• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

रंगनाथ भगवान का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव: सोने की पुण्य कोटि में विराजमान भगवान ने किया नगर भ्रमण, भक्तों को दिए दर्शन

JANVEENA by JANVEENA
March 17, 2025
in राज्य
0
रंगनाथ भगवान का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव: सोने की पुण्य कोटि में विराजमान भगवान ने किया नगर भ्रमण, भक्तों को दिए दर्शन

 

दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में शनिवार को भगवान होली खेलेंगे वहीं रविवार को 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होंगे

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

उत्तर भारत के दक्षिण भारतीय शैली के विशालतम रंगनाथ मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव वैदिक मंत्रोचार और पूजा पाठ के साथ सोमवार को शुरू हुआ। ब्रह्मोत्सव के पहले दिन सुबह के समय भगवान रंगनाथ माता गोदा (लक्ष्मी जी) के साथ सोने से बनी पुण्य कोटि में विराजमा

.

भगवान के सेनापति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ब्रह्मोत्सव की शुरुआत से पहले भगवान रंगनाथ के सेनापति विष्वक्सेन जी का आव्हान पूजन अर्चन किया गया।पूजन अर्चन के बाद उनको चांदी से बनी पालकी में विराजमान किया गया। इसके बाद परम्परागत वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ शुरू की गयी सवारी। विष्वक्सेन जी ब्रह्मोत्सव के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेने चांदी की पालकी में विराजमान होकर निकले।

भगवान के सेनापति विश्वकसेन जी ने उत्सव में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया

रंगनाथ मंदिर में ब्रह्मोत्सव की परंपरा

वृंदावन का रंगनाथ मंदिर उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय शैली का सबसे विशाल मंदिर है। इस मंदिर के मुख्य भगवान श्री गोदारंगमन्नार हैं। रंगनाथ मंदिर को दिव्य देश की उपाधि मिली हुई है यानि वह देवस्थान जहां हर दिन भगवान् का उत्सव हो। इन्हीं उत्सवों में प्रमुख है ब्रह्मोत्सव ,जिसके बारे में कहा जाता है कि यह उत्सव स्वयं भगवान नारायण के लिए ब्रह्मा जी ने किया था। श्री रंगनाथ मंदिर में वर्षों से ब्रह्मोत्सव प्रति वर्ष होली के बाद कृष्ण पक्ष की दौज से शुरू होता है।

ब्रह्मोत्सव के शुभारंभ पर वैदिक पाठ करते दक्षिण भारतीय ब्राह्मण

उत्सव में दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्र बजाते कलाकार

ध्वजारोहण से शुरू हुआ उत्सव

दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव की शुरुआत सोमवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण की परंपरा के साथ हुई। शुभ मुहूर्त में मंदिर के पुरोहित विजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के मध्य उत्सव प्रारम्भ करने के लिए मंदिर के श्री महंत गोवर्धन रंगाचार्य जी महाराज के निर्देशन में ध्वजारोहण के समय भगवान गरुड़ जी का पूजन पुजारी राजू स्वामी से कराया। इसका उद्देश्य भगवान गरुड़ जी द्वारा समस्त देवी देवताओं को ब्रह्मोत्सव की सुचना देना है और समस्त उत्सव की बागडोर गरुड़ जी के हाथों में सौंपना है। पूजन के बाद सोने से बने स्तम्भ पर गरुड़ जी की ध्वजा चढ़ा दी जाती है।

गरुड़ स्तंभ पर भगवान गरुड़ जी की 51 फीट लंबी ध्वजा धारण कराई गई

सोने से बनी पुण्य कोटि में विराजमान भगवान रंगनाथ की सवारी

पुण्य कोटि के दर्शन से होते हैं मनोरथ पूरे

ध्वजारोहण के बाद भगवान की पालकी को वाहन मंडप पर ले जाया गया। जहां से उनको स्वर्ण निर्मित पुण्य कोठी में विराजमान किया गया। इसके बाद हाथी, घोड़े और दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्र व बैंड की धार्मिक मधुर ध्वनि के बीच सवारी मंदिर ने बड़े बगीचा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जगह जगह भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। पुण्य कोटि की सवारी के दर्शन से भक्त के मनोरथ पूरे होते हैं। श्री ब्रह्मोत्सव का समापन 26 मार्च को पुष्पक विमान की सवारी के साथ होगा।

Previous Post

हेल्थ टिप्स: रात में इन फलों का सेवन कर सकते हैं नुकसानदायक, बढ़ सकता है सेहत का खतरा

Next Post

आज रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री रहेंगे मौजूद

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
आज रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री रहेंगे मौजूद

आज रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री रहेंगे मौजूद

IPL 2025: घरेलू क्रिकेट की फॉर्म बरकरार रखना चाहता यह खिलाड़ी, दिल्ली को दिलाना चाहता खिताब

IPL 2025: घरेलू क्रिकेट की फॉर्म बरकरार रखना चाहता यह खिलाड़ी, दिल्ली को दिलाना चाहता खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)