• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 30, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपको एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में देर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

JANVEENA by JANVEENA
October 9, 2025
in स्वास्थ्य
0
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपको एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में देर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

 


आज की खराब लाइफस्टाइल में लोग अक्सर अपने शरीर की खासकर हार्ट की देखभाल करना भूल जाते हैं. स्ट्रेस , गलत खानपान, धूम्रपान, कम नींद और व्यायाम की कमी ये सभी चीजें हमारे हार्ट की सेहत को धीरे-धीरे खराब करती हैं. यही वजह है कि दुनिया भर में हर साल लाखों लोग हार्ट संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. हार्ट डिजीज न सिर्फ जानलेवा होती हैं, बल्कि ये आपकी लाइफ की क्वालिटी को भी प्रभावित करती हैं.

READ ALSO

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज के समय में मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है और दिल की बीमारियों के इलाज के लिए कई मॉडर्न तकनीक मौजूद हैं. इन्हीं में से एक एंजियोप्लास्टी है. यह एक बेहद कारगर प्रक्रिया, जिसने लाखों लोगों को नई लाइफ दी है. अगर समय रहते सही लक्षणों को पहचाना जाए तो एंजियोप्लास्टी के जरिए दिल की कई गंभीर परेशानियों से बचा जा सकता है. चलिए जानते हैं कि कौन से 5 लक्षण दिखें तो समझ जाएं आपको एंजियोप्लास्टी कराने की जरूरत है?

ये 5 लक्षण दिखें तो समझ जाएं आपको एंजियोप्लास्टी की जरूरत

1. सीने में दर्द या एनजाइना: अगर आपको अक्सर या चलने-फिरने पर सीने में जलन, दबाव या दर्द महसूस होता है तो यह एनजाइना हो सकता है. यह तब होता है, जब दिल की मांसपेशियों तक पूरा खून नहीं पहुंचता. यह एक प्रमुख संकेत है कि आपकी दिल की धमनियों में रुकावट है. एंजियोप्लास्टी ऐसे मामलों में बेहद फायदेमंद होती है. इससे धमनियों में जमा प्लाक हटाया जाता है और खून का फ्लो नॉर्मल होता है, जिससे सीने का दर्द खत्म हो सकता है.

2. पैरों में दर्द या ऐंठन: अगर आपको चलने या सीढ़ियां चढ़ने के दौरान पैरों में दर्द, ऐंठन या भारीपन महसूस होता है तो इसे नजरअंदाज न करें. यह परिधीय धमनी रोग यानी Peripheral Artery Disease का संकेत हो सकता है. जब आपके पैरों की धमनियों में भी रुकावट आ जाती है, तो मांसपेशियों तक खून नहीं पहुंच पाता, जिससे दर्द होता है. डॉक्टरों का मानना है कि PAD होने का मतलब है कि आपकी दिल की धमनियां भी प्रभावित हो सकती हैं, और आपको जल्द ही एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ सकती है.

3. लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना: अगर आपको हर वक्त थकान लगती है, कोई काम करने में दिल नहीं लगता, सांस चढ़ती है, या लेटने पर बेचैनी होती है तो इसे मामूली कमजोरी समझ कर भूल ना करें. यह संकेत हो सकता है कि आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है. ऐसे में एंजियोप्लास्टी से हार्ट की ब्लॉकेज हटती है, जिससे खून और ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है और आपको एनर्जी महसूस होती है.

4. ब्लड प्रेशर लगातार हाई रहना: अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं आ रहा, तो यह भी दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है. ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल की धमनियां सख्त और मोटी हो जाती हैं, जिससे ब्लॉकेज की संभावना बढ़ जाती है. इससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे मामलों में एंजियोप्लास्टी एक जरूरी कदम हो सकता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर हो और दिल पर दबाव कम हो.

5. मसूड़ों से खून आना या सूजन होना:  मसूड़ों की बीमारी और हार्ट रोग के बीच गहरा संबंध हो सकता है. अगर आपके मसूड़े बार-बार सूजते हैं, दर्द करते हैं या खून निकलता है, तो यह शरीर में किसी संक्रमण या सूजन का संकेत हो सकता है, जो दिल तक भी असर डाल सकता है. रिसर्च के अनुसार, मसूड़ों से होने वाले संक्रमण का असर दिल की धमनियों पर भी पड़ता है, जिससे दिल की बीमारी और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है.

Previous Post

कफ सिरप से अब तक कितने बच्चों की हुई मौत? जानिए, किन-किन राज्यों में फैला इसका खौफ

Next Post

क्या ट्रंप को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? ऐलान से पहले समिति इस चिंता में है

Related Posts

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
Next Post
क्या ट्रंप को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? ऐलान से पहले समिति इस चिंता में है

क्या ट्रंप को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? ऐलान से पहले समिति इस चिंता में है

सुबह-सुबह किस जगह आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप? सुनामी का अलर्ट जारी

सुबह-सुबह किस जगह आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप? सुनामी का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)