• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

कोविड वैक्सीन से हार्ट अटैक के मामलों में इज़ाफा नहीं हुआ, AIIMS के डॉक्टरों ने वैज्ञानिक आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया सच।

JANVEENA by JANVEENA
July 4, 2025
in स्वास्थ्य
0
कोविड वैक्सीन से हार्ट अटैक के मामलों में इज़ाफा नहीं हुआ, AIIMS के डॉक्टरों ने वैज्ञानिक आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया सच।

 

हाल के वर्षों में अचानक हार्ट अटैक से हो रही युवाओं की मौतों को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और वैक्सीनेशन से उसके कथित संबंध पर आज यानी 03 जुलाई को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों ने अहम जानकारी दीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड वैक्सीन और एकदम से हार्ट अटैक के मामलों में कोई संबंध नहीं मिला है. वहीं, वैज्ञानिक आंकड़े के मुताबिक कोविड वैक्सीन की वजह से एकदम से हार्ट अटैक के मामले कम भी हुए हैं.

भारत में लगाई गईं ये दो वैक्सीन

AIIMS दिल्ली के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय राय के मुताबिक, जनवरी 2021 में भारत में वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई. उस दौरान कोविशील्ड और कोवैक्सिन दो प्रमुख वैक्सीन इस्तेमाल की गईं. इन दोनों वैक्सीन का ट्रायल भारत में हुआ और कोविशील्ड की प्रभावशीलता 63% रही थी. वहीं, अब तक दुनियाभर में 13 अरब से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं और WHO ने 12 वैक्सीन को मंजूरी दी है. डॉ. संजय राय के मुताबिक, पहले ये तय करना होगा कि वैक्सीन के फायदे ज्यादा हैं या फिर नुकसान? इसका जवाब है कि कोविड वैक्सीन के फायदे नुकसान से बेहद ज्यादा थे और रिएक्शन की दर काफी कम थी.

उदाहरण के लिए, कोविड वैक्सीन से होने वाले गंभीर रिएक्शन 10 लाख लोगों में 30 से 70 लोगों में ही देखे गए. इसी तरह 12 साल से कम उम्र के बच्चों को भारत में वैक्सीन नहीं दी गई, क्योंकि उस आयु वर्ग में वैक्सीनेशन का रिस्क फायदे से ज्यादा था. ऐसे में भारत का वैक्सीन प्रोग्राम कोविड के खिलाफ वैज्ञानिक आधार पर था.

यूथ को अचानक क्यों आ रहा हार्ट अटैक?

एम्स दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव नारंग के मुताबिक, भारत में युवाओं में एकदम से हार्ट अटैक के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं. ये कारण हार्ट मसल का मोटा होना, मॉलिक्यूलर में बदलाव और पारंपरिक क्लॉटिंग है. वहीं, बुजुर्गों में हार्ट अटैक का मुख्य कारण क्लॉटिंग है. कोविड के बाद लोगो में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ी है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी बढ़ा है. ऐसे में भारत में कोविड के बाद एकदम से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते दिख रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है. डॉ. नारंग ने 8 जरूरी उपाय सुझाए हैं, जिससे एकदम से आने वाले हार्ट अटैक को रोका जा सकता है. इनमें पहला धूम्रपान बंद करें. दूसरा रोजाना एक्सरसाइज करें. तीसरा संतुलित आहार लें. चौथा तनाव कम करें. पांचवां नींद पूरी लें. छठा शराब से दूरी बनाएं. सातवां मोटापा नियंत्रित करें और आठवां समय-समय पर चेकअप कराएं.

क्या वैक्सीन की वजह से आ रहा हार्ट अटैक?

AIIMS दिल्ली के सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. करन मदान ने वैक्सीन और एकदम से हार्ट अटैक की थ्योरी को नकारते हुए दावा किया कि कोविड वैक्सीन ने लाखों लोगों की जान बचाई है. वैक्सीन के फायदे ज्यादा मिले हैं. साथ ही, सडन कार्डियक डेथ और वैक्सीन के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है.

जांच में सामने आई यह बात

एम्स और आईसीएमआर की स्टडी में शामिल डॉ. सुधीर आरवा के मुताबिक, स्टडी में कोविड के दौरान जिनकी हार्ट अटैक से मौत हुई और बाद में जिनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, ऐसे 300 सैंपल पर स्टडी की गई. जांच में सामने आया कि अधिकतर मौतों का कारण coronary artery disease था, जिसका सबसे बड़ा कारण धूम्रपान और शराब रहा. इसके अलावा कोविड से पहले और बाद में युवाओं में हार्ट अटैक के आंकड़े लगभग एक बराबर हैं. फर्क यह है कि अब सोशल मीडिया की वजह से हर घटना तुरंत सामने आ जाती है.

किस वजह से होती है ब्लड क्लॉटिंग?

एम्स दिल्ली की हेमेटोलॉजी विभाग की डॉ. तुलिका ने बताया कि थ्रोम्बोसिस (ब्लड क्लॉट) सिर्फ कोविड वैक्सीन से नहीं, बल्कि रेबीज या अन्य वैक्सीन से भी हो सकता है. यह एक जैविक प्रतिक्रिया है. साथ ही, कोविड वायरस खुद भी खतरनाक ब्लड क्लॉटिंग करता है, इसलिए वैक्सीन को दोष देना गलत है. कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है.

पूरे देश में क्या है हाल?

AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के डॉ. अभिषेक यादव के मुताबिक, एम्स के डेटा से सामने आया कि कोविड के बाद अचानक दिल के दौरे से मौत के मामलों में कमी आई है. इसमें इजाफा नहीं हुआ है. ऐसे में जरूरत पूरे देश में एक स्टडी करने की है, जिससे सही स्थिति सामने आए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Previous Post

मुनीर के बाद अब PAK एयरफोर्स चीफ ट्रंप के दरवाजे पर पहुंचे मिन्नतें लेकर, इन अमेरिकी हथियारों की कर रहे हैं मांग।

Next Post

‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं रणबीर कपूर, पति का यह रूप देखकर आलिया भट्ट हो गईं भावुक।

Related Posts

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
Next Post
‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं रणबीर कपूर, पति का यह रूप देखकर आलिया भट्ट हो गईं भावुक।

'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं रणबीर कपूर, पति का यह रूप देखकर आलिया भट्ट हो गईं भावुक।

यूक्रेन मुद्दे पर पुतिन का ट्रंप को सीधा संदेश – बोले, बातचीत को तैयार हैं लेकिन शर्तों के साथ।

यूक्रेन मुद्दे पर पुतिन का ट्रंप को सीधा संदेश – बोले, बातचीत को तैयार हैं लेकिन शर्तों के साथ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)