• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

माफिया, पाकिस्तान और औरंगजेब पर जब-जब गरजे योगी, तालियों, सीटियों और योगी-योगी से गूंजा पंडाल

Janveena News by Janveena News
June 1, 2024
in प्रमुख समाचार
0
माफिया, पाकिस्तान और औरंगजेब पर जब-जब गरजे योगी, तालियों, सीटियों और योगी-योगी से गूंजा पंडाल

हर रैली में दहाड़े योगी, जनता भी लगाती रही जय श्रीराम का जयघोष

– माफिया, पाकिस्तान और औरंगजेब पर जब-जब गरजे योगी, तालियों, सीटियों और योगी-योगी से गूंजा पंडाल

– कांग्रेस के घोषणापत्र पर योगी आदित्यनाथ की घेराबंदी से विपक्ष के उखड़े पांव

– भाषणों को सुनने कड़ी धूप और गर्मी में भी जुटती रही उत्साही जनता

– माफिया को उलटा लटकाने से लेकर पाकिस्तान की पैंट गीली जैसे भाषणों ने पार्टी में भरा उत्साह

– योगी के हर संवाद को सुन जोश से भरी 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश की जनता

लखनऊ। दो माह से भी अधिक चले चुनाव प्रचार कार्यक्रम और सात चरण के मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजर 4 जून को आने वाले जनता के फैसले पर है। वहीं इससे पहले 61 दिन में 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में कुल 204 चुनावी कार्यक्रमों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा कायम रहा। न केवल जनता उन्हें देखने के लिए घंटों तपती धूप की परवाह किये बगैर जनसभा स्थलों पर डटी रही, बल्कि योगी के मुख से विपक्षियों के लिए निकली हर एक ललकार को भी पब्लिक ने हाथों हाथ लिया और जय श्रीराम के जयघोष से जनसभाओं में जोश में भर दिया।

मिट्टी में माफिया पर खूब उत्साहित हुई पब्लिक

विगत सात साल से यूपी की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि एक कठोर प्रशासक की भी बनकर उभरी है। प्रदेश से दुर्दांत माफिया साम्राज्यों को उखड़ने वाले योगी के भाषणों में भी उनका यही तेवर देखने को मिला। हर जनसभा में योगी ने माफिया तत्वों को मिट्टी में मिलाने और बेटी व व्यापारी को अभय प्रदान करने की बात कही। मंच से माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात सुनते ही जनता भी जयश्रीराम और योगी-योगी के जयघोष से अपने जोश का हाई पारा दर्ज कराती रही। पश्चिमी यूपी में कभी सक्रिय रहे माफिया तत्वों को शिमला की ठंड याद दिलाने वाले योगी पूर्वांचल में भी गुंडे, बदमाशों और अपराधी तत्वों के खिलाफ जमकर गरजे। यही हाल बुंदेलखंड में हुई चुनावी जनसभाओं में भी देखने को मिला, जब योगी ने सैंड से लेकर लैंड माफिया और डकैतों की नकेल कसने की बात कही। जनता ने हर जगह माफिया के खिलाफ छेड़े गये योगी के संग्राम का एक स्वर से साथ दिया।

READ ALSO

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई

‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा

हर रैली में पाकिस्तान को दी खुली चुनौती

योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रत्येक रैली में प्रधानमंत्री के 10 साल के कार्यकाल का बखान तो किया ही, इस बीच पाकिस्तान के हालात को भी सीएम ने अपनी जनसभाओं में बखूबी बयां किया। योगी के मुंह से पाकिस्तान के लिए निकलने वाली हर चुनौती ने जनसभा में आई जनता को भरपूर जोश से भर दिया। सीएम ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में बताते हुए अपनी हर रैली में कहा कि मोदी राज में भारत के भीतर अगर कहीं पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पाकिस्तान बिना देर किये सफाई देने लगता है, कि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है, क्योंकि उसे पता है कि ये नया भारत है जो छेड़ता नहीं है और अगर किसी ने छेड़ने की कोशिश की तो उसे छोड़ता भी नहीं है। यही नहीं योगी लगे हाथ देश के अंदर बैठे उन लोगों पर भी निशाना साधते, जो पाकिस्तान की तरफदारी करते हैं। योगी ऐसे लोगों को मंच से ही सलाह दे डालते कि वो पाकिस्तान जाकर भीख मांगे। इसके बाद तो जनता भी योगी-योगी के नारों से पूरे पंडाल को जोश से भर देती।

औरंगजेब को फिर से जिंदा नहीं होने देना है

2024 के चुनावी महासमर में योगी ने इतिहास के सबसे क्रूर मुगल बादशाह की भी जमकर लानत-मलामत की। कांग्रेस को उसके घोषणापत्र के आधार पर घेरते हुए सीएम योगी ने अपनी तकरीबन हर जनसभा में औरंगजेब का जिक्र किया। उन्होंने एक तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र को औरंगजेब का जजिया कर बताया, तो वहीं यूपी में औरंगजेब को अपना रोल मॉडल मानने वाले माफिया तत्वों को मिट्टी में मिलाने और कब्र में गाड़ देने वाला भाषण देकर जनता का भारी जोश बटोरा। योगी ने औरंगजेब को काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का ध्वंसक बताते हुए जनता से भी अपील की कि देश में दोबारा औरंगजेब जैसी मानसिकता वालों को जिंदा नहीं होने देना है। उन्होंने औरंगजेब के लिए यहां तक कहा कि आज कोई भी सभ्य मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखना चाहता, क्योंकि उसने अपने बाप को जीते जी कैद करके पानी-पानी के लिए तरसाया था और अपने भाई की निर्मम हत्या की थी।

करते रहे देवी-देवताओं को प्रणाम, बताते रहे देश का मूड, गिनाते रहे उपलब्धियां

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ जहां भी गये वहां के प्रमुख मंदिरों, देवी-देवताओं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को सबसे पहले नमन किया। सीएम योगी का ये अंदाज हर किसी ने हाथों हाथ लिया और उनका सभी जगह जनता ने बाहें पसार कर स्वागत किया। अपने भाषणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के मूड को भी बताते रहे। उन्होंने अपनी हर रैली में इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि वह जहां भी जा रहे हैं पूरा देश कहता सुनाई पड़ रहा है कि ”फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार”। इसके अलावा ”जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर”। वहीं योगी ने बीते 10 साल में हुए विकास कार्यों, इन्फ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी विशेष तौर पर गिनाया। साथ ही उनका फोकस जनता को इस बात के लिए भी जागरूक करने पर भी था कि मोदी राज में आतंक और नक्सलवाद पर करारा प्रहार किया गया है। इसके अलावा उन्होंने विरासत टैक्स के जरिए जजिया कर लगाने, पैतृक संपत्ति का सर्वे कराने, पर्सनल लॉ के जरिए तालिबानी शासन लागू करने और मनपसंद भोजन के अधिकार के बहाने गोकशी कराने की कांग्रेसी मंशा को भी अपनी हर रैली के दौरान उजागर किया।

Previous Post

यह औषधि पाचन शक्ति को बढ़ाती है और बवासीर को दूर करती है; जानें इसके फायदे

Next Post

एक्जिट पोल से कहीं खुशी, कहीं गम

Related Posts

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई
प्रमुख समाचार

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई

May 1, 2026
‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा
प्रमुख समाचार

‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा

May 1, 2026
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13वें दिन भी शानदार कमाई; 150 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
प्रमुख समाचार

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13वें दिन भी शानदार कमाई; 150 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

April 30, 2026
जीनत अमान की निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष, दो शादियों के बावजूद नहीं मिली खुशियां
प्रमुख समाचार

जीनत अमान की निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष, दो शादियों के बावजूद नहीं मिली खुशियां

April 30, 2026
1990 की ब्लॉकबस्टर ‘दिल’ ने दिया 900% रिटर्न, ‘घायल’ से हुई थी कड़ी टक्कर
प्रमुख समाचार

1990 की ब्लॉकबस्टर ‘दिल’ ने दिया 900% रिटर्न, ‘घायल’ से हुई थी कड़ी टक्कर

April 29, 2026
Disha Vakani को ‘दयाबेन’ ने बनाया सुपरस्टार: फिल्मों से टीवी तक का सफर और फिर दूरी
प्रमुख समाचार

Disha Vakani को ‘दयाबेन’ ने बनाया सुपरस्टार: फिल्मों से टीवी तक का सफर और फिर दूरी

April 27, 2026
Next Post
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स

एक्जिट पोल से कहीं खुशी, कहीं गम

मेरठ से मीरजापुर तक प्रधानमंत्री के साथ 21 कार्यक्रमों में साये की तरह साथ रहे योगी

मेरठ से मीरजापुर तक प्रधानमंत्री के साथ 21 कार्यक्रमों में साये की तरह साथ रहे योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)