• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

JANVEENA by JANVEENA
May 21, 2022
in राज्य
0
पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

लखनऊ। पुलिस की नौकरी में अनियमित दिनचर्या और लगातार बढ़ता काम का बोझ बहुत साधारण सी बात लगती है, पर इसका खामियाजा न सिर्फ पुलिसवालों को बल्कि उनके परिवारवालों तक को उठाना पड़ता है, इससे जहां खुद पुलिसकर्मी भी मानसिक रूप से बहुत दबाव महसूस करते हैं, तो वहीं उनके परिवारवाले भी अपने आपको अकेला महसूस करते हैं, इस अकेलेपन को भरने और पुलिसवालों व उनके परिवार को सुखद अनुभूति का एहसास दिलाने के लिए आइपीएस आकाश तोमर व उनकी सहयोगी आइपीएस प्रीति यादव ने एक अभिनव प्रयोग करते हुये, सहारनपुर की पुलिस लाइन में बेल आउट कैफे की स्थापना की, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इस कैफे की सराहना यूपी के मुख्य सचिव तक ने की है।
इस कैफे के अन्दर प्रवेश करते ही, सकारात्मक ऊर्जा का पैरामीटर अपने आप हाई हो जाता है, वजह ये है कि इस बेलआउट कैफे का जो डिजाइन है, वह अपने आप में अनूठा है, इंटीरियर डिजाइन की ज्यादातर चीजें स्थानीय बाजार से मंगवाई गयी हैं, लाइट और साज-सज्जा का ऐसा भव्य और मनोरम संगम आपके दिल-दिमाग में एकदम अनुपम छाप छोड़ेगा। कैफे में बैठकर ऐसा लगेगा जैसे किसी पांच सितारा होटल के रेस्टोरेंट में बैठे हैं। शुद्ध शाकाहारी लज़ीज खाना और वो बाजार से कम रेट पर इस कैफे में उपलब्ध है।
खास बात यह है कि यह न सिर्फ पुलिसवालों के लिए बल्कि सहारनपुर की आम जनता भी इस कैफे बैठ कर आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकती है। जिससे पुलिस और पब्लिक के बीच के रिश्ते और भी बेहतर होगें, आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। जिससे मित्र पुलिस की अवधारण पूरी होती हुई दिखेगी। कैफे मंे सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे एरिये को नो वाई-फाई जोन घोषित किया गया है, इसके पीछे मकसद यह है कि यहां आने वाले आगन्तुक एक दूसरे से विचार आदान प्रदान कर सकें। इसके अलावा कैफे में किटी पार्टी या अन्य छोटे समारोह करने के लिए भी व्यवस्था की गयी है। इस तरह के अनूठे कैफे खोलने की पीछे की मंशा बताते हुये 2019 बैच की आइपीएस अधिकारी प्रीति यादव बताती हैं कि उनके पिताजी भी चंडीगढ़ में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, पुलिस की नौकरी के सभी पहलुओं को उन्होंने अपने होस संभालते ही महसूस करना शुरू कर दिया था, अब जब इसी महकमे की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो सोचा कि पुलिस के बारे में जो आम धारणा है वह ऐसी नहीं है जैसे की लोग सोचते हैं, पुलिस भी इंसान है, उनका भी परिवार होता है। वह भी आम लोगों की तरह है, पुलिस ऐसी नहीं जैसी की आमजन में धारणा बनाई गयी है। पुलिस और पब्लिक के संबध को बेहतर बनाने की दिशा में एक छोटी सी पहल है। वहीं सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि सहारनपुर पुलिस आमजन के लिए मित्र पुलिस है। लोग बेल आउट कैफे में आये और पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर, पुलिस को अपना मित्र समझें। श्री तोमर जिले कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही इसके जिले लाइब्रेरी, मॉडल बैरक व ओपेन जिम सहित अन्य बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।

आखिर क्यों पड़ी बेलआउट कैफे की जरूरत

पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे वह दोनो एक प्लेटफार्म पर बैठ कर चाय पर चर्चा कर सके और पुलिस को भय के रूप में न देखकर पुलिस को अपना मित्र समझे। वहीं इसके पीछे एक और मंशा यह भी है कि पुलिसकर्मियों का काफी व्यस्त शेड्यूल रहता है, और वो चाह कर भी अपने या परिवार के लिए किसी रेस्टोरेंट नहीं जा सकते हैं, ऐसे पुलिसवालों के लिए यह बहुत ही मुफीद साबित हो रहा है, इस बेलआउट कैफे में सुकून के पल बीता सकें। वही पुलिसवालों के परिवार की महिलाएं किटी पार्टी और जन्मदिन जैसे छोटे कार्यक्रम भी आसानी से कर सकती हैं।

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

दिवारों पर लिखे मन की बात

कैफे में एक वॉल ऑफ परसेप्शन। जिस पर कुछ लोगों ने भरोसेमंद, सिंघम, ठांय-ठांय और फर्ज जैसे शब्द लिखे हैं तो कुछ ने वसूली, घूस और डर जैसे शब्दों से भी पुलिस को पहचान दी है। माहौल को हल्का करने के लिए ऐसी फिल्मों के पोस्टर भी लगे हैं, जिनमें हीरो पुलिसवाला हो। प्रीति के मुताबिक मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में भी इस तरह के कैफे हैं, लेकिन वहां बाहरियों की एंट्री नहीं हैं। बेलआउट कैफे में आने वाले आगन्तुकों के लिए एक सहुलियत यह भी है कि वह यहां आकर जो भी कुछ इस कैफे मंे महसूस किया उसे अपने विचारों के माध्यम से बोर्ड पर लिख सकते हैं, इसके साथ ही आम जन में पुलिस की क्या इमेज है, पुलिस के लिए जनता क्या सोच रखती है, इसको लेकर भी वह अपन मन की बात लिख सकते हैं।

बेलआउट कैफे में इंटरनेट को ना

अभी तक जो प्रतिष्ठान बनाये जाते रहे हैं उसमें एक बात मोटे मोटे अक्षरों में लिखी होती है, वह है फ्री वाई-फाई जोन। वहीं बेलआउट कैफे में ठीक इसके विपरीत अन्दर प्रवेश करते ही लिखा है नो वाई-फाई जोन। इसके पीछे मकसद यह है कि पुलिस हो या पब्लिक जब कोई यहां आकर बैठे और सुकून के दो पल बिताये तो वह आपस में संवाद स्थापित कर सकें। जिससे पुलिस और अमजन का संबध और गहरा बन सके।

आइपीएस प्रीति यादव की रचनात्मकता का नतीजा है, बेलआउट कैफे

आइपीएस प्रीति यादव रचनात्मकता का नतीजा है, बेलआउट कैफे। इस कैफे को डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक का आइपीएस प्रीति यादव ने डिजाइन किया है। पूर्व में इसी जगह एक पुरानी कैंटीन थी, जो अब बेलआउट कैफे के नाम से पूरे प्रदेश में जानी जा रही है। बेल आउट कैफे की छत बांस की टोकरियों से सजाया गया है, इसके साथ ही जालीदार आकर्षक लाइटें लगायी गयी हैं। आधुनिक तरीकों की लाइटों से यह कैफे रात होते ही जगमगा जाता है। दीवारों में आकर्षक तरीके का रंगरोगन मनमोह लेती है। प्रीति यादव ने बताया कि सभी रंगों में एक निश्चित ऊर्जा होती है, इसलिए यहां पर हमने लगभग सभी रंगों का उपयोग किया है ताकि हमारे पुलिसकर्मी अपने कठिन कर्तव्यों को पूरा करने करने के बाद गुणवत्तापूर्वक सुकून के पल बीता सके।

क्या कहते हैं एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर

बेलआउट कैफे पर चर्चा करते हुये एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर बताते हैं कि यह एक पूर्ण शाकाहारी कैफे है,यह हमारे प्रदेश के सबसे अनोखे कैफे में से एक है, यह कार्य पुलिसिंग और रचनात्मकता का एक अनुकरणीय प्रयोग साबित होगा। हमें विश्वास है कि लोग इसे पसंद करेंगे और अब पुलिस के बारे में एक अलग नजरिये से सोचेंगे। श्री तोमर ने बताया कि यह बेलआउट कैफे जो दिन-रात पुलिसकर्मियों लोगों की सेवा करते हैं ये उनको समर्पित है और उनके पास अपने फैमली के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिलता है। अब पुलिस परिसर में बच्चों के पास एक उम्दा कैफे होगा। वही आने वाले समय में इसे जोमैटो और स्वीगी जैसे ऑनलाइन एप से भी जोड़ा जायेगा।

Previous Post

गांव की गवर्नमेंट और गवर्नेंस पर आधारित है मॉडल गांव का कांसेप्ट-आईएएस हीरालाल

Next Post

दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

पांच सूबों के परिणाम दे रहे हैं क्या संकेत

पांच सूबों के परिणाम दे रहे हैं क्या संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)