
मुम्बई। भारतीय ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म INPLAY ने मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक आकर्षक ऑफर की घोषणा करते हुए मात्र ₹999 में Lifetime Subscription लॉन्च किया है। इस विशेष ऑफर के तहत यूज़र्स एक बार भुगतान कर लाइफटाइम प्लेटफ़ॉर्म के प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। यह ऑफर 15 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।

INPLAY अपने दर्शकों के लिए Vertical Dramas, Movies, Crime Shows, Web Series, Songs सहित कई अन्य श्रेणियों का समृद्ध मनोरंजन उपलब्ध करा रहा है। प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट हिंदी, भोजपुरी, गुजराती, बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे देशभर के दर्शकों को उनकी पसंद की भाषा में मनोरंजन मिल सकेगा।
कंपनी ने बताया कि उसके ओरिजिनल प्रोजेक्ट्स में Rajneesh Duggal, Zaan Khan, Gautam Vig, Karan Sharma और Krip Suri जैसे लोकप्रिय कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
INPLAY का उद्देश्य भारतीय दर्शकों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर किफायती कीमत में विविध और उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन उपलब्ध कराना है। कंपनी का मानना है कि यह विशेष लाइफटाइम ऑफर भारतीय OTT क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए एक नया और आकर्षक विकल्प साबित होगा।



















