहती है, ज्यादा असर नाक और गले तक सीमित रहता है.
  • कोविड सर्दी और फ्लू दोनों जैसा लग सकता है, लेकिन इसमें ज्यादा थकान, सिरदर्द और कभी-कभी सांस की दिक्कत भी हो सकती है.

खुद को कैसे बचाएं

  • बाहर से आने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं.
  • मास्क पहनें, इससे हवा में मौजूद प्रदूषण और वायरस दोनों से बचाव होता है.
  • बस, ट्रेन या यात्रा के दौरान बीमार दिखने वाले लोगों से दूरी रखें.
  •  पौष्टिक आहार लें, ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे और शरीर इंफेक्शन से बेहतर तरीके से लड़ सके.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

“उत्तराखंड में दिसंबर की यात्रा: देवभूमि की 4 ऐसी जगहें जहां मिलेगा सुकून और मनोहारी नजारा”

Next Post

मुख्यमंत्री से मिले विधायक संजीव अग्रवाल

Related Posts

Fat Dogs Of Delhi ने खींचा लोगों का ध्यान, कुत्तों के बढ़ते वजन पर उठे सेहत से जुड़े सवाल
स्वास्थ्य

Fat Dogs Of Delhi ने खींचा लोगों का ध्यान, कुत्तों के बढ़ते वजन पर उठे सेहत से जुड़े सवाल

October 2, 2026
भारत में 1.9 लाख कैंसर मामले संक्रमण से जुड़े, नई ग्लोबल स्टडी में सामने आया बड़ा आंकड़ा
स्वास्थ्य

भारत में 1.9 लाख कैंसर मामले संक्रमण से जुड़े, नई ग्लोबल स्टडी में सामने आया बड़ा आंकड़ा

October 1, 2026
आंवला खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया इसका जिक्र
स्वास्थ्य

आंवला खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया इसका जिक्र

September 29, 2026
खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? इन वजहों से बढ़ सकती है परेशानी
स्वास्थ्य

खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? इन वजहों से बढ़ सकती है परेशानी

September 29, 2026
एक महीने तक सिर्फ चिकन खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा? जानें फायदे और नुकसान
स्वास्थ्य

एक महीने तक सिर्फ चिकन खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा? जानें फायदे और नुकसान

September 28, 2026
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं दिल को स्वस्थ रखने वाली 4 आदतें, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे करें शामिल
स्वास्थ्य

कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं दिल को स्वस्थ रखने वाली 4 आदतें, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे करें शामिल

September 26, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री से मिले विधायक संजीव अग्रवाल

मुख्यमंत्री से मिले विधायक संजीव अग्रवाल

बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर पहुंचे कुछ लोग, तो ढाका ने बताया झूठ—कहा, “यह बेहद…”

बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर पहुंचे कुछ लोग, तो ढाका ने बताया झूठ—कहा, “यह बेहद…”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)