• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“हर दिन साइकिल चलाने के 8 बड़े फायदे, शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल”

JANVEENA by JANVEENA
March 25, 2025
in स्वास्थ्य
0
“हर दिन साइकिल चलाने के 8 बड़े फायदे, शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल”

आज से कुछ दशक पहले जब लोगों के पास बाइक और कार नहीं हुआ करती थी, तो लोग साइकिल से सफर तय करते थे। हालांकि अब इस तेजी से बदलती हुई दुनिया में लोग साइकिल का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। बल्कि अब इसका इस्तेमाल वर्कआउट के लिए ज्यादा होता है। आजकल बहुत सारे लोग सेहतमंद बने रहने के लिए साइकिलिंग करते हैं। साइकिल चलाने से न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। एक स्टडी के मुताबिक रोजाना साइकिल चलाने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी का खतरा 15% तक कम होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि साइकिलिंग के क्या-क्या फायदे होते हैं।

साइकिलिंग सेहत के लिए कितना फायदेमंद
रोजाना सुबह साइकिल चलाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और इससे शरीर में एनर्जी आती है। वहीं तेज साइकिल चलाने से अधिक कैलोरी बर्न होती है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही साइकिलिंग से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और हाथों, पैरों व कंधों की मसल्स भी मजबूत होती है।
किस उम्र में साइकिल चलाना शुरू करें
हालांकि इसके लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है। वैसे तो 6 से 11 साल की उम्र के बीच बच्चे साइकिल चलाना सीखते हैं। लेकिन हर बच्चे का विकास अलग होता है। इसलिए वह अलग-अलग उम्र में साइकिल चलाने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में उन पर इसके लिए दबाव नहीं डालना चाहिए।
रोजाना कितनी देर साइकिल चलाएं
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो रोजाना कितनी देर साइकिल चलाई जा सकती है, यह व्यक्ति की शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप साइकिल चलाने की शुरूआत कर रहे हैं, तो 15-20 मिनट साइकिल चलाना काफी है। एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना कम से कम 30 से 40 मिनट तक साइकिल चलानी चाहिए।
वर्कआउट की जगह साइकिलिंग
बता दें कि वर्कआउट की जगह साइकिलिंग एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि यह आपके फिटनेस गोल्स पर निर्भर करता है और आपकी फिजिकल कंडीशन कैसी है। वर्कआउट और साइकिलिंग के अपने-अपने फायदे हैं। दोनों को मिलाकर आप अपनी फिटनेस प्लानिंग कर सकते हैं।
साइकिलिंग मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
साइकिलिंग न सिर्फ मेंटल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। साइकिलिंग से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जिससे तनाव कम करके बेहतर फील होता है। यह आपको स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे खतरों से बचा सकती है। इससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिमाग को ऑक्सीजन व न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।
किन बातों का रखें खास ख्याल
साइकिल चलाने के दौरान आरामदायक कपड़े पहनें।
साइकिल के ब्रेक, टायर और चेन आदि की नियमित जांच करें।
इस दौरान फ्लैट और सख्त जूते पहनें, जिससे कि पैडल पर सही पकड़ बन सके।
खाने के फौरन बाद साइकिल नहीं चलानी चाहिए।
अंधेरे में साइकिलिंग नहीं करना चाहिए।
साइकिल चलाने से पहले बहुत पानी न पिएं।
हालांकि अगर आप साइकिल चलाते हुए लंबी दूरी तय कर रहे हैं, तो समय पर पानी पीते रहें।
क्या लंबे समय तक साइकिल चलाना नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप साइकिलिंग का समय धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, तो आप लंबे समय तक साइकिलिंग कर सकते हैं। लेकिन अचानक से ज्यादा देर साइकिलिंग करते हैं, तो आपको कुछ हेल्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको थकान, कमजोरी, जांघों में कपड़ों की रगड़ से रैशेज और खुजली की समस्‍या, पैर, गर्दन, कमर, कंधों और घुटनों में दर्द, सांस लेने में समस्या और प्राइवेट पार्ट्स में दर्द हो सकता है।
किसे नहीं करनी चाहिए साइकिलिंग
वैसे तो साइकिल चलाना हर किसी के लिए लाभकारी होता है। लेकिन कुछ लोगों को साइकिल चलाने से समस्या हो सकती है। सांस या हार्ट संबंधी समस्या, मिर्गी के दौरे या फिर जिनको कम सुनाई या दिखाई देता है, तो इन लोगों को साइकिल चलाने से बचना चाहिए।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

“न्यूजीलैंड दौरे में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, तेज गेंदबाज अंतिम मैच नहीं खेलेगा”

Next Post

“दांतों में तार लगवाने वाली ये लड़की बनी सुपरस्टार, आज लाखों दिलों पर राज करती है”

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
“दांतों में तार लगवाने वाली ये लड़की बनी सुपरस्टार, आज लाखों दिलों पर राज करती है”

"दांतों में तार लगवाने वाली ये लड़की बनी सुपरस्टार, आज लाखों दिलों पर राज करती है"

“Ashutosh Sharma: दिल्ली का नया ‘दबंग’, IPL 2025 में पहले मैच में मचाया धमाल”

"Ashutosh Sharma: दिल्ली का नया 'दबंग', IPL 2025 में पहले मैच में मचाया धमाल"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)