देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ पर मथुरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में म
.
स्वागत गान और सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी जी द्वारा सभागार में उपस्थित लोगों को काकोरी ट्रेन एक्शन के संबंध में बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित करने एवं उनके बलिदानों को उजागर करने के कार्य को निरंतर किया जा रहा है।
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी
दीप प्रज्वलित के बाद प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना किया गया। स्वागत गान कम्पोजिट विद्यालय डायट बाद के द्वारा किया गया। जिसका आनंद सभागार में उपस्थित सभी लोगो द्वारा लिया गया।
प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
परियोजना निदेशक ने शहीदों के बलिदान की दी जानकारी
परियोजना निदेशक अरुण कुमार द्वारा काकोरी घटना, काकोरी ट्रेन एक्शन के संबंध में सभी को जानकारी दी गई। उन्होंने वीर शहीदों के बारे में लोगो को बताया। स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी,शहीदों के बारे में जानकारी देते हुए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया।
काकोरी ट्रेन एक्शन के संबंध में लगाई प्रदर्शनी देखते जिला पंचायत अध्यक्ष
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक कान्हा माखन पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय नरहौली के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। काकोरी घटना से संबंधित भाषण शिक्षक उपेन्द्र दीक्षित द्वारा दिया गया। देश भक्ति गीत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन एवं जूनियर हाई स्कूल विरजापुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। लोक नृत्य एवं लोक गायन पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक दलों के द्वारा किया गया।



















