लायलपुर खालसा महिला कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के दो चरणों के बाद भगत कांग्रेस उम्मीदवार कौर से 6,336 मतों से आगे हैं। रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल तीसरे स्थान पर हैं।
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह प्रारंभ हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत शुरुआती रुझानों में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से आगे हैं।
यहां लायलपुर खालसा महिला कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के दो चरणों के बाद भगत कांग्रेस उम्मीदवार कौर से 6,336 मतों से आगे हैं।
रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल तीसरे स्थान पर हैं।
आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था और मतदान प्रतिशत 54.98 रहा था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।



















