• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दलित परिवारों ने कहा कि राहुल गांधी हमारे साथ है: बाल काटने के लिए पैसे मांगने पर हत्या, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि को गिरफ्तार नहीं करने पर सवाल Raibareli की खबरें

JANVEENA by JANVEENA
August 21, 2024
in राज्य
0
दलित परिवारों ने कहा कि राहुल गांधी हमारे साथ है:  बाल काटने के लिए पैसे मांगने पर हत्या, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि को गिरफ्तार नहीं करने पर सवाल Raibareli की खबरें

 

रायबरेली में अर्जुन पासी के मर्डर मामले में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मास्टर माइंड को एसपी पकड़ नहीं रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों को लेकर एसपी अभिषेक अग्रवाल का कहना है, हमने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशाल सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। उ

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

मंगलवार को कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी पीड़ित के घर पहुंचे। वहां उन्होंने युवक के मां-पिता से बात की। उनसे बेटे के आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही।पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राहुल ने कहा, एक दलित युवा को मारा गया।

पूरे परिवार को धमकाया गया। लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही। SP मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले।

बाल काटने के पैसे मांगने पर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने बताया- मैंने अर्जुन की माता जी से बात की। उन्होंने बताया, छोटा बेटा बाल काटता है। कुछ लड़के उसके पास आते, बाल कटवाते और बिना पैसे दिए चले जाते। आखिरी बार जब आए उसे उसने पैसे मांगे। कहा-आज मेरे पैसे दे दीजिए। इसके बाद उसके भाई की हत्या की गई है। ये अन्याय है समाज और परिवार के खिलाफ। इस परिवार को न्याय मिलेगा।

अर्जुन पासी की 9 दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सातवां आरोपी विशाल सिंह छतोओ ब्लाक प्रमुख संगीता कोरी पत्नी बबलू का प्रतिनिधि है।

बता दें, इसे पहले अखिलेश यादव और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी इस हत्या पर सवाल उठा चुके हैं। सभी आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही मेन आरोपी विशाल को भी गिरफ्तार करें।

साथ न चलने पर मार दी थी गोली-

अर्जुन पासी के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था, 11 अगस्त की शाम 8 बजे नवीन सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पर आया था। मेरे बेटे अर्जुन से कहा था कि तुम्हें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह बुला रहे हैं। अर्जुन ने साथ जाने से मना कर दिया था तो नवीन सिंह ने दोबारा कहा, विशाल भैया बोले हैं कि अगर ना आए तो गोली मार देना।

इतना कहने के बाद नवीन सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे बेटे को गोली मार दी थी। नवीन सिंह पुत्र संदीप सिंह, अर्जुन यादव पुत्र बनवारी, हर्षित मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा, अंशु यादव पुत्र बलराज, फूल चंद्र पुत्र धर्मराज, अंकित पुत्र लल्लन पहलवान, छतोह ब्लाक प्रमुख संगीता कोरी के प्रतिनिधि विशाल सिंह मुख्य षडयंत्रकर्ता हैं।

अर्जुन पासी का शव देखकर परिवार के लोग रोते रहे।

नवीन बोला- आपसी विवाद में की हत्या

एसओजी टीम और सीओ सलोन प्रदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले में 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी नवीन सिंह ने बताया- अर्जुन से नागपंचमी के मेले में विवाद हो गया था।

अर्जुन ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 4-5 थप्पड़ मारे थे, जो मेरे जहन में गूंज रहा था। उसी रंजिश के चलते मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत उसको गोली मार दी।

वहीं परिवार ने यह आरोप लगाए कि विशाल और उसके साथी मेरे छोटे बेटे की दुकान पर अक्सर फ्री में बाल कटवाते थे। 10 अगस्त को मेरे छोटे बेटे ने पैसे मांगे तो ये लोग विवाद करने लगे। उसी का बदला लेने के लिए विशान के कहने पर मेरे बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है।

अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए इस घटना में कब क्या हुआ

अर्जुन के लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

13 अगस्त- 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

11 अगस्त को अर्जुन की हत्या के बाद इलाके में हंगामा होने लगा। एक समुदाय के लोग प्रदर्शन करने लगे। परिवार ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 13 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा अर्जुन पासी हत्याकांड मामले में छह हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी नवीन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अर्जुन पासी अपने कुछ दोस्तों के साथ मुझसे मिलने आया था। जिस दौरान कुछ वाद विवाद हुआ और अर्जुन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चार-पांच थप्पड़ मार दिए। इसी का बदला लेने के लिए मैंने उसको मारा। वहीं विशाल की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

भीम आर्मी के सदस्य अर्जुन के घर पहुंचे।

14 अगस्त- अर्जुन के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

हत्याकांड मामले को लेकर कई दलित संगठनों ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर धरना प्रदर्शन व पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिस मामले में खुद पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा लोगों से बात करते हुए उन्हें संतुष्ट किया गया।

उन्होंने लोगों से कहा था, जो भी तथ्य सामने आएंगे उन तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अगर विशाल सिंह दोषी है तो निश्चित तौर पर वह भी जेल जाएगा।

अखिलेश की टीम पीड़ित के घर पहुंची।

16 अगस्त- अखिलेश की टीम पीड़ित के घर पहुंची

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी की अगुवाई में 11 सदस्य टीम ने परिजनों से मुलाकात की। पूरे मामले की हकीकत को जाना।

आरके चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में सिर्फ सामंत व्यवस्था ही है। सामंत का ही बोलबाला है । षडयंत्रकर्ता मुख्य आरोपी विशाल सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि मैं वहां के लोगों से मुलाकात की और गांव के लोगों से भी बातचीत।

जिस दौरान यह निकाल कर आया कि सिर्फ वहां पर सामंत प्रथम ही लागू है। अनुसूचित जनजाति के लोगों को सामंतों द्वारा दबाया जाता है। वहीं आरोपी विशाल सिंह सिर्फ सामंती लोगों को ही संरक्षण देता है। इस पूरे हत्याकांड से उसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अमेठी सांसद पीड़ित के गांव पहुंचे।

17 अगस्त- अमेठी सांसद पीड़ित के घर पहुंचे

रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अगवाई में पांच सदस्य टीम भेज कर परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी अवगत कराने की बात कही थी। जिस पर किशोरी लाल शर्मा (अमेठी सांसद) परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने रायबरेली पहुंचे।

20 अगस्त- रायबरेली सांसद राहुल गांधी पीड़ित के घर पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने दलित युवक अर्जुन पासी हत्या मामले को लेकर के मृतक के परिजनों से बंद कमरे में मुलाकात की। उनकी पूरी आपबीती सुनी।

बेहद गरीब परिवार से है अर्जुन

बता दें, अर्जुन पासी का परिवार बेहद गरीब है। पूरा परिवार एक झोपड़ पट्टी में रहता है। पिता मजदूरी करते हैं। वहीं दोनों बेटे नाई की दुकान चलाते हैं। घर में एक 8 साल की छोटी बहन है। अर्जुन घर का बड़ा बेटा था।

अर्जुन पासी घर का बड़ा बेटा था।

गांव का दबंग है विशाल

वहीं आरोपी विशाल सिंह दबंग किस्म का है। वो परिवार से भी मजबूत है। वो ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भी है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसके 1 भाई और 2 बहन हैं।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें-

रायबरेली में राहुल बोले- मास्टरमाइंड को SP बचा रहे:जिस दलित की हत्या, उसके घर 10 मिनट रहे, मां से कहा- पीछे नहीं हटेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार दोपहर रायबरेली में दलित युवक अर्जुन पासी के घर पहुंचे। करीब 10 मिनट तक रहे। मां और पिता से बातचीत की। कहा- जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पीछे नहीं हटेंगे। राहुल ने कहा, एक दलित युवा को मारा गया। पूरे परिवार को धमकाया गया। लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

SP मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले।

Previous Post

गुलशन दैवेया ने रोल की लंबाई नहीं देखा: प्रोजेक्ट पसंद आने पर ही जुड़ते हैं; जब फिल्म का चुनाव गलत हो जाता है तो दिन गिनते हैं

Next Post

विपक्ष के मजबूत होने से सरकार को “लेटरल एंट्री” भर्ती रद्द करनी पड़ी: Mallikarjun Kharge

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
विपक्ष के मजबूत होने से सरकार को “लेटरल एंट्री” भर्ती रद्द करनी पड़ी:  Mallikarjun Kharge

विपक्ष के मजबूत होने से सरकार को "लेटरल एंट्री" भर्ती रद्द करनी पड़ी: Mallikarjun Kharge

किचन में रखी यह चीज बहुत अच्छी है, सिरदर्द को दूर करती है

किचन में रखी यह चीज बहुत अच्छी है, सिरदर्द को दूर करती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)