• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 23, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हाई बीपी के संकेत: शरीर देता है ये चेतावनी, लेकिन 99% लोग समझ लेते हैं कमजोरी

JANVEENA by JANVEENA
September 15, 2025
in स्वास्थ्य
0
हाई बीपी के संकेत: शरीर देता है ये चेतावनी, लेकिन 99% लोग समझ लेते हैं कमजोरी

 

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप आज के समय में एक आम लेकिन खतरनाक बीमारी बन चुकी है. यह धीरे-धीरे और बिना किसी खास लक्षण के शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है. अक्सर लोग इसे नज़रअंदाज कर देते हैं क्योंकि शुरुआत में इसका कोई बड़ा असर महसूस नहीं होता. लेकिन अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर कंट्रोल न किया जाए तो यह हार्ट, दिमाग, आंख, किडनी और पूरे शरीर को प्रभावित करता है. आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर के अंदर क्या-क्या होता है.

1. आर्टरीज को नुकसान

READ ALSO

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

जब खून का दबाव लगातार बढ़ा हुआ रहता है तो यह हमारी आर्टरीज की दीवारों पर ज़्यादा दबाव डालता है. धीरे-धीरे आर्टरीज की दीवारों पर छोटे-छोटे कट या टूट-फूट होने लगती है. इन जगहों पर फैट और कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है जिसे प्लाक कहते हैं. इससे धमनियां संकरी हो जाती हैं और खून का प्रवाह कम हो जाता है. यही स्थिति दिल का दौरा (heart attack) और स्ट्रोक (stroke) का खतरा बढ़ा देती है.

2. ब्रेन पर असर और स्ट्रोक का खतरा

हाई ब्लड प्रेशर मस्तिष्क यानी दिमाग की नसों पर भी असर डालता है. लगातार प्रेशर रहने से कोई नस फट सकती है या ब्लॉक हो सकती है. जब दिमाग में खून का प्रवाह रुकता है तो स्ट्रोक हो सकता है. इसके अलावा, लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिमाग की छोटी-छोटी नसें कमजोर हो जाती हैं. इससे याददाश्त कम होना, सोचने की क्षमता घट जाना और डिमेंशिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

3. आंखों को नुकसान

हमारी आंखों में बहुत पतली और नाज़ुक रक्त नलिकाएं होती हैं. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से इन नलिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है. नलिकाएं फट सकती हैं, सूजन आ सकती है या खून का प्रवाह कम हो सकता है. इसका नतीजा धुंधला दिखाई देना, आंखों में सूजन या गंभीर स्थिति में हमेशा के लिए देखने की क्षमता को खो देना हो सकता है.

4. दिल पर असर

हाई ब्लड प्रेशर में दिल को सामान्य से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है ताकि खून पूरे शरीर में पहुंच सके. इस वजह से दिल की मांसपेशियां मोटी और सख्त होने लगती हैं, जिसे लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी कहते हैं. शुरुआत में दिल ताकतवर लगता है लेकिन धीरे-धीरे वह कमजोर होने लगता है और सही तरीके से खून पंप नहीं कर पाता. इसका नतीजा हार्ट फेलियर (दिल का फेल होना) हो सकता है.

5. किडनी को नुकसान

किडनी का काम शरीर से विषैले तत्व और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना होता है. लेकिन जब ब्लड प्रेशर लगातार ज्यादा रहता है तो किडनी की ब्लड सेल्स भी खराब होने लगती हैं. इससे किडनी की फिल्टर करने की क्षमता घट जाती है. लंबे समय में हाई ब्लड प्रेशर किडनी फेलियर तक की वजह बन सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर एक “साइलेंट किलर” है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचाता है और पता भी नहीं चलता. इसलिए समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक कराते रहना चाहिए. अगर डॉक्टर ने दवा लिखी है तो उसे नियमित रूप से लेना चाहिए. साथ ही, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, कम नमक का सेवन और तनाव कम करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

2025 की लो-बजट फिल्मों का धमाका, बड़ी फिल्मों को पछाड़ा — एक ने कमाया 1500% मुनाफा

Next Post

नैनीताल-मसूरी घूम चुके? अब उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में बनाएं एडवेंचरस हॉलिडे प्लान

Related Posts

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
स्वास्थ्य

रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

October 21, 2026
LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य

LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत

October 17, 2026
Next Post
नैनीताल-मसूरी घूम चुके? अब उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में बनाएं एडवेंचरस हॉलिडे प्लान

नैनीताल-मसूरी घूम चुके? अब उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में बनाएं एडवेंचरस हॉलिडे प्लान

भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से किया इंकार, पाकिस्तान की बेइज्जती पर कोच माइक हेसन का बयान

भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से किया इंकार, पाकिस्तान की बेइज्जती पर कोच माइक हेसन का बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)