गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की 5 साल में आय घटी है। बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया वर्तमान समय में 19.26 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। वही गोंडा भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया पर एचडीएफसी बैंक से 1 करोड़ 19 लाख 41 हजार 662 रुपए का कर्ज भी है। बीजेपी सांसद व प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास बीएमडब्ल्यू कार, पावर्ड हंग ग्लाइडर सहित 6 महंगी लग्जरी गाड़ियां है और ये लग्जरी गाड़ियों और पावर्ड हंग ग्लाइडर के शौकीन भी है। गोंडा भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास लाइसेंसी पिस्तौल और राइफल भी है। साथ ही जिले के दो थानों में कुल तीन मुकदमे भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हैं।
महंगी गाड़ियों व पॉवर्ड हंग ग्लाइडर के शौकीन है भाजपा प्रत्याशी



















