• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

स्वास्थ्य सुझाव: याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए ये विटामिन्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

JANVEENA by JANVEENA
July 11, 2024
in स्वास्थ्य
0
स्वास्थ्य सुझाव: याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए ये विटामिन्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

 

कई लोगों की याददाश्त कमजोर हो जाती है, जिसके कारण वह अपनी चीजों को भूलने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। तो बता दें कि याददाश्त कमजोर होने का संबंध आपके खानपान से हो सकता है। डाइट में विटामिन की कमी से याददाश्त कमजोर होने लगती है।

ऐसे में अगर आप भी चीजों के बारे में भूलने लगे हैं और आपको लगता है कि आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भूलने की बीमारी को दूर भगाने के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और विटामिन की याददाश्त से क्या संबंध है।

पौष्टिक आहार

स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी होने पर इसका असर आपकी याददाश्त पर भी पड़ता है।

न होने दें विटामिन की कमी

बता दें कि शरीर में विटामिन की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर आना, थकान, एनर्जी लो होना और नजर का कमजोर होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक शरीर में विटामिन की कमी होने पर इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिलता है।

विटामिन डी और बी12 की कमी का असर न सिर्फ व्यक्ति के शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। इन दोनों विटामिन की कमी होने पर याददाश्त का कमजोर होना, एकाग्रता में कमी, तनाव, चिड़चिड़ापन आदि बढ़ने लगता है।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर डीएनए, लाल रक्त कोशिकाओं और न्यूरोट्रांसमीटर फंक्शन के उत्पादन के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर संतुलन में कमी, चलने में समस्या, थकान, एनीमिया, हाथ-पैरों का सुन्न होना, जीभ में सूजन और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्या हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए मछली, चिकन, दूध, दही जैसे जैसे मिल्क प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 सप्लीमेंट या बी12 युक्त मल्टीविटामिन का भी सेवन कर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी

हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन डी का अहम रोल होता है। शरीर में इस विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द, बालों का झड़ना, मूड स्विंग, डिप्रेशन, थकान, घाव का धीमी गति से भरना और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्या हो सकती है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों और तंत्रिका प्रणाली को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायक होता है।

यदि लंबे समय तक शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। वहीं शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर उंगलियों में झुनझुनी या सुन्नपन हो सकता है। वहीं इसकी कमी होने पर हृदय गति अनियमित हो सकती है।

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध और दूध से बनी चीजें, रागी, बाजरा, मछली, अंडे, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालें आदि को शामिल कर सकते हैं। साथ ही सुबह के समय कुछ देर के लिए धूप जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि सूर्य की रोशनी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होता है।

फोलिक एसिड की कमी

फोलिक एसिड को फोलेट भी कहा जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह एक जरूरी विटामिन बी है। यह न सिर्फ मां बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी है। क्योंकि फोलेट की कमी के कारण बच्चों में कोशिका बनने में कमी, बड़ी लाल रक्त कोशिकाएं और न्यूरल ट्यूब दोष जैसे समस्या हो सकती है। वहीं इसकी कमी से चिड़चिड़ापन, थकान, खराब शारीरिक और मानसिक विकास और दस्त आदि के लक्षण दिखने लगते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के हिसाब से आप फोलिक सप्लीमेंट का सेवन कर सकती हैं।

आयरन की कमी

लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आयरन बेहद अहम माना जाता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आती है। जिसके कारण व्यक्ति को एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं, हैवी पीरियड्स और शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में आयरन की कमी की आशंका अधिक होती है। वहीं इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। एनीमिया के कारण थकान, कमजोरी, पीली त्वचा, सिरदर्द, ठंडे हाथ-पैर, सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन तेज होना, सूजन, नाखूनों का टूटना, याददाश्त कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हालांकि शुरूआती दौर में यह लक्षण कम हो सकते हैं। लेकिन शरीर में जैसे-जैसे आयरन की कमी होने लगती है, तब यह लक्षण अधिक नजर आने लगते हैं। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रागी, बाजरा और गेंहू से बने प्रोडक्ट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप चना दाल, हरी पत्तेदार सब्जियों और राजमा आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मैग्नीशियम की कमी

हड्डियों के स्वास्थ्य और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर थकान, कमजोरी, मानसिक सुन्नता, भूख न लगना, मतली, शरीर में झुनझुनी, मांसपेशियों में ऐंठन, दौरे और अनियमित हार्ट रेट आदि समस्याएं हो सकती हैं।

बता दें कि शरीर में मैग्नीशियम के लेवल को सामान्य रखने के लिए आप अपनी डाइट में मूंगफली, पालक, काली बीन्स, बादाम, काजू, डार्क चॉकलेट, मछली और साबूत अनाज जैसे मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्गों और वेजिटेरियन लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की अधिक आशंका रहती है। ऐसे में यह लोग मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

Pooja Khedkar, IAS अधिकारी, पर झूठ बोलने और फर्जी सर्टिफिकेट देने का आरोप

Next Post

फिर विवादों में बिग बॉस ओटीटी-3: लव कटारिया को हथकड़ी से बांध रखा, सांप घर में घूमता हुआ दिखाई दिया।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
फिर विवादों में बिग बॉस ओटीटी-3:  लव कटारिया को हथकड़ी से बांध रखा, सांप घर में घूमता हुआ दिखाई दिया।

फिर विवादों में बिग बॉस ओटीटी-3: लव कटारिया को हथकड़ी से बांध रखा, सांप घर में घूमता हुआ दिखाई दिया।

विंबलडन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच-लोरेंजो मुसेटी और ऐलेना रयबाकिना:  जोकोविच ने वॉकओवर प्राप्त किया; मुसेटी पहली बार ग्रैड स्लैम के शीर्ष चार में

विंबलडन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच-लोरेंजो मुसेटी और ऐलेना रयबाकिना: जोकोविच ने वॉकओवर प्राप्त किया; मुसेटी पहली बार ग्रैड स्लैम के शीर्ष चार में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)