• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

रोड शो के बीच जनता को डराने के प्रयोग

-सियाराम पाण्डेय 'शान्त'

Janveena News by Janveena News
May 30, 2024
in विचार वातायन
0
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स

READ ALSO

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

चुनाव में कौन सा राजनीतिक दल डरा हुआ है और कौन सा दल नहीं डरा है, इसे लेकर देश भर में चिंता का बाजार गर्म है। हालांकि सभी के एक ही दावे हैं। वे डरे नहीं हैं लेकिन जनता को डराने के मामले में कोई किसी से कम नहीं। अमुक सरकार बनी तो दलितों, आदिवासियों की जमीन छीन लेगी और अमुक सरकार बनी तो देश में तालिबान जैसा शासन स्थापित हो जाएगा , जैसी तमाम बातें राजनीतिक मंचों से उछलकर जनता के कर्णकुहरों तक पहुंच रही है। रोड शो और सम्मेलनों के जरिए जनता को यह समझाने के प्रयास हो रहे हैं कि उनका ही दल देश के लिए उपयुक्त है। उसके व्यापक हितों की चिंता करता है। सातवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से एकदिन पहले राजनीतिक दलों ने रोड शो कर जिस तरह अपनी ताकत का अहसास कराया, उससे इतना तो तय हो गया है कि चुनावी बयार किस दिशा में बह रही है। मतदाताओं को लुभाने की जद्दोजहद में आरोपों-प्रत्यारोपों की बौछार तेज हो गई है। देश बांटने के आरोप भी अब आम हो गए हैं। पूर्वांचल की जिन सीटों पर मतदान होना है, वहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की घेराबंदी देखते ही बन रही है। गाजीपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो ने इस चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है। विपक्ष जितने मुद्दों पर सरकार को घेरता रहा है, उन मुद्दों पर विपक्ष की कारगुजारियां उजागर कर केंद्रीय गृह मंत्री ने जिस तरह जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है और चार जून को क्या होगा, इसका शब्द चित्र भी खींचा है, मोदी सरकार न बनने के विपक्ष के अतिविश्वास पर निशाना भी साधा है। उसका विपक्ष पर असर पड़ना स्वाभाविक है। राज्यवार भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इसका भी ब्यौरा दिया है। भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार की चाभी के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला भी इस चुनाव में प्रमुखता से उठाया गया है। नवीन पटनायक की कथित रूप से गिरते स्वास्थ्य में साजिश की गंध तलाशने की भी बात कही गई है। हालांकि विपक्ष ने भी सरकार को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छेड़ी है और जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि मोदी सरकार इस बार नहीं आने वाली लेकिन जिन विश्लेषकों के दावे पर राहुल और अखिलेश इस तरह की डींगें हांक रहे हैं, उन विश्लेषकों ने समय रहते ही पाला बदल लिया है और अब तो अमेरिका, चीन और पाकिस्तान का मीडिया भी यह मानने लगा है कि भारत की राजनीति में कोई खास फर्क नहीं आने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिस तरह 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा सील की जा रही है। हर चुनाव में सील की जाती रही है, उससे इतना तो साफ है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप को पूरी तरह रोकने की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए हुए है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महराजगंज, बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों की संयुक्त सेना तैनात की जा रही है। तलाशी अवरोधक लगाए जा रहे हैं और गहन तलाशी ली जा रही है, उसका सीधा सा मतलब यही है कि सरकार इस चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी इस बात का संकेत है कि सरकार किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। वैसे ईवीएम पर आरोप तो लगने ही हैं। जीत का श्रेय तो सभी लेते हैं लेकिन हार का गरल तो कोई विरला ही पीता है। जो दल अपनी हार का आत्ममंथन करते हैं, पराजय उनके गले की हड्डी बन जाती है। समस्या जहां हो, उसका उपचार भी वहीं होना चाहिए। फुनगी को पानी देने से पौधा सूखता ही है। राजनीति पर भी यही बात लागू होती है। दावा यह किया जारहा है कि यह चुनाव देश की जनता लड़ रही है। हर बार चुनाव जनता ही लड़ती रही है। वही जीतती रही है। वही हारती रही है। विडंबना यह है कि इससे पहले राजनीतिक दलों ने इस बात को स्वीकारा नहीं था। जीत-हार पर उनका वर्चस्व हावी रहा लेकिन इस बार अगर हर दल इस चुनाव का देश का चुनाव कह रहा है तो यह अपने तरह की स्वीकारोक्ति है। इसे बड़ी पहल के रूप में देखा जा सकता है। सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को राजनीतिक दल जिस तरह तरजीह दे रहे हैं, उसे आस्था का सैलाब मानें या सोची-समझी रणनीति लेकिन संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के बहाने जिस तरह एक दूसरे पर राजनीतिक और वैचारिक हमले किए जा रहे हैं, उसके असल नतीजे तो 4 जून को आएंगे। मतदाता दो दिन बाद अंतिम चरण के मतदान में प्रत्याशियों के चयन पर अपनी सहमति और असहमति की मुहर लगा देंगे। मंगल को तो बस तेल और उसकी धार ही देखनी शेष रहेगी।

Previous Post

वन्दे भारत से हरिद्वार चली सखियां, चार सौ पार के लिए गंगा मइया से करेंगी प्रार्थना

Next Post

UP: हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटरों की जानकारी न देने पर सख्त टिप्पणी की, कहा-महत्व समझें

Related Posts

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार
विचार वातायन

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

January 7, 2026
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

November 21, 2025
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला

November 15, 2025
लंका से अयोध्या की यात्रा पर
विचार वातायन

लंका से अयोध्या की यात्रा पर

October 18, 2025
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

जनादेश का यह कैसा स्वागत

June 4, 2024
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय

June 3, 2024
Next Post
UP: हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटरों की जानकारी न देने पर सख्त टिप्पणी की, कहा-महत्व समझें

UP: हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटरों की जानकारी न देने पर सख्त टिप्पणी की, कहा-महत्व समझें

Sangrur में BJP ने विपक्षियों को कड़ी टक्कर दी, समर्थकों ने जीत का आश्वासन दिया

Sangrur में BJP ने विपक्षियों को कड़ी टक्कर दी, समर्थकों ने जीत का आश्वासन दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)