उन्नाव शहर में गुरुवार की शाम को हिन्दू जागरण मंच के द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर एक मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस मशाल जुलूस का शुभारंभ उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा से किया गया। यह मसाल जुलूस मुख्य शहर के मुख्य छोटा चौराहा से से होते गा
.
बता दे कि 26 जुलाई को पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर रिटायर्ड सैनिकों के सम्मान से लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। आज उन्नाव शहर में हिन्दू जागरण पांच के प्रांतीय प्रभारी विमल द्विवेदी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर एक मसाल जुलूस का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने हिस्सा लिया।
हमारी सेना का शौर्य भारी पड़ा
मसाल जुलूस शहर से निकाला गया। जो शहर में भ्रमण करते हुए शहर के मैदान पर जाकर समाप्त हुआ। वहीं कार्यक्रम के लोगों ने भी इसमें शामिल होकर भाग लिया। कारगिल दिवस पर दीप भी 25 घंटों तक प्रज्ज्वलित रहेगा।
इस दौरान उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि जब इरादे नेक हों तो मंजिल मिल ही जाती है। कारगिल युद्ध पड़ोसी देश पाकिस्तान की नापाक सोच का परिणाम था। जिस पर भारत के कुशल नेतृत्व की नेक नीति एवं हमारी सेना का शौर्य भारी पड़ा। भारत ने युद्ध में सफलता हासिल की।



















