• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Summer Vacation Ideas: शीतकालीन मौसम में MP के इन पांच हिल स्टेशनों का दौरा करें; आपको खूबसूरती देखने में मज़ा आ जाएगा।

JANVEENA by JANVEENA
July 25, 2024
in पर्यटन
0
Summer Vacation Ideas: शीतकालीन मौसम में MP के इन पांच हिल स्टेशनों का दौरा करें; आपको खूबसूरती देखने में मज़ा आ जाएगा।

 

इस चिलचिलाती गमी में हर कोई किसी ठंडी जगह पर जाना चाहता है। इन दिनों लोग हिल स्टेशन जाते हैं। हिल स्टेशन का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले उत्तराखंड, मसूरी और हिमाचल का नाम आता है। लेकिन हर बार इन्हीं जगहों पर जाने से बोरियत होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इन हिल स्टेशनों पर नहीं जाना चाहते हैं, तो आप मध्य प्रदेश के हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मध्‍यप्रदेश अपने ऐतिहासिक चमत्‍कारों और वाइल्‍ड सेंचुरी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। लेकिन यहां पर खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं। हरियाली के बीच मौजूद ये हिल स्टेशन न सिर्फ गर्मियों से राहत देते हैं, बल्कि यह आपको रोमांचित करने का काम भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मध्य प्रदेश के 5 हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पंचमढ़ी

मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशनों की लिस्ट में शामिल पंचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। सतपुड़ा रेंज के भीतर बसा यह शहर हरे-भरे जंगलों, झरने और प्राचीन गुफाओं से भरा है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप यहां पर ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां पर ऊंचाई से काफी शानदार नजारा देखने को मिलता है। बता दें कि यहां पर जटाशंकर और बी-फॉल्स को एक्सप्लोर करना न भूलें। हरे-भरे जंगलों में ऊंचाई से गिरते पानी की आवाज भी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

तामिया

प्रकृति की गोद में बसा तामिया एमपी का छिपा हुआ रत्न है। यह जगह उन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है, जो एडवेंचर और नेचर से प्यार करते हैं। तामिया 1,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिल स्टेशन शहरी जीवन से दूर शांति और सुकून देता है। यहां पर चट्टानों के किनारे ब्रिटिश काल के जमाने के घर बने हैं। यहां पर आप सतपुड़ा रेंज के घने जंगलों के बीच ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर तामिया वॉटरफॉल जरूर देखें।

चंदेरी

मध्य प्रदेश का चंदेरी शहर अपने ऐतिहासिक महत्‍व के लिए जाना जाता है। 656 मीटर की ऊंची पहाड़ी पर बसा चंदेरी विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा मिश्रण है। इसके अलावा यह शहर चंदेरी के सूट और साड़ियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। चंदेरी में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन की फिल्‍म सुई धागा की शूटिंग हुई थी। आप यहां पर चंदेरी का किला एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर महलों से घिरी घुमावदार गलियों और प्राचीन स्मारकों को देख सकते हैं।

मांडू

मध्‍यप्रदेश की ऑफबीट डेस्टिनेशन में शामिल मांडू में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। मांडू विंध्य पर्वत श्रृंखला पर बसा है और यह छठी शताब्दी के वास्तुशिल्प से सजा है। मांडू का किला बीते युग की कहानियां बयां करता है। वहीं समुद्र के बीच राजसी जहाज महल तैरता हुआ लगता है और रूपमती का मंडप नर्मदा घाटी का बेहद शानदार दृश्य पेश करता है। आपको यहां पर सनसेट का नजारा मिस नहीं करना चाहिए।

अमरकंटक

मैकाल पहाड़ियों की हरी-भरी हरियाली के बीच अमरकंटक हिल स्टेशन भी काफी शानदार है। इसे एमपी का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल भी माना जाता है। माना जाता है कि यह पवित्र नदियों नर्मदा, सोन और जोहिला का सोर्स है। इसके कारण इस जगह का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा आप यहां पर प्राचीन कपिलधारा झरना और नर्मदा मंदिर देख सकते हैं। अगर आप सेल्फ डिस्कवरी के शौकीन हैं, तो आपको यह जगह निराश नहीं करेगी।

READ ALSO

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ

दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़

Previous Post

P Chidambaram ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर मोदी सरकार से कई प्रश्न पूछे।

Next Post

सहारनपुर में एक किसान समेत बाइक नदी में डूबा :गोताखोर किसान की कर रहे तलाश,ग्रामीणों ने बाइक को नदी से निकाला

Related Posts

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ
पर्यटन

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ

November 5, 2026
दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़
पर्यटन

दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़

November 4, 2026
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? केरल के मुन्नार में चाय के बागानों से लेकर खूबसूरत झीलों तक का लें आनंद
पर्यटन

नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? केरल के मुन्नार में चाय के बागानों से लेकर खूबसूरत झीलों तक का लें आनंद

October 31, 2026
Travel Tips: अरुणाचल प्रदेश के तवांग और सेला पास की खूबसूरती बना देगी आपकी यात्रा यादगार
पर्यटन

Travel Tips: अरुणाचल प्रदेश के तवांग और सेला पास की खूबसूरती बना देगी आपकी यात्रा यादगार

October 29, 2026
Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके
पर्यटन

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके

October 28, 2026
Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन
पर्यटन

Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन

October 27, 2026
Next Post
सहारनपुर में एक किसान समेत बाइक नदी में डूबा :गोताखोर किसान की कर रहे तलाश,ग्रामीणों ने बाइक को नदी से निकाला

सहारनपुर में एक किसान समेत बाइक नदी में डूबा :गोताखोर किसान की कर रहे तलाश,ग्रामीणों ने बाइक को नदी से निकाला

कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया:  हिजमा के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया

कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया: हिजमा के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)