• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

UP: मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों से लेकर प्रधानाचार्य तक का विवरण चाहिए, कार्यवाहक प्रधानाचार्य के अधीन चल रहे काम

JANVEENA by JANVEENA
May 27, 2024
in राज्य
0
UP: मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों से लेकर प्रधानाचार्य तक का विवरण चाहिए, कार्यवाहक प्रधानाचार्य के अधीन चल रहे काम

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

 

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगने के पीछे एक बड़ी वजह नियमित प्रधानाचार्य का न होना भी है। ज्यादातर कॉलेज कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहे हैं। कई कार्यवाहक प्रधानाचार्य ऐसे भी हैं, जो इसकी योग्यता भी नहीं रखते हैं। ऐसे में आशंका है कि नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) इस पर भी सवाल उठा सकती है। ऐसे में अब सभी कॉलेजों का नए सिरे से ब्योरा मांगा गया है। इसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक सहित अन्य सभी खाली पदों और एमबीबीएस व एमएस-एमडी की सीटों का ब्योरा मांगा गया है।

एनएमसी ने प्रदेश के 18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर 87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि अन्य कॉलेजों की सूची दूसरे चरण में आनी है। जुर्माना लगने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की नींद उड़ गई है। विभाग की ओर से ब्योरा जुटाया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को एक प्रोफार्मा भेजा गया है। इसमें खाली पदों और एनएमसी के नियमों के अनुसार कौन-कौन सी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं, इसके बारे में जानकारी मांगी गई है।

एनएमसी के नियमों के विपरीत कई विभागाध्यक्षों को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का जिम्मा दिया गया है। इतना ही नहीं हरदोई, प्रतापगढ़ सहित कई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्यों को दो-दो मेडिकल कॉलेजों का कार्यभार सौंपा गया है। सूत्रों के मुताबिक भविष्य में उठने वाले इन सवालों का भी विभाग की ओर से अभी से जवाब ढूंढ़ा जा रहा है, क्योंकि जब एनएमसी के प्रोफार्मा पर आवेदन किया जाएगा तो उसमें यह बताना होगा कि संबंधित कॉलेज में प्रधानाचार्य कौन है?

धीरे-धीरे कार्यवाहक के सहारे हो गए ज्यादातर कॉलेज

 

प्रदेश में 13 राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में लोक सेवा आयोग की ओर से चयनति प्रधानाचार्य तैनात करने का नियम है। वर्तमान स्थिति देखें तो गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, कन्नौज, आगरा, बांदा, अंबेडकरनगर, झांसी, जालौन में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं। नियमित प्रधानाचार्य सिर्फ कानपुर, बदायूं, मेरठ, सहारनपुर में कार्यरत हैं। खास बात यह है कि आयोग से चयनित प्रधानाचार्य प्रो. अरविंद त्रिवेदी को राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ से संबद्ध किया गया है। जबकि यहां नियमित प्रधानाचार्य के तौर पर प्रो. आरसी गुप्ता भी कार्यरत हैं। इसी तरह आयोग से चयनित प्रो. मुकेश यादव डीजीएमई कार्यालय से संबद्ध हैं।

 

 

प्रो. तारिक चयनित होने के सालभर बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं। इसी तरह एनएमसी के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर तक के 10 साल के अनुभव वाले को ही प्रधानाचार्य बनाया जा सकता है। इसके बाद भी कम अनुभव वालों को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा जा रहा है। आजमगढ़, बांदा, कन्नौज और गोरखपुर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भी एनएमसी के मानकों के अनुसार 10 साल का अनुभव नहीं रखते हैं।

चंद दिनों में ही दे दिया इस्तीफा

 

राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में जाने वाले प्रधानाचार्य कुछ माह बाद ही इस्तीफा दे देते हैं। केजीएमयू के कई प्रोफेसर भी प्रधानाचार्य चुने गए, लेकिन चंद माह बाद ही लौट आए। पिछले दिनों हरदोई की प्रधानाचार्य और वहां के जिलाधिकारी के बीच विवाद भी सार्वजनिक हुआ था। प्रधानाचार्य पद छोड़ने वाले एक प्रोफेसर ने नाम न छापने की शर्त पर दुश्वारियां गिनाईं। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्यों को काम की स्वायत्तता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। उन्हें मामूली काम के लिए तरसना पड़ता है। विभाग की ओर से भी सहयोग नहीं मिलता है। प्रधानाचार्य की प्राथमिकता चिकित्सकीय व्यवस्था बढ़ाने पर होती है, जबकि दूसरे अधिकारियों की सामग्री खरीद पर। उन्होंने मांग की कि प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया जाए तो वे मेडिकल कॉलेजों में टिकने लगेंगे।

 

डीजीएमई पद को लेकर भी विवाद

 

डीजीएमई पद पर आयोग से चयनित वरिष्ठ प्रधानाचार्य की तैनाती का नियम है। पिछले दिनों शासन की ओर से नियमों में किए गए बदलाव में यह व्यवस्था दी गई है कि प्रधानाचार्य नहीं होने पर आईएएस की तैनाती की जाए। प्रधानाचार्य इसका भी विरोध कर रहे हैं। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

जल्द दूर होगी कमी

 

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों के खाली पदों के लिए आयोग में प्रस्ताव भेजा गया है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रधानाचार्यों की कमी दूर हो जाएगी।

Previous Post

Shah और Fadnavis ने इलेक्शन में Gadkari के खिलाफ काम किया: Raut

Next Post

जीत हासिल करने के लिए Abhishek Banerjee को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
जीत हासिल करने के लिए Abhishek Banerjee को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

जीत हासिल करने के लिए Abhishek Banerjee को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

शाहरुख खान ने स्पोर्ट्स पर्सन बनने की इच्छा व्यक्त की:  बोले: चोट लगने के बाद क्रिकेट छोड़ना पड़ा, मैं एक अच्छा विकेटकीपर था।

शाहरुख खान ने स्पोर्ट्स पर्सन बनने की इच्छा व्यक्त की: बोले: चोट लगने के बाद क्रिकेट छोड़ना पड़ा, मैं एक अच्छा विकेटकीपर था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)