• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 6, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

केएल राहुल ने स्टोक्स को 3-1 से दी मात, टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड कप्तान की उड़ी नींद।

JANVEENA by JANVEENA
June 17, 2025
in खेल
0
केएल राहुल ने स्टोक्स को 3-1 से दी मात, टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड कप्तान की उड़ी नींद।

Ben Stokes vs KL Rahul :  इंग्लैंड में क्रिकेट का माहौल इन दिनों अपने चरम पर है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टक्कर के बाद अब बारी है भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज की, जिसका पहला मैच 20 जून से लार्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले दोनों देशों के खिलाड़ी न सिर्फ मैदान में, बल्कि मैदान के बाहर भी एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में रेडबुल की तरफ से एक प्रमोशनल इवेंट के तहत भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के बीच एक अनोखा चैलेंज गेम हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इस चैलेंज में राहुल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और सीरीज से पहले ही स्टोक्स को जोरदार झटका दे दिया.

चार धमाकेदार चैलेंज, मैदान के बाहर दिखा भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला

यह इवेंट रेड बुल द्वारा आयोजित किया गया था, जो समय-समय पर खिाड़ियों से अलग-अलग खेलों में चैलेंज गेम्स करवाता है. इस बार, उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को प्रमोट करने के लिए राहुल और स्टोक्स को आमने-सामने खड़ा कर दिया, जिसमे दोनों ही खिलाड़ियों को गेम्स खेलकर एक-दूसरे को चैलेंज करना था.

 पहला चैलेंज-केएल राहुल (चलती ट्रक पर बैटिंग)

राहुल को एक 18 टायर वाली चलती ट्रक पर बनाए गए खास प्लेटफॉर्म पर खड़े होना था और बॉलिंग मशीन की 8 गेंदों को हिट करना था. उन्हें गेंदों को कुल 500 मीटर दूर तक मारना था. यह काफी जोखिम और बैलेंस वाला टास्क था, जिसे राहुल ने बखूबी पूरा किया और एक प्वांइट अपने नाम कर लिया.

दूसरा चैलेंज-बेन स्टोक्स (झील के बीच तैरती पिच पर बैटिंग)

दूसके चैलेंज में स्टोक्स को एक झील के बीच में खड़ी फ्लोटिंग क्रिकेट पिच पर खड़ा किया गया, जहां छह अलग-अलग तैरते टारगेट्स पर गेंद से हिट करना था. इस टास्क में स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को 1-1 से बराबर किया.

 तीसरा चैलेंज- बेन स्टोक्स और राहुल (अलग-अलग पिच मटेरियल पर खेलना)

इस राउंड में राहुल और स्टोक्स को बारी-बारी से संगमरमर, रबर, और दूसरे मटेरियल से बनी पिचों पर खेलना था, जहां गेंद का बर्ताव हर बार अलग होता था यानी गेंद हर बार अलग तरह से स्विंग कर रही थी. साथ ही गेंद अलग-अलग एंगल से भी आ रही थी और कभी-कभी अचानक लॉन्च होती थी. यह एक रिएक्शन टाइम और बैलेंस परखने वाला चैलेंज था,जो टेस्ट क्रिकेट के लिए एक बढ़िया अभ्यास है.

चौथा चैलेंज – चलती ऑटो, कंटेनर और ड्रोन टारगेट पर निशाना

पहले स्टेज में चलती ऑटो के ऊपर लगे टारगेट पर हिट करना था जिसे के एल राहुल ने हिट किया.

दूसरे स्टेज में कंटेनर पर रखे टारगेट के हिट करना था जिसे स्टोक्स ने हिट किया.

तीसरे स्टेज में जमीन पर रखे टारगेट पर हिट करना था. यह भी स्टोक्स ने ही हिट किया.

चौथा और सबसे मुश्किल स्टेज था ड्रोन से लटके कांच के टुकड़े को हिट करना. जिसे केएल राहुल ने एक शानदार शॉट मारकर बखूबी हिट किया.

3-1 से जीते राहुल, स्टोक्स मैदान छोड़कर भागे

इन चारों चुनौतीपूर्ण राउंड में राहुल ने पहला, तीसरा और चौथा राउंड जीतकर मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया था. आखिरी शॉट में जब उन्होंने ड्रोन पर लटके कांच को गेंद से तोड़ा, तो स्टोक्स के चेहरे की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. वीडियो में अंत में स्टोक्स को मैदान छोड़कर जाते हुए देखा गया, जिससे दर्शकों के बीच काफी मनोरंजन हुआ.

इस चैलेंज के जरिए केएल राहुल ने दिखा दिया है कि वो पूरी तैयारी के साथ इंग्लैंड दौरे पर आए हैं. चोट से वापसी के बाद राहुल शानदार फॉर्म में हैं और प्रक्टिस मैच में भी रन बनाकर अपनी शानदार परफॉर्मेंस का परिचय दे चुके हैं. यह इवेंट न सिर्फ मजेदार था, बल्कि इसने यह भी बता दिया कि मानसिक और तकनीकी रूप से राहुल इंग्लैंड की चुनौती के लिए तैयार हैं.

READ ALSO

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी

Previous Post

सात्विक भोजन क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ।

Next Post

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए 100 से ज्यादा भारतीय।

Related Posts

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त
खेल

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

October 6, 2026
वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी
खेल

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी

October 5, 2026
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11
खेल

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11

October 3, 2026
शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात
खेल

शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात

October 2, 2026
IND vs WI: गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक से भारत ने रचा इतिहास, 406 रन का लक्ष्य किया हासिल
खेल

IND vs WI: गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक से भारत ने रचा इतिहास, 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

October 1, 2026
‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल
खेल

‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 29, 2026
Next Post
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए 100 से ज्यादा भारतीय।

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'रेस्क्यू ऑपरेशन', ईरान से सुरक्षित निकाले गए 100 से ज्यादा भारतीय।

Travel Tips: देहरादून में अगर करना है कुछ एडवेंचरस, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर – मस्ती का मिलेगा भरपूर मौका।

Travel Tips: देहरादून में अगर करना है कुछ एडवेंचरस, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर – मस्ती का मिलेगा भरपूर मौका।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)