बुलंदशहर में अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करते हुए कुछ युवकों ने अपने वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
.
धमकी भरे अंदाज में दिख रहे युवक
वीडियो में तीन युवक धमकी भरे गाने पर बदमाश अंदाज में राइफल और बंदूक लिए दिख रहे हैं। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मंडावली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों युवक वीडियो में दो सगे भाई लोकेन्द्र व लकी बताए जा रहे है। उन्हीं के गांव का अंकित तीसरा युवक है। अब देखना होगा अवैध असलहा प्रदर्शन करने वाले कब तक अरेस्ट होंगे।
एसपी देहात रोहित मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




















