• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 6, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए 100 से ज्यादा भारतीय।

JANVEENA by JANVEENA
June 17, 2025
in विदेश
0
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए 100 से ज्यादा भारतीय।

Indian Students In Iran: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है. लगातार हो रही बमबारी और बढ़ते तनाव के बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब हजारों भारतीय वहां मुश्किल हालातों में फंसे हुए हैं और युद्ध लगातार तेज हो रहा है.

भारत ने शुरू की निकासी, पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों का पहला जत्था मंगलवार रात ईरान से आर्मेनिया सीमा पार पहुंचा. इस जत्थे में लगभग 110 लोग शामिल हैं, यह प्रक्रिया भारत सरकार और ईरान के बीच बातचीत के बाद शुरू की गई है.

भारत ने ईरान से करीब 10,000 छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी थी. ईरानी सरकार ने इस पर सहमति जताई और कहा कि उसका हवाई क्षेत्र बंद है, इसलिए भारतीय नागरिक जमीनी रास्तों से अज़रबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान की ओर जा सकते हैं.

भारतीय छात्रों की निकासी के लिए की गई विशेष बसों की व्यवस्था
सोमवार को भारतीय दूतावास ने तेहरान से छात्रों को बाहर निकालने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की. तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा चुका है. वहीं, शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों को वेलेंजक विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 से सुबह 10 बजे (ईरानी समयानुसार) कोम शहर के लिए रवाना किया गया.

उधर, उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से भी छात्रों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजने का कार्य जारी है. साथ ही, शिराज यूनिवर्सिटी और इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधिकारियों से भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और यहां से छात्रों को मंगलवार सुबह निकाला जाएगा.

भारतीय दूतावास ने जारी की थी एडवाइजरी
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 15 जून को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों से कहा गया है कि वे दूतावास के संपर्क में रहें, बिना जरूरत के बाहर न निकलें और दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपडेट लेते रहें.

दूतावास ने यह भी बताया कि वह सुरक्षा हालात पर नजर रखे हुए है और ईरान में रह रहे छात्रों से लगातार संपर्क में है ताकि उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके.

ईरान की अमेरिका को चेतावनी 
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका ने इजरायल को नहीं रोका, तो ईरान की अगली जवाबी कार्रवाई और भी अधिक पीड़ा देने वाली होगी.

यह बयान सोमवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारीक से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान आया. राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान ने पहले भी दिखा दिया है कि वह तेजी से और सटीक जवाब देने में सक्षम है. उन्होंने कहा, “अगर दोबारा ऐसा हुआ, तो हमारा जवाब और भी कठोर होगा.”

READ ALSO

अफगानों के हौसले के आगे NATO की ताकत बेअसर! अफगानिस्तान में सैन्य मौजूदगी पर रूस ने दी चेतावनी

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2026: तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान, जानिए किस खोज ने बदली न्यूरोसाइंस की दिशा

Previous Post

केएल राहुल ने स्टोक्स को 3-1 से दी मात, टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड कप्तान की उड़ी नींद।

Next Post

Travel Tips: देहरादून में अगर करना है कुछ एडवेंचरस, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर – मस्ती का मिलेगा भरपूर मौका।

Related Posts

अफगानों के हौसले के आगे NATO की ताकत बेअसर! अफगानिस्तान में सैन्य मौजूदगी पर रूस ने दी चेतावनी
विदेश

अफगानों के हौसले के आगे NATO की ताकत बेअसर! अफगानिस्तान में सैन्य मौजूदगी पर रूस ने दी चेतावनी

October 6, 2026
मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2026: तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान, जानिए किस खोज ने बदली न्यूरोसाइंस की दिशा
विदेश

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2026: तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान, जानिए किस खोज ने बदली न्यूरोसाइंस की दिशा

October 6, 2026
सना में फिर गूंजे धमाके, सऊदी अरब की एयर स्ट्राइक का दावा; हूती ठिकानों को बनाया निशाना
विदेश

सना में फिर गूंजे धमाके, सऊदी अरब की एयर स्ट्राइक का दावा; हूती ठिकानों को बनाया निशाना

October 5, 2026
यूक्रेन में भारतीय फार्मा प्लांट पर ड्रोन हमला, एक की मौत; 400 करोड़ रुपये तक नुकसान का दावा
विदेश

यूक्रेन में भारतीय फार्मा प्लांट पर ड्रोन हमला, एक की मौत; 400 करोड़ रुपये तक नुकसान का दावा

October 5, 2026
क्रैश से पहले मेडिकल जेट का टूटा संपर्क, ‘बिना देखे आ रहे हैं’ वाली बातचीत ने बढ़ाई चिंता
विदेश

क्रैश से पहले मेडिकल जेट का टूटा संपर्क, ‘बिना देखे आ रहे हैं’ वाली बातचीत ने बढ़ाई चिंता

October 5, 2026
फ्लाईदुबई कॉकपिट कांड पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- जिसने भेजा उसे भारी कीमत चुकानी होगी
विदेश

फ्लाईदुबई कॉकपिट कांड पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- जिसने भेजा उसे भारी कीमत चुकानी होगी

October 3, 2026
Next Post
Travel Tips: देहरादून में अगर करना है कुछ एडवेंचरस, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर – मस्ती का मिलेगा भरपूर मौका।

Travel Tips: देहरादून में अगर करना है कुछ एडवेंचरस, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर – मस्ती का मिलेगा भरपूर मौका।

इन वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में करें शामिल, विटामिन B12 की कमी नहीं होगी कभी।

इन वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में करें शामिल, विटामिन B12 की कमी नहीं होगी कभी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)