• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मेरठ से मीरजापुर तक प्रधानमंत्री के साथ 21 कार्यक्रमों में साये की तरह साथ रहे योगी

Janveena News by Janveena News
June 2, 2024
in राज्य
0
मेरठ से मीरजापुर तक प्रधानमंत्री के साथ 21 कार्यक्रमों में साये की तरह साथ रहे योगी

पूरे चुनाव के दरम्यान मोदी-योगी के बीच दिखी मजबूत केमेस्ट्री

– मोदी के हर कार्यक्रम में सारथी के रूप में दिखे योगी, पीएम ने दिया भरपूर सम्मान

– जनसभा, रोड शो सहित दर्शन-पूजन में पीएम के सबसे विश्वस्त साथी के रूप में नजर आए योगी

– आपसी विश्वास को बढ़ाने वाले दोनों नेताओं के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल

– एग्जिट पोल में यूपी के शानदार प्रदर्शन ने भी दिखाया बेहतरीन टीम वर्क का परिणाम

लखनऊ, 02 जून। सात चरण में हुआ चुनाव और इस दौरान चला लंबा प्रचार अभियान थम चुका है, अब सबकी निगाहें 4 जून को आने वाले परिणामों पर टिक गई हैं। इन सबके बीच शनिवार को विभिन्न सर्वे एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और एनडीए को भरपूर जोश से भर दिया है। एक तरफ जहां मोदी सरकार 400 पार के जादूई आंकड़े को प्राप्त करते हुए तीसरी बार सत्तासीन होने जा रही है तो यूपी में भी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं अब इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि यूपी में मोदी और योगी की जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट साबित हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी केमेस्ट्री भी काफी मजबूत दिखी। एग्जिट पोल में यूपी के शानदार परिणामों ने भी मोदी योगी के बीच बेहतरीन टीम वर्क होने का पुख्ता प्रमाण पेश किया है।

हाथ पकड़कर आगे से जाने का किया इशारा, खूब वायरल हुआ वीडियो

मेरठ से लेकर मीरजापुर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तकरीबन 21 कार्यक्रमों में एक दूसरे के साथ रहे। इस दौरान 13 जनसभाएं, 5 रोड शो, वाराणसी में नामांकन और काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान दोनों नेताओं का एक दूसरे के प्रति सम्मान और आपसी विश्वास को बढ़ाने वाले संवादों की चर्चाएं हर जगह हुईं। वहीं इसके अलावा इस दौरान के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिसने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के बीच बढ़ रहे भरोसे को और भी पुख्ता किया। इनमें पीलीभीत में आयोजित जनसभा के दौरान जब मुख्यमंत्री मंचीय उद्बोधन के लिए प्रधानमंत्री के पीछे से डायस की ओर जाना चाहते थे, तभी प्रधानमंत्री द्वारा उनका हाथ पकड़कर सामने से जाने के लिए आग्रह करना सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त वायरल हुआ। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री को त्रिशूल भेंट करने वाले वीडियो को भी इंटरनेट यूजर्स ने हाथों हाथ लिया और ये वीडियो भी लंबे समय तक ट्रेंडिंग बना रहा।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

‘हमारे योगी जी’, ‘मेरे योगी जी’

पीएम मोदी के साथ 21 कार्यक्रमों में से 15 जनसभाओं में मोदी-योगी ने एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास को खुलकर प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री ने सीएम योगी को अपना मुख्यमंत्री बताते हुए खुद को इस बात के लिए गौरवान्वित महसूस करने वाला बताया कि योगी जैसा साथी उनके साथ है। वहीं योगी के कार्यों की तारीफ तो उन्होंने हर कहीं की। खासकर प्रदेश की कानून व्यवस्था में हुए जबरदस्त सुधार को पीएम मोदी ने अपनी हर रैली में सराहा। ‘हमारे योगी जी’, ‘मेरे योगी जी’ जैसे प्रधानमंत्री के संबोधनों ने भी दोनों नेताओं के बीच प्रगाढ़ रिश्तों को प्रदर्शित किया। वहीं जनता भी ‘मोदी है तो मुमकिन है और योगी है तो यकीन है’ के नारों से दोनों नेताओं की जोड़ी को यूपी में खूब पसंद किया।

हरदम मोदी के दाहिने तरफ दिखे योगी

फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के मिशन में अहर्निश जुटे योगी ने बीते दो माह में यूपी के सभी 80 सीटों पर प्रचार किया। इनमें से कई सीटों पर तो योगी दो से तीन बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं इसके अलावा कुल 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों में योगी ने जनसभाएं करके प्रधानमंत्री के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री के साथ हर बड़े मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साए की तरह साथ रहे। जनसभाएं ही नहीं, मंदिरों में दर्शन-पूजन से लेकर पीएम के नामांकन में भी योगी प्रधानमंत्री के साथ साथ दिखे। वहीं चाहे रोड शो हो या जनसभाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदम पीएम मोदी के दाहिनी तरफ दिखे, जिससे भी जनता के बीच बड़ा संदेश गया।

यूपी में कब-कब एक साथ दिखे मोदी-योगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जिन जनसभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साए की तरह साथ साथ दिखे उनमें मेरठ (31 मार्च), सहारनपुर (6 अप्रैल), पीलीभीत (9 अप्रैल), अमरोहा (19 अप्रैल), अलीगढ़ (22 अप्रैल), आगरा (25 अप्रैल), इटावा (5 मई), लालगंज (16 मई), बाराबंकी (17 मई), वाराणसी में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम (21 मई), बस्ती (22 मई), गाजीपुर (25 मई), मीरजापुर/रॉबर्टसगंज (26 मई) शामिल हैं। इसके अलावा यूपी में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के साथ पांच बड़े रोड शो किये, जिनमें गाजियाबाद में रोड शो (6 अप्रैल), बरेली में रोड शो (26 अप्रैल), कानपुर में रोड शो (4 मई), अयोध्या में रोड शो (5 मई) और वाराणसी में रोड शो (13 मई) हैं। साथ ही वाराणसी में प्रधानमंत्री के साथ काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन (13 मई) और वाराणसी में ही पीएम मोदी के नामांकन (14 मई) में मुख्यमंत्री परछाईं की तरह साथ रहे।

Previous Post

एक्जिट पोल से कहीं खुशी, कहीं गम

Next Post

UP : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतगणना हेतु तैयारी पूरी, 4 जून को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होगी मतगणना

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
UP : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतगणना हेतु तैयारी पूरी, 4 जून को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होगी मतगणना

UP : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतगणना हेतु तैयारी पूरी, 4 जून को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होगी मतगणना

उच्च रक्तचाप स्वास्थ्य की प्रमुख चुनौती : डॉ. अमरजीत यादव

उच्च रक्तचाप स्वास्थ्य की प्रमुख चुनौती : डॉ. अमरजीत यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)