• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 4, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मण्डलायुक्त ने की उन्नाव लोक सभा में मतदान एवं मतगणना की पूर्व तैयारियों की समीक्षा

Janveena News by Janveena News
May 2, 2024
in राज्य
0
मण्डलायुक्त ने की उन्नाव लोक सभा में मतदान एवं मतगणना की पूर्व तैयारियों की समीक्षा

उन्नाव । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष, निर्भीक एवं सुचितापूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ मण्डल तरूण गाबा की उपस्थिति में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लोकसभा क्षेत्र 33 उन्नाव के मतदान एवं मतगणना की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी।

 

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

मण्डलायुक्त द्वारा पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर बिजली, पानी, वाहन पार्किग, सचल शौचालय, हेल्प डेस्क, छाया, लाउडस्पीकर आदि से सम्बन्धित बुनियादी जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इसी प्रकार स्ट्राॅगरूम, सी एण्ड डी कैटेगरी के ईवीएम भण्डारण हेतु स्ट्राॅगरूम, मतगणना व्यवस्था, बूथों पर रैम्प, शौचालय, लाईट, पंखा, पानी, छाया, बैरीकेटिंग एवं साफ सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों की समीक्षा, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एफएसटी टीमों से सम्बन्धित समीक्षा, वोटर गाईड/वोटर स्लीप व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, कार्मिक प्रशिक्षण, सी-विजिल एप, कन्ट्रोलरूम सहित अन्य पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी।

मण्डलायुक्त ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में बनाये गये नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग व्यक्तियो, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं छोटे बच्चों वाली महिलाओं को मतदान कराने में वरीयता दी जाए। बूथों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बूथों पर लगाये गये मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के समय मतदान से सम्बन्धित बहुत छोटी-छोटी बातों को अवश्य बताया जाए जिससे निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से चलती रहे। समस्त उप जिलाधिकारी गण अपनी अपनी विधानसभा में बनाये लगाये गये बूथों के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए मतदान स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद की सीमाओं से आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। शराब/जहरीली शराब के मामलों पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाए। जनपद में होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रमों में पुलिस फोर्स के द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए।

बैठक के उपरान्त मण्डलायुक्त द्वारा पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल अग्निशमन प्रशिक्षण केन्द्र दोस्ती नगर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को रवानगी स्थल की व्यवस्थाओं को चाक-चैबन्द रखने के निर्देश दिये गये। नगर क्षेत्र में स्थापित मतदान केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय किला कम्पोजिट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाए दुरूस्त पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके उपरान्त मतदान केन्द्र के आस पास के दुकानदारो से मतदान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए मतदान करने की अपील की। लखनऊ मण्डलायुक्त और आईजी द्वारा उन्नाव मंडी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया गया। यहां पर उन्होंने पानी, बिजली, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्था को देखा। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय से की जाए। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाए। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहे हैं।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ शंकर मीणा, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रेम प्रकाश मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी वाहन राजीव राज सहित समस्त प्रभारी अधिकारी/नोडल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

Covishield Vaccine के दुष्प्रभावों का भुगतान किया जाना चाहिए: Gujarat कांग्रेस

Next Post

लोकलाज के बिना कैसा लोकतंत्र

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
सांसद बन गए तो भी मिट्टी के कुल्हड़ ही बनाएंगे कल्लन?

लोकलाज के बिना कैसा लोकतंत्र

अंकिता लोखंडे का हाथ टूटा, वह अस्पताल में भर्ती हुई:  पति विक्की जैन के साथ शेयर कीं तस्वीरें, बीमार होने पर बोलीं

अंकिता लोखंडे का हाथ टूटा, वह अस्पताल में भर्ती हुई: पति विक्की जैन के साथ शेयर कीं तस्वीरें, बीमार होने पर बोलीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)