कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में एक फोम गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे मौके पर
.
पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग की लपटों ने आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।



















