• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Crime News:40 फर्जी लड़कियों के एल्बम से होती थी ठगी: पसंद आने तक भेजती थीं तस्वीरें, इस तरीके से 8 महिलाओं के गिरोह ने 300 युवकों को बनाया शिकार – झांसी समाचार।

JANVEENA by JANVEENA
December 26, 2024
in राज्य
0
Crime News:40 फर्जी लड़कियों के एल्बम से होती थी ठगी: पसंद आने तक भेजती थीं तस्वीरें, इस तरीके से 8 महिलाओं के गिरोह ने 300 युवकों को बनाया शिकार – झांसी समाचार।

 

झांसी में शादी का सपना दिखाकर अविवाहित लोगों को ठगने वाली 8 युवतियों ने सुंदर लड़कियों का एल्बम बना रखा था। ये लड़कियों कौन हैं? और कहां की रहने वाली हैं, ये इनको ही पता नहीं था। गैंग ने इंटरनेट से सुंदर लड़कियों की तस्वीरों का कलेक्शन कर रखा है। ये तस्

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

.

जब तक पसंद न आ जाए, तब तक फोटो दिखाई जाती थी। जैसे ही युवक शादी के लिए तैयार होता तो उससे रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहती। पहले रजिस्ट्रेशन फीस लेती। फिर अन्य तरह के चार्ज बताकर रकम ऐंठती रहती थी। भेद खुलने पर नंबर को ब्लॉक कर देती थी।

इनकी ठगी का शिकार वकील, किसान से लेकर अन्य लोग हुए हैं। एक पीड़ित वकील मनोज कुमार गौतम ललितपुर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर झांसी में छापा मारकर 8 युवतियों को अरेस्ट किया था। इसमें 6 झांसी और दो ललितपुर की रहने वाली हैं।

18 रजिस्ट्रर में है हिसाब

झांसी से युवतियों को गिरफ्तार करके ललितपुर ले जाया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार युवतियों के पास से लड़कियों की तस्वीर वाला एल्बम के अलावा 18 रजिस्टर बरामद किए हैं। इन रजिस्टर पर पूरा हिसाब रखा जाता था। किस नंबर पर बात हुई और बात कहां तक पहुंची। यहां तक यह भी हिसाब होता था कि उससे कितने रुपए ऐंठे गए। पुलिस को लगभग 300 लोगों को ठगी का शिकार बनाने के सबूत मिले हैं।

इसके अलावा 20 मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें 11 मोबाइल की-पेड वाले हैं। ये मोबाइल सिर्फ कस्टमर से बात करने के लिए रखे गए थे। 9 मोबाइल उनके पर्सनल यूज के थे। इनको भी वे ठगी में इस्तेमाल करती थी। खाते में एक लाख रुपए सीज भी कराए गए हैं। अब पुलिस खंगाल रही है कि किन-किन खातों से रुपए डाले गए हैं।

एक सिम से एक ग्राहक से बात करती थी

एक सिमकार्ड से एक ग्राहक से बात करती थी लड़कियां।

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को युवतियों के पास से 30 से अधिक मोबाइल सिमकार्ड मिले हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे एक सिमकार्ड से एक कस्टमर को टारगेट करती थी। जैसे ही कस्टमर ठगी का शिकार हो जाता था तो उस सिमकार्ड का दोबारा यूज नहीं करती थी। कुछ मामलों में उन्होंने नंबर भी ब्लॉक कर दिए थे।

इस तरह से काम करता था गिरोह

ललितपुर एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गैंग की मास्टरमाइंड ललितपुर की आरती शाक्यावार और विभा यादव है। आरती ने अटल सेवा संस्था के नाम एक फर्जी संस्था बना रखी है। जिसमें वो शादी कराने का दावा करती थी। इसके लिए झांसी के बीकेडी चौराहे के पास एक मकान में ऑफिस बना रखा था। आरोपी समाज साथी एप से वर-वधू का नंबर समेत अन्य डेटा चुरा लेते थे और फिर उनको फोन करते थे।

इनके टारगेट पर ज्यादा उम्र के युवक ही रहते थे। रूचि लेने वाले युवकों को फर्जी लड़कियों की फोटाे भेजी जाती थी। फोटो देखकर जो युवक शादी के लिए तैयार हो जाते थे, तो उनको रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहती थी। रजिस्ट्रेशन फीस समेत अन्य चार्ज के नाम से रुपए ऐंठ लेती थी।

आरती और विभा है मास्टरमाइंड

8 युवतियों से 20 मोबाइल, 18 रजिस्टर, एक कंप्यूटर समेत अन्य सामान्य बारामद किया गया।

आरोपी आरती और विभा यादव ने ऑफिस से फोन करने के लिए 6 लड़कियों को सैलरी पर रखा था। वे हर माह उनको 8 हजार रुपए सैलरी देती थी। इनका काम सिर्फ नंबरों पर फोन लगाना और फोटो भेजने का था। सैलेरी बांटने के बाद जो पैसा बचता था वो आरती और विभा आपस में बांट लेते थे और ऐसो आराम कर अपने शौक पूरे करती थी।

एक शिकायत पर गैंग तक पहुंची ललितपुर पुलिस

इस गैंग ने मथुरा निवासी मनोज कुमार गौतम एडवोकेट के साथ भी ठगी कर ली थी। मनोज ने ललितपुर साइबर थाना में शिकायत दी थी कि 9 दिसंबर को अज्ञात महिला ने उसके पास फोन लगाया। बोली कि मैं अटल सेवा संस्थान सिविल लाइन ललितपुर से बोल रही हूं। हमारी संस्था सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है, जो शादी कराने का काम करती थी। शादी का झांसा देकर उससे 7500 रुपए की ठगी कर ली। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया।

झांसी में छापा मारकर 8 को पकड़ा

साइबर थाना प्रभारी कृष्णदेव यादव, महिला थाना प्रभारी सन्नो देवी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात को झांसी के बीकेडी चौराहे के पास एक मकान में दबिश दी। यहां से आरती शाक्यावार (35) पत्नी अरुण , विभा यादव (20), पुत्र राजकुमार, वैशाली देशाई (20) पुत्री अशोक कुमार देशाई, अनामिका राजपूत (19) पुत्री संतोष कुमार राजपूत, नैना देसाई (25) पुत्री अशोक, पलक अहिरवार (19) पुत्री जितेन्द्र अहिरवार, प्रीती (20) पत्नी राजकुमार प्रजापति और संजना झा (21) पुत्री प्रमोद झा को गिरफ्तार कर लिया था।

Previous Post

Sports News:IND vs AUS: रोहित शर्मा ने इस नाकाम खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से किया बाहर, लिया हैरान कर देने वाला फैसला।

Next Post

Goa News:क्रिसमस के दिन गोवा में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलटी।

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
Goa News:क्रिसमस के दिन गोवा में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलटी।

Goa News:क्रिसमस के दिन गोवा में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलटी।

मलयालम सिनेमा के प्रख्यात हस्ती एमटी वासुदेवन नायर का 91 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर।

मलयालम सिनेमा के प्रख्यात हस्ती एमटी वासुदेवन नायर का 91 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)