मई-जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। इन दिनों कई राज्य भीषण गर्मी के चपेट में हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बढ़ता तापमान हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। ऐसे में तेज गर्मी और धूप की चपेट में आने की वजह से हीट स्ट्रोक, हृदय गति में असमानता, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने आदि की समस्या होने लगती है। ऐसे में स्वस्थ रहने और तमाम बीमारियों से खुद को बचाने के लिए शरीर के तापमान को कंट्रोल में करते रहने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे में आप कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कुछ खाद्य पदार्थों की तासीर ठंडी होती है और इनमें पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचने के साथ गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाने में मददगार होता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
बढ़ जाता है शरीर का तापमान
गर्मियों में हीट स्ट्रोक सामान्य समस्या है। इस दौरान शरीर का तापमान 104 डिग्री से अधिक बना रहता है। ऐसे में शरीर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने वाले पसीने के तंत्र फेल हो जाते हैं। हीट स्ट्रोक की वजह से पाचन में गड़बड़ी, रक्तचाप और चक्कर आने का खतरा होता है। इसलिए गर्मियों में हीट स्ट्रोक से खुद का बचाव करने और शरीर को शीतलता प्रदान करने वाली चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। आइए जानते हैं हीट स्ट्रोक से बचने के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।
खीरा-तरबूज
गर्मियों में अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे। खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर तरबूज भी आपके शरीर को ठंडा रखता है। साथ ही खीरा-तरबूज आदि के सेवन से शरीर डिहाइड्रेशन नहीं होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने के साथ ही गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
फायदेमंद है पुदीना
पुदीने में मेन्थॉल पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। चाय, सलाद, पानी या स्मूदी आदि में ताजी पुदीने के पत्तियों को मिलाकर पीने से आप गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। साथ ही यह पाचन स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। पुदीने की पत्तियों के सेवन से कब्ज-अपच जैसी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है।
पिएं नारियल पानी
बता दें कि नारियल पानी में भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है, जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही नारियल पानी में पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि आप रोजाना गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



















