किसान को तलाश करते हुए गोताखोर।
सहारनपुर में एक किसान बाइक समेत नदी में बह गया। गोताखोरों ने किसान की बाइक तो बरामद कर ली। लेकिन किसान का कुछ भी पता नहीं चल सका। पीएसी के गोताखोरों देर शाम तक किसान की तलाश करते रहे, किसान नहीं मिला है। किसान की तलाश की जा रही है। किसान थाना सदर बाज
किसान को तलाश करते हुए गोताखोर।
नागल थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब के रहने वाले पवन त्यागी (60) अपने परिवार के साथ थाना सदर बाजार की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहते हैं। वो रोजाना गांव में आकर अपनी खेतबाड़ी की देखरेख करते थे। गुरुवार को वो अपने खेत के लिए निकले थे। जैसे ही वो हिंडन नदी पर बने रपटे से नदी पार कर रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। वो बाइक समेत नदी में बह गए। नदी के तेज बहाव के कारण वो आगे निकल गए। उनकी बाइक नदी में पड़ी रही।
गांव के कुछ युवकों ने नदी में कूदकर पवन त्यागी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने उनकी बाइक रस्सी से खींचकर बाहर निकाल ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने अधिकारियों को सूचना दी। प्रशासन ने तुरंत नदी पर गोताखोरों की टीम भेजी।
पीएसी बटालियन 44वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह अपनी तैराक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पवन त्यागी की तलाश की। कई घंटे तलाशने के बाद भी पवन त्यागी का कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टीम पवन त्यागी की तलाश में शुक्रवार को भी लगी है। फिलहाल भी रेस्क्यू चल रहा है।



















