लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर सेनानी विहार में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी के पेंशन खाते से दो बार में 96 हजार रुपए निकाल लिए गए। खाता धारक के बेटे की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया।
.
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के शारदा नगर-दो रजनी खंड सेनानी विहार में होमगार्ड्स मुख्यालय प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त बृषवाहन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बेटे धीरज सिंह के मुताबिक उनके पिता का यूको बैंक में पेंशन खाता है।
खाते से 30 अप्रैल और 1 मई को कुल 96 हजार रुपया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई माध्यम से ट्रांसफर करा लिया गया। इसकी जानकारी होने पर खाता धारक के बेटे ने आशियाना थाने पर लिखित शिकायत की है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।



















