काशी में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संत समाज ने धर्मांतरण को रोकने और सामाजिक समरसता के लिए देशभर में व्यापक जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के अंतर्गत संत गांव-गांव जाकर हिंदू समाज को मत, पंथ, संप्रदाय में विभाजित होने से र
आइए अब जानते हैं बैठक में संतों ने क्या कहा
- जगद्गुरु सुमेर पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदू समाज में संस्कारों की कमी के कारण परिवार टूट रहे हैं। उन्होंने छुआछूत को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से पाप बताया और कहा कि स्वतंत्र भारत में सभी हिंदू एक हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ को समरसता का प्रतीक मानते हुए कहा कि उनकी श्रद्धा देश और दुनिया के सभी श्रद्धालुओं में है। शंकराचार्य ने आगे कहा कि हमें भाषा, प्रांत, जाति, मत, पंथ और संप्रदाय के आधार पर बांटने की साजिशों के खिलाफ जागरूक होना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज में धर्मांतरण के जरिए उसे कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, और संत समाज अब तय कर चुका है कि गांव-गांव में गोष्ठियां और सत्संग आयोजित कर हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा।
- बैठक की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना और सामाजिक परंपराओं के निर्वहन में हमारे संस्कार महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद कथित सेक्युलरवाद के नाम पर हिंदू समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं के साथ खिलवाड़ किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि आज जनसंख्या असंतुलन राष्ट्रीय हितों और हिंदू समाज की मान्यताओं को कमजोर कर रहा है, और इस पर कानून बनाने की आवश्यकता है।
- विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे ने मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदुओं को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के जरिए हिंदू समाज को विभाजित करने का षड्यंत्र चल रहा है, जिसे संतों के मार्गदर्शन में रोका जा सकता है। परांडे ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदू अपनी धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और संस्कारों की रक्षा के लिए संत समाज के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन समाज के बीच किया जाना चाहिए।
देशभर के 150 संतों ने धर्मांतरण के मुद्दे पर किया चर्चा।
प्रयागराज महाकुंभ में होगे विभिन्न सम्मेलन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की अगली बैठक होगी। इसके साथ ही 25-26 जनवरी को संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश और दुनिया के सभी हिंदू परंपराओं को मानने वाले पूज्य संतों को आमंत्रित किया जाएगा। 25 जनवरी को साध्वी सम्मेलन और 26 जनवरी को निवासित संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि 27 जनवरी को युवा संत सम्मेलन होगा।



















