सड़क हादसे की जानकारी देते डीसीपी राम बदन सिंह व पीछे क्षतिग्रस्त कार।
नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हो गया। यहां एक टियागो कार एक्सप्रेस वे के किनारे यूपी पोल के खंभे से टकरा गई। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भ
.
अलीगढ़ में सीमेंट कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग:फिल्मी स्टाइल में 2 बाइक सवारों ने चलाई गोली
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सीमेंट कंपनी के मैनेजर पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। मैनेजर छेरत स्थित अपनी फैक्ट्री से काम खत्म करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई।
आरोपियों ने चार-पांच राउंड गोलियां चलाई, जिससे कार के शीशे फूट गए और गाड़ी के टायर भी फट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
गाजियाबाद में हिन्दूवादी नेता सत्यम पंडित गुपचुप गिरफ्तार
दो दिन पहले सत्यम पंडित ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भड़काऊ बयान जारी किया था।
गाजियाबाद पुलिस ने राष्ट्रीय हिन्दू वीर सेना के अध्यक्ष सत्यम पंडित को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको VIP ट्रीटमेंट दिया। वो गिरफ्तारी स्थल से प्राइवेट कार में बैठकर कोर्ट तक गया। उसे हथकड़ी तक नहीं पहनाई गई। माहौल भड़काने का प्रयास करने के बावजूद पुलिस ने धारा (CRPC-151) बेहद हल्की लगाईं। हालांकि कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर हाईकोर्ट सख्त:नकल करने वालों से सख्ती से निपटें; बनारस के अभ्यर्थी की जमानत याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में नकल करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। नकल से योग्यता और समान अवसर के सिद्धांत का हनन होता है। नकल से अपनी योग्यता और कड़ी मेहनत से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को नुकसान होता है।
यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हुई परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोपी आवेदक के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहे अमरजीत चौरसिया की जमानत अर्ज़ी खारिज करते हुए न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने यह टिप्पणी की।



















