• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

JANVEENA by JANVEENA
May 27, 2022
in खेल
0
दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट प्रेमी हो जो शेन वॉर्न के नाम से अंजान हो। शेन वॉर्न वो करश्मिाई गेंदबाज रहे जिन्होंने मैदान पर अपनी फिरकी बॉलिंग के दम पर बल्लेबाजों को खूब नचाया। आस्ट्रेलिया के इस लेग स्पिनर में पूरी दुनिया में लेग स्पिन गेंदबाजी का जलवा कायम कर दिया था। बाईस गज की पिच पर 163 ग्राम की लाल गेंद से कलाई के जादू के रंग बिखेरने वाले बिरले क्रिकेटर थे शेन वॉर्न। लगभग दम तोड़ती लेग स्पिन गेंदबाजी में जान फूंकने वाले इस महान स्पिनर ने अपनी कला का ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरी दुनिया ने उन्हें दाद दी। महज 52 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा लेने वाले वॉर्न क्रिकेटर नहीं बल्कि एक कलाकार थे। एक ऐसे जादूगर जिनके करिश्मे की एक पूरी पीढ़ी कायल रही और आने वाली कई पीढिय़ां भी रहेंगी। जब वॉर्न के हाथ में गेंद होती थी तो माइक गैटिंग चकमा खा जाते थे, डेरिल कुलीनन को समझ में नहीं आता था कि उसे कैसे खेलें और हर्शल गिब्स भी किंकर्तव्यविमूढ नजर आते थे। चार मार्च को कलाई का यह जादूगर चला गया लेकिन फनकारों के फन की तरह उनकी जिंदगी भी अप्रत्याशित होती है। कभी बेहद खूबसूरत तो अगले ही पल बेहद क्रूर। लेग स्पिन हर किसी के बस की बात नहीं और इससे प्यार करना तो और भी मुश्किल है। रिची बेनो ने साठ के दशक में इसका कमाल दिखाया तो अब्दुल कादिर ने उसके बाद इससे खूब मनोरंजन किया।
वॉर्न हालांकि ‘पाइड पाइपर आफ हैमलिन’ की तरह थे जो आपको मंत्रमुग्ध कर देता है और आप अनजाने खुद को उसके सफर के हिस्से के रूप में देखते हैं। उनके किरदार में कई खामियां थी लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि उनमें गजब का करिश्मा था। उनका परिपक्व नहीं होना ही उन्हें और आकर्षक बनाता था। जब रवि शास्त्री सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 1992 में पहली बार उनका सामना करने उतरे तो क्या किसी ने सोचा था कि अपने पहले टेस्ट में 150 रन देकर एक विकेट लेने वाला आस्ट्रेलिया का यह गेंदबाज 707 विकेट और ले लेगा। उनकी लेग ब्रेक, गुगली, फ्लिपर और जूटर ने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को हैरान कर दिया। सचिन तेंदुलकर और उनके बीच 1998 की श्रृंखला के दौरान मैदानी प्रतिद्वंद्विता को कौन भूल सकता है जब वॉर्न ने कहा था ‘मुझे सचिन तेंदुलकर के डरावने सपने आते हैं।’’ यह वॉर्न का ही करिश्मा था कि 38 वर्ष की उम्र में राजस्थान रॉयल्स को उन्होंने कप्तान और कोच के रूप में पहला आईपीएल खिताब दिलाया। अपने हुनर, अपने मिजाज और अपनी जिंदादिली के कारण हर क्रिकेटप्रेमी के दिल में अपने लिये खास जगह बनाने वाले शेन वॉर्न की कमी क्रिकेट को खूब खलेगी।

Previous Post

पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

Next Post

पांच सूबों के परिणाम दे रहे हैं क्या संकेत

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
पांच सूबों के परिणाम दे रहे हैं क्या संकेत

पांच सूबों के परिणाम दे रहे हैं क्या संकेत

करप्शन पर योगी का एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)