बरेली जोन में अवैध पटाखों व आतिशबाजी को लेकर एडीजी रमित शर्मा ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। दीपावली के नजदीक आते ही पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध पटाखों पर कार्रवाई कर रही है। जिसमें एडीजी रमित शर्मा ने बरेली जोन के बरेली व मुरादाबाद मंडल में आने
.
बरेली में 7 लोगों की जा चुकी है जान
बरेली के सिरौली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 2 अक्टूबर की शाम को हुए विस्फोट में पांच महिलाओं और 2 बच्चों की मौत हुई थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई। जहां नासिर ने पुलिस से बचने के लिए अपने ससुर रहमान शाह के घर में अवैध पटाखे, बाारूद छिपाया था। जिसके बाद हादसा हुआ। पुलिस इस मामले में 8 लोगों को जेल भेज चुकी है। बरेली 15 दिन में बरेली में 13 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए जा चुके हैं।
थाना प्रभारी व सीओ को सख्त निर्देश
एडीजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी पुलिस की लापरवाही सामने मिलती तो थाना प्रभारी के साथ सीओ भी जिम्मेदार होंगे। बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे नहीं बिकने चाहिए। शहर में लगने वाले पटाखा मार्केट के लिए नियमानुसार कार्रवाई करें। पुलिस भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हर राेज पैदल गश्त करे। बाजारों में आने वाले दिनों में भीड़भाड़ बढ़ेगी, ऐसे में सुरक्षा को लेकर लगातार पुलिस पैदल मार्च करे।



















