आजमगढ़ में बुधवार को भी बरसेंगे बादल।
आजमगढ़ जिले में मंगलवार को दोपहर शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को देर रात तक जारी रही बारिश बुधवार को भी जारी रहने की संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जताई है। मंगलवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट
.
विगत तीन दिनों से भीषण गर्मी और उमस से तप रही जनता को राहत की उम्मीद मिलती दिख रही है। किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। शनिवार से लगातार जिले का तापमान 35 डिग्री के आस-पास ही रहा है।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
ऐसे में बारिश के कारण जिस तरह से मंगलवार को पांच डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। निश्चित रूप से सुखद संकेत हैं। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहे। लोग भीगते हुए अपने गंतव्य स्थलों पर जाते दिखे। वहीं इस बारिश के कारण जिले में जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। हालांकि बुधवार को तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक रूद्र प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। धान की रोपाई के बाद फसलों को पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह बारिश उसकी पूर्ति कर रही है।



















