• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

कार्बाइड गन से कॉर्निया को नुकसान — यह अंधेपन तक ले जा सकती है, जानें कितना खतरनाक।

JANVEENA by JANVEENA
October 24, 2025
in स्वास्थ्य
0
कार्बाइड गन से कॉर्निया को नुकसान — यह अंधेपन तक ले जा सकती है, जानें कितना खतरनाक।

 


What is Carbide Bomb: त्योहारों पर पटाखों और खिलौना गनों का ट्रेंड बच्चों और युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है. इन्हीं में से एक है कार्बाइड गन. इसकी कीमत भले ही सिर्फ 150 से 200 रुपये के बीच हो, लेकिन इसका असर सेहत पर बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. हाल ही में भोपाल में इस गन से 125 से ज्यादा लोगों की आंखें खराब होने का मामला सामने आया. इनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल थे, जिनकी हालत इतनी बिगड़ी कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट तक करना पड़ा. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि आखिर ये इतना खतरनाक क्यों है और इससे कितना नुकसान हो सकता है?

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

क्या है कार्बाइ़ड बम?

कार्बाइड बम असल में बच्चों और युवाओं के बीच त्योहारों पर चलने वाला खतरनाक खेल है. इसमें कैल्शियम कार्बाइड, पानी और प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल किया जाता है. जब कार्बाइड और पानी की प्रतिक्रिया होती है तो गैस बनती है, जिसे आग लगाकर जोरदार धमाका किया जाता है. इस दौरान तेज आवाज, धुआं और चिंगारियां निकलती हैं. भले ही यह देखने में सस्ता और मजेदार लगे, लेकिन इसका असर बेहद खतरनाक होता है. यह आंखों, कानों और त्वचा को गंभीर चोट पहुंचा सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, कार्बाइड बम से कॉर्निया जल सकता है और स्थायी अंधेपन तक की नौबत आ सकती है.

आंखों पर सबसे बड़ा असर

कार्बाइड गन में कैल्शियम कार्बाइड, प्लास्टिक पाइप और पानी का इस्तेमाल होता है. इसे जलाने पर तेज धमाके के साथ धुआं और आग निकलती है. यही धमाका आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. डॉक्टरों के अनुसार, इससे कॉर्निया जल सकता है, आंखों में लालिमा और जलन हो जाती है. कई बार कॉर्निया फटने की वजह से नजर हमेशा के लिए जा सकती है.

स्थायी अंधेपन का खतरा

आई रोग एक्सपर्ट का कहना है कि कार्बाइड गन केवल आंखों ही नहीं, बल्कि कान और दिमाग पर भी बुरा असर डालती है. अचानक बने तेज प्रेशर से कान का पर्दा फट सकता है और सुनने की क्षमता घट सकती है. वहीं, आंखों की रेटिना डैमेज होने और स्थायी अंधेपन की आशंका भी रहती है.

इंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी में छपी एक स्टडीमें बताया गया कि कैल्शियम कार्बाइड से हुए आंखों के थर्मो-केमिकल घाव बेहद खतरनाक होते हैं. इस रिसर्च में 23 मरीजों की 28 आंखों का परीक्षण किया गया. हल्के मामलों (Dua Grade I-III) में मरीजों की दृष्टि आखिरी में लगभग 20/32 तक बची रही, लेकिन गंभीर मामलों (Dua Grade IV-VI) में विजन घटकर 20/200 तक सीमित हो गई. यानी ऐसे धमाकों से स्थायी अंधेपन तक का खतरा रहता है.

त्वचा और चेहरे को नुकसान

धमाके से निकलने वाली गर्म गैस और चिंगारियां स्किन और चेहरे को जला देती हैं. बच्चों के चेहरे पर फफोले और घाव हो सकते हैं. कई बार डर की वजह से बच्चे तुरंत इलाज नहीं कराते, जिससे इंफेक्शन और ज्यादा बढ़ जाता है.

क्यों खतरनाक है कार्बाइड गन?

    • इसमें इस्तेमाल होने वाला कैल्शियम कार्बाइड जहरीला केमिकल है.

 

    • धमाके का झटका सीधे आंख और कान पर असर डालता है.

 

    • बच्चों को यह मजेदार लगता है, लेकिन असल में यह जानलेवा है.

 

    • बार-बार इस्तेमाल करने पर कॉर्निया डैमेज और सुनने की क्षमता कम होने जैसी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं.

 

क्या बरतें सावधानियां?

माता-पिता बच्चों को ऐसे खतरनाक खिलौनों से दूर रखें.

आंख में चोट लगे तो तुरंत साफ पानी से धोकर डॉक्टर को दिखाएं.

कॉर्निया धुंधला दिखे या विजन कम हो तो देर न करें.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

टीम इंडिया ने महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब ट्रॉफी जीतने से सिर्फ दो कदम दूर।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया की अगली वनडे भिड़ंत किससे होगी? जानें, विराट और रोहित को मैदान पर दोबारा कब देख पाएंगे।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया की अगली वनडे भिड़ंत किससे होगी? जानें, विराट और रोहित को मैदान पर दोबारा कब देख पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया की अगली वनडे भिड़ंत किससे होगी? जानें, विराट और रोहित को मैदान पर दोबारा कब देख पाएंगे।

“‘चीन की तरह भारत ने भी…’ नई दिल्ली के इंकार के बावजूद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा, जानें पूरी कहानी”

"‘चीन की तरह भारत ने भी...’ नई दिल्ली के इंकार के बावजूद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा, जानें पूरी कहानी"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)