• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

राष्ट्रिय जैवलिन-थ्रो दिवस..।काशी के ‘नीरज चोपड़ा’ आशीष सिंह से बातचीत करें: पिता बस ड्राइवर, प्रैक्टिस की बांस और बाजरे की लकड़ी से, लोन लेकर भाला लिया – Varanasi News

JANVEENA by JANVEENA
August 7, 2024
in राज्य
0
राष्ट्रिय जैवलिन-थ्रो दिवस..।काशी के ‘नीरज चोपड़ा’ आशीष सिंह से बातचीत करें:  पिता बस ड्राइवर, प्रैक्टिस की बांस और बाजरे की लकड़ी से, लोन लेकर भाला लिया – Varanasi News

 

‘क्लास 12th में था तब से ही भाला फेकने का शौक जाग गया। पिता जी बस ड्राइवर थे। हफ्ते में एक बार घर आते थे। मां से बताया तो उन्होंने मना नहीं किया। उसके बाद मै ट्रेनिंग लेने लगा। घर आता तो प्रैक्टिस के लिए कुछ पास नहीं होता था। ऐसे में बांस का जैवलिन औ

.

उसके बाद जब खेल आगे बढ़ा तो मैंने पिता जी से कहा और लोन लेकर हमने फिर विश्वस्तरीय जैवलिन खरीदा। आज एक इंटरनेशनल प्रतियोगिता और 4 नेशनल प्रतियोगिता जिसमें विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं हैं। उनमे गोल्ड पदक है।’

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

ये शब्द हैं काशी के जैवलिन थ्रोअर आशीष सिंह के हैं। लगातार ओलिंपिक मेडल के लिए तैयारी कर रहे हैं। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अभ्यास में लगे हुए हैं। आशीष सिंह के आईडियल हैं नीरज चोपड़ा। आशीष के पिता संजय सिंह और माता ने कभी उनका हौसला टूटने नहीं दिया।

खुद से ही आशीष ने चुना है अपना मुकाम
आशीष के पिता संजय सिंह एक बस ड्राइवर थे। कुछ दिनों से उन्होंने स्टेडियम के सामने ही बेटे के कहने और सहयोग से एक जिम खोल लिया है जो प्लेयर्स के लिए सस्ते दर पर ट्रेनिंग उपलब्ध करवा रहा है। हमने संजय सिंह से बात की; उन्होंने बताया- आशीष इस मुकाम पर अपनी लगन और मां के प्रोत्साहन से आगे बढ़ा। मै तो बहस ड्राइवर था मुझे कुछ पता नहीं होता था। हफ्ते में एक बार घर आता था। तो पता चलता था कि आशीष भाला फेंक रहा है।

इंटरनेशनल पदक जीतकर आया तो खुशी हुई
संजय ने बताया – मै हर हफ्ते घर से चला जाता था और फिर वीकेंड पर आता था। इधर आशीष की खेल जारी था। इसी दौरान वो विदेश में पदक जीतकर घर लौटा तो मुझे पता चला। मेरा दिल उस दिन बहुत खुश हुआ था। अब उसने ही एक जिम खुलवा दिया है। जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रख रहा हूं।

अब काशी के आशीष सिंह की बात, जिन्होंने बाजरे की लकड़ी से की ट्रेनिंग

कक्षा 12 में भला फेकने का चढ़ा जूनून
हरहुआ के रहने वाले आशीष ने बताया- कक्षा 12 में था तब मुझे जैवलिन थ्रो करने यानी भला फेंकने का जूनून जाएगा था। यह करीब 15 साल पुरानी बात है। जब मां से बोला की मुझे भला फेकना है। उसके बाद मां ने इजाजत दे दी क्योंकि पापा बस ड्राइवर थे और हफ्ते में एक दिन के लिए ही घर आते थे। तो हम सब बात मां से ही शेयर करते थे। मां ने मना नहीं किया और हम पास में ही ट्रेनिंग के लिए जाने लगे।

बांस का बनाया भाला, बाजरे की लकड़ी फेक फ्लाई कराया
आशीष ने कहा- विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग कराई जाती थी तो वहां जैवलिन मिलता था। पर कुछ घंटों की ट्रेनिंग से गोल नहीं मिल रहा था। ऐसे में घर में ट्रेनिंग का सोचा पर डेढ़ लाख का भाला लेने की मेरी हिम्मत नहीं हुई। इसपर बांस का बना भाला इस्तेमाल शुरू किया। उसके बाद बाजरे की लकड़ी जो काफी हल्की होती है और अच्छी तरह से फ्लाई करती है। उससे प्रेक्टिस शुरू की।

यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता 4 गोल्ड, एक में नीरज चोपड़ा रहे फर्स्ट
आशीष ने बताया – विश्वविद्यालय की टीम से आगे बढ़ता गया और बोरनाइ ओपन एथलिटिक चैम्पयनशिप में जाने का मौक़ा मिला जिसमें गोल्ड मिला। इसके बाद 2015 में आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप जो बेंगलुरु विश्वविद्यालय में हुई वहां गोल्ड जीता। उसके बाद 2016 में पटियाला विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में मुझे छटवां स्थान मिला और इसी इवेंट में नीरज चोपड़ा को प्रथम स्थान मिला था। इसके बाद 2017 में फिर चैम्पियन रहा और 2018 में भी चैम्पियन रहा।

डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आशीष सिंह इस समय प्रैक्टिस कर रहे हैं।

अच्छा खेलने के लिए लोन पर लिया जैवलिन
आशीष ने बताया कि मिडिल क्लास फैमिली का बच्चा जैवलिन तभी खेल सकता है जब उसके घर उसे सपोर्ट होगा। जैवलिन जो सबसे हल्का और बेस्ट है उसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। पहली बारे जब मैंने उसे लिया तो मुझे लोन लेना पड़ा था। लोन लेकर मैंने उसे खरीदा और आज मेरे पास कई जैवलिन है। जिससे मै अन्य खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए देता हूं। इसके अलावा जैवलिन का किट करीब 40 हजार का है जिसमें बेल्ट और अन्य सामान आते हैं।

इंजरी हुई तो कुछ दिन लगा नहीं हो पाएगी वापसी
आशीष ने बताया- साल 2018 में घुटने में इंजरी हो गई थी। इसके बाद बहुत अजीब लगता था। मेरे कोच और मुझे सिर्फ इंजरी के बारे में पता था। घर वालों को न पता चले इसलिए रोजाना प्रैक्टिस करने ग्राउंड आता था। धीरे-धीरे दवाओं और अनु एक्सरसाइज से इंजरी खत्म हुई। जिसके बाद दोबारा पदक जीते।

ओलिंपिक पदक की तैयारी, 2028 लक्ष्य
आशीष ने बताया – नीरज चोपड़ा को खेलते हुए देखा है। उनकी अपनी कमा की टेक्निक है। उसी से वो खेलते हैं। मेरा लक्ष्य 2028 ओलिंपिक है। मुझे देश के लिए पदक लाना है। जिसके लिए मैं दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। आशीष रेलवे में क्लर्क के पद पर टाटा जमशेदपुर में तैनात हैं। प्रैक्टिस और खेल के लिए इस समय बनारस में मौजूद हैं। वो लगातार रेलवे के लिए पदक जीत रहे हैं।

Previous Post

भीम सेना नेता को आरक्षण निर्णय को लेकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Next Post

Sanjay Nirupam: दिल्ली दौरे पर पहुंचे उद्धव ठाकरे के लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा अधिक महत्वपूर्ण

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
Sanjay Nirupam: दिल्ली दौरे पर पहुंचे उद्धव ठाकरे के लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा अधिक महत्वपूर्ण

Sanjay Nirupam: दिल्ली दौरे पर पहुंचे उद्धव ठाकरे के लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा अधिक महत्वपूर्ण

स्वास्थ्य के लिए तोरी की चटनी बहुत अच्छी है, तोरी की सब्जी के मुकाबले

स्वास्थ्य के लिए तोरी की चटनी बहुत अच्छी है, तोरी की सब्जी के मुकाबले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)