• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 31, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

8 घंटे सोने के बावजूद क्यों थका-थका सा लगता है शरीर, जानिए असली वजह

JANVEENA by JANVEENA
October 13, 2025
in स्वास्थ्य
0
8 घंटे सोने के बावजूद क्यों थका-थका सा लगता है शरीर, जानिए असली वजह

 


Quality Sleep Vs Quantity Sleep: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने हेल्दी खाना और एक्सरसाइज को तो काफी हद तक अपनी आदतों में शामिल कर लिया है, लेकिन एक चीज है जिसे अब भी बहुत लोग नजरअंदाज कर देते हैं और वह है अच्छी नींद. अच्छी नींद मतलब ऐसी नींद लेना, जिससे शरीर और दिमाग दोनों पूरी तरह से रिफ्रेश हो जाएं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक व्यक्ति को हर रात कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.

READ ALSO

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

हालांकि, कई लोग रोजाना 8 घंटे की नींद भी लेते हैं और फिर भी सुबह उठते ही थकान, आलस और भारीपन महसूस होता है तो यह सिर्फ आपकी नींद की मात्रा का नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी का सवाल है. आजकल लाखों लोग इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं. अब सवाल यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है. चलिए जानते हैं कि किन वजहों से 8 घंटे की नींद के बाद भी बॉडी थकी-थकी सी रहती है.

1. हार्मोन का असंतुलन – हमारे शरीर में कुछ खास तरह के हार्मोन होते हैं जो नींद, भूख, मूड और एनर्जी के लेवल को कंट्रोल करते हैं. जब इनमें गड़बड़ी होती है, खासतौर पर स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बिगड़ जाता है तो इसका असर नींद पर पड़ता है. कोर्टिसोल अगर ज्यादा बन रहा हो या कम हो रहा हो, तो शरीर को ठीक से आराम नहीं मिल पाता है. इससे नींद पूरी लगती है लेकिन शरीर थका-थका रहता है.

2. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी – मैग्नीशियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स हमारे शरीर में बहुत जरूरी काम करते हैं. ये नर्वस सिस्टम को शांत रखते हैं, मांसपेशियों को आराम देते हैं और अच्छी नींद में मदद करते हैं. जब इनमें से कोई भी मिनरल शरीर में कम हो जाता है तो रात को नींद बार-बार टूटती है या गहरी नींद नहीं आती और इसके कारण सुबह उठकर भी थकान बनी रहती है.

3. मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा यूज यानी ब्लू लाइट एक्सपोजर – आजकल हम सब रात को सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप चलाते हैं. इनकी स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग को सिग्नल देती है कि अभी जागने का समय है. इससे नींद लाने वाला हार्मोन मेलाटोनिन कम बनने लगता है, जिसके कारण नींद तो आती है, लेकिन वो गहरी नहीं होती और सुबह उठते ही शरीर भारी लगता है.

4. हर दिन अलग-अलग समय पर सोना और उठना – अगर आप कभी 10 बजे सोते हैं, कभी 12 बजे और सुबह भी कभी 6 बजे उठते हैं तो कभी 9 बजे, तो इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है फिर चाहे आप 8 घंटे भी क्यों न सो लें, शरीर को असली आराम नहीं मिलता और दिनभर थकावट महसूस होती है.

5. देर रात भारी खाना या कैफीन लेना – अगर आप रात को सोने से पहले चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक पीते हैं या भारी खाना खाते हैं, तो शरीर का पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है. इससे नींद आने में परेशानी होती है या नींद पूरी तरह से नहीं रहती. इससे भी आप सुबह फ्रेश महसूस नहीं करते हैं.

6. नींद से जुड़ी बीमारियां – कुछ लोगों को रात को सांस लेने में रुकावट, जोर से खर्राटे या बार-बार नींद खुलने जैसी समस्याएं होती हैं. ये सारी बातें नींद की क्वालिटी को बहुत खराब कर देती हैं. अगर आपको भी ऐसा लगता है तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

नींद की क्वालिटी कैसे सुधारें?

1. रोज एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें.

2.सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल या लैपटॉप से दूर रहें.

3. रात को हल्का खाना खाएं और कैफीन से बचें.

4. सोने से पहले मेडिटेशन, योग या हल्की स्ट्रेचिंग करें.

5. दिन में थोड़ा बहुत फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें.

6. अगर लगातार थकान रहती है तो विटामिन्स और मिनरल्स की जांच कराएं.

Previous Post

भारत-अफगानिस्तान के संयुक्त बयान में कश्मीर का जिक्र सुनकर पाकिस्तान भड़का, कहा- ‘यह अस्वीकार्य है’

Next Post

330 रन बनाने के बावजूद भारत को हार का सामना, ‘मिसेज मिचेल स्टार्क’ के शतक ने छीनी जीत, सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हुई

Related Posts

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
Next Post
330 रन बनाने के बावजूद भारत को हार का सामना, ‘मिसेज मिचेल स्टार्क’ के शतक ने छीनी जीत, सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हुई

330 रन बनाने के बावजूद भारत को हार का सामना, 'मिसेज मिचेल स्टार्क' के शतक ने छीनी जीत, सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हुई

2025 में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7 बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें अभिषेक किस पोज़िशन पर हैं

2025 में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7 बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें अभिषेक किस पोज़िशन पर हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)