• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय

-सियाराम पाण्डेय 'शान्त'

Janveena News by Janveena News
June 3, 2024
in विचार वातायन
0
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स

READ ALSO

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

चुनाव नतीजे जब तक नहीं आ जाते तब तक उसके पूर्वानुमान पर चिंतित और हर्षित होने का कोई औचित्य नहीं है। अपनों का मनोबल बनाए रखने के लिए भी अनुमान को प्रमाण मान लेना खतरनाक है। एक लोकसभा में जितने लोग मतदान करते हैं, उससे भी बहुत कम लोगों से बातचीत कर कोई यह कैसे कह सकता है कि उसका सर्वे ठीक है और जन विश्वास और निष्पक्षता के करीब है। यह पहला मौका नहीं है जब कुछ राजनीतिक दलों ने इसे नकारा हो। इसे सरकार प्रायोजित कहा हो। हर चुनाव में इस तरह के हालात बनते रहे हैं लेकिन एक्जिट पोल करने वालों ने कभी हिम्मत नहीं हारी। वे तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच अपना काम करते रहे। यह कहते रहे कि जब पतीली का एक चावल पूरे चावलों के पकने की स्थिति बता देता है तो पूर्वानुमान गलत कैसे हो सकता है। इस बार भी एक्जिट पोल के नतीजों पर राजनीति गहरा गई है। विपक्षी गठबंधन को इन नतीजों पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का दावा किया है कि सरकार तो उनकी ही बन रही है। इसलिए लोग मोदी एक्जिट पोल के झांसे में न आएं। उन्होंने तो यह भी बता दिया है कि उनका गठबंधन पूरे देश में 295 या उससे अधिक सीटें जीत सकता है। उम्मीदों पर दुनिया कायम है। नीति भी यही कहती है कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। वैसे भी जिसका रिकॉर्ड हारने का रहा हो, उसमें जीत की उम्मीदें कुछ अधिक ही होती हैं। ऐसा अनेक बार हुआ है जब वास्तविक नतीजों के समक्ष वे पिट गए हैं लेकिन बहुधा ऐसा भी हुआ है जब चुनाव नतीजे एक्जिट पोल के आस-पास ही आए हैं। खैर, चुनाव नतीजे आने में बस एक रात का फर्क शेष है। चुनाव लड़ने वालों के लिए यही रात अंतिम है और यही रात भारी है। इसी से उनका राजनीतिक करिअर तय होना है। चुनाव में जीतना और हारना आम बात है लेकिन व्यवस्था को, चुनाव एजेंसी को, न्यायपालिकाऔर कार्यपालिका को हमेशा संदेह की नजर से देखना तो बिल्कुल भी तर्क संगत नहीं है। आर्षग्रंथों में कहा गया है कि आलोचना करने वाला निंदा का पात्र बन जाता है और प्रशंसा करने वाला कालांतर में महनीय हो जाता है। दूसरों के आचरण में खोट तलाशने वाला समाज आत्ममंथन करना भूल जाता है। जो अपने अंदर नहीं झांकता, वह बाहर की यूटोपियाई दुनिया में कुछ ऐसा खो जाता है कि बस घनचक्कर बनकर रह जाता है और उससे उबर नहीं पाता। राजनीति में जो भी दल सकारात्मक चिंतन से लैस रहता है, वह समाज, प्रदेश और देश के लिए तो हितकर होता ही है, अपना भी भला कर लेता है। देश सर्वोपरि है, जब तक इस भावभूमि से वहां का नेतृ वर्ग काम नहीं करता, देश की प्रगति अवरुद्ध हो जाती है। इसलिए वक्त के फेर को समझते हुए परम धैर्य से काम करना चाहिए। चुनाव के नतीजे अच्छे या बुरे जो भी हों। पक्ष में हों या विपक्ष में हों लेकिन देश तो अपना है। सत्ता की उतावली में देश की नीति और नीयत पर अंगुली उठाना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। अपना काम ईमानदारी से करना सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति है। अपमान के बीज बोकर वैसे भी सम्मान की फसल काटी नहीं जा सकती। बोया पेड़ बबूल का आम कहां से होय।

Previous Post

उच्च रक्तचाप स्वास्थ्य की प्रमुख चुनौती : डॉ. अमरजीत यादव

Next Post

जलशक्ति मंत्री ने किया आह्वान, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में करें योगदान

Related Posts

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार
विचार वातायन

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

January 7, 2026
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

November 21, 2025
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला

November 15, 2025
लंका से अयोध्या की यात्रा पर
विचार वातायन

लंका से अयोध्या की यात्रा पर

October 18, 2025
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

जनादेश का यह कैसा स्वागत

June 4, 2024
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

एक्जिट पोल से कहीं खुशी, कहीं गम

June 2, 2024
Next Post
जलशक्ति मंत्री ने किया आह्वान, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में करें योगदान

जलशक्ति मंत्री ने किया आह्वान, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में करें योगदान

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका आज विश्व कप में:  26 वर्षीय हसरंगा कप्तान; 2021 विश्व कप में ली गई हैट्रिक आज उसी टीम के शक्तिशाली हिटर्स से है सामना

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका आज विश्व कप में: 26 वर्षीय हसरंगा कप्तान; 2021 विश्व कप में ली गई हैट्रिक आज उसी टीम के शक्तिशाली हिटर्स से है सामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)