• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

Janveena News by Janveena News
January 7, 2026
in विचार वातायन
0
रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

Oplus_16908288

-डॉ. एस.के.गोपाल की कलम से

किसी भी लोकतांत्रिक समाज की वास्तविक पहचान ऊँची-ऊँची विकास योजनाओं से नहीं अपितु इस बात से होती है कि वह अपने सबसे अनुभवी नागरिकों, वरिष्ठों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है। जब आधुनिक ट्रेनों, प्रीमियम सुविधाओं और राजस्व वृद्धि के दावों के बीच बुज़ुर्गों की बुनियादी सहूलियतें समाप्त कर दी जाएँ तो यह प्रगति नहीं, नीति की संवेदनहीनता कही जाएगी। भारतीय रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली किराया छूट का प्रश्न आज इसी कसौटी पर खड़ा है।

READ ALSO

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला

कोविड-19 महामारी से पहले भारतीय रेलवे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष यात्रियों को 40 प्रतिशत तथा 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को 50 प्रतिशत तक किराया छूट देता था। यह कोई असाधारण रियायत नहीं थी अपितु दशकों से चली आ रही एक सामाजिक-कल्याणकारी व्यवस्था थी। मेल, एक्सप्रेस और राजधानी जैसी प्रमुख ट्रेनों में लागू यह सुविधा उन करोड़ों बुज़ुर्गों के लिए राहत का साधन थी जिनकी आय सीमित होती है और जो इलाज, पारिवारिक ज़रूरतों, तीर्थयात्रा या सामाजिक दायित्वों के लिए रेल यात्रा पर निर्भर रहते हैं। वर्ष 2021 में महामारी के दौरान यह सुविधा बंद कर दी गई। उस समय परिस्थितियाँ असाधारण थीं और इसे अस्थायी निर्णय मानकर वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं ने स्वीकार भी किया। लेकिन आज सवाल यह है कि महामारी समाप्त हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, रेलवे की आय फिर से बढ़ रही है, ट्रेनें पूरी क्षमता से चल रही हैं और टिकट के दाम भी बढ़ चुके हैं, तो फिर यह रियायत अब तक बहाल क्यों नहीं की गई?

यह पूछना स्वाभाविक है कि क्या संकट का बोझ सबसे पहले और सबसे लंबे समय तक बुज़ुर्गों और महिलाओं को ही उठाना चाहिए? जिस वर्ग की आय सबसे कम, स्वास्थ्य पर खर्च सबसे अधिक और सामाजिक निर्भरता सबसे ज़्यादा होती है, उसी से सुविधाएँ छीन लेना क्या न्यायसंगत है? यह मुद्दा केवल वरिष्ठ नागरिकों का नहीं अपितु महिलाओं और बुज़ुर्गों के संयुक्त अधिकारों का भी है। 58 वर्ष की उम्र पार कर चुकी महिलाएँ आज भी परिवार की धुरी बनी रहती हैं। कभी बच्चों के पास जाने के लिए, कभी इलाज के लिए, कभी सामाजिक दायित्व निभाने के लिए। किराया छूट उनके लिए केवल आर्थिक राहत नहीं अपितु आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रश्न है। बढ़े हुए किराए ने उन्हें या तो यात्रा टालने पर मजबूर किया है या दूसरों पर निर्भर बना दिया है, जो महिला सशक्तिकरण के दावों के विपरीत है।

पिछले वर्ष रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा था कि रेलवे की स्थायी समिति ने वरिष्ठ नागरिकों को पुनः किराया छूट देने की सिफारिश की है और इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या करोड़ों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार केवल ”विचाराधीन” ही रहेंगे? क्या संवेदनशील फैसलों को भी वर्षों की प्रतीक्षा करनी होगी? स्थायी समिति की सिफारिश कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं होती। यह संसद की एक जिम्मेदार संस्था की राय होती है जो ज़मीनी हकीकत और सामाजिक ज़रूरतों को देखकर दी जाती है। यदि यही सिफारिश किसी कॉरपोरेट राहत या प्रीमियम परियोजना से जुड़ी होती तो क्या निर्णय लेने में इतना विलंब होता? यह प्रश्न सरकार की प्राथमिकताओं पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाता है।

यह भी तथ्य है कि रेलवे ने हाल के वर्षों में किराए, आरक्षण शुल्क और अन्य मदों में यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों से यह कहना कि “रियायत संभव नहीं”, न केवल असंवेदनशील है, बल्कि नीति की असमानता को भी उजागर करता है।

यहीं यह उल्लेख महत्वपूर्ण है कि बुज़ुर्गों के प्रति संवेदनशीलता केवल माँग या दबाव का विषय नहीं अपितु राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम भी हो सकती है। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। लखनऊ के सांसद और वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पार्क, सैर-पथ और शांत वातावरण विकसित करने की पहल की। बुज़ुर्गों की बौद्धिक सक्रियता के लिए पुस्तकालय जैसी व्यवस्थाएँ भी सामने आईं। यह उदाहरण बताता है कि जब सरकार बुज़ुर्गों को बोझ नहीं, समाज की धरोहर मानती है, तो नीतियाँ काग़ज़ों से निकलकर ज़मीन पर दिखाई देती हैं।

इसी पृष्ठभूमि में यह सवाल और अधिक तीखा हो जाता है कि जब बुज़ुर्गों के लिए पार्क और पुस्तकालय बनाए जा सकते हैं, तो उनकी सबसे बुनियादी आवश्यकता- सुलभ और किफायती रेल यात्रा को बहाल करने में इतनी हिचक क्यों?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में यह छूट पहले की तरह लागू करने पर विचार कर सकता है जबकि प्रीमियम ट्रेनों में सीमित रियायत दी जा सकती है। यह व्यावहारिक संतुलन हो सकता है लेकिन देरी का कोई औचित्य नहीं है। करोड़ों बुज़ुर्गों और महिलाओं की सुविधा प्रीमियम सेवाओं से कम महत्वपूर्ण नहीं हो सकती।

वरिष्ठ नागरिक संगठनों और महिला अधिकार समूहों का यह कहना बिल्कुल उचित है कि यह रियायत कोई मुफ्तखोरी नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है। जीवन भर कर देने वाला नागरिक, रेलवे का नियमित यात्री रहा बुज़ुर्ग जब अपने जीवन के उत्तरार्ध में थोड़ी राहत चाहता है, तो उसे उपकार नहीं, अधिकार के रूप में देखा जाना चाहिए।

भारतीय रेलवे केवल एक व्यावसायिक संस्था नहीं अपितु देश की जीवनरेखा है। उसका चरित्र जन सेवा से जुड़ा रहा है। यदि रेलवे केवल लाभ हानि के तराज़ू पर ही फैसले लेने लगे, तो वह अपनी सामाजिक आत्मा खो देगा। अब प्रश्न किसी समिति या प्रस्ताव का नहीं है। प्रश्न यह है कि क्या सरकार अपने बुज़ुर्गों और महिलाओं को नीति में स्थान देती है या केवल भाषणों में याद करती है। वरिष्ठ नागरिकों की रेल किराया छूट को बहाल करना कोई उपकार नहीं होगा। यह उस नैतिक दायित्व की पूर्ति होगी, जिसकी अपेक्षा एक सभ्य समाज अपने शासन से करता है।

Previous Post

Delhi Book Fair 2026: 10 जनवरी से भारत मंडपम में सजेगा किताबों का महाकुंभ, एंट्री पूरी तरह फ्री; जानिए इस साल की थीम

Next Post

बर्फ से लकदक यमुनोत्री वैली, हनुमान चट्टी से शुरू करें रोमांचक विंटर एडवेंचर ट्रेक

Related Posts

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

November 21, 2025
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला

November 15, 2025
लंका से अयोध्या की यात्रा पर
विचार वातायन

लंका से अयोध्या की यात्रा पर

October 18, 2025
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

जनादेश का यह कैसा स्वागत

June 4, 2024
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय

June 3, 2024
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

एक्जिट पोल से कहीं खुशी, कहीं गम

June 2, 2024
Next Post
बर्फ से लकदक यमुनोत्री वैली, हनुमान चट्टी से शुरू करें रोमांचक विंटर एडवेंचर ट्रेक

बर्फ से लकदक यमुनोत्री वैली, हनुमान चट्टी से शुरू करें रोमांचक विंटर एडवेंचर ट्रेक

Hill Station In MP: एमपी का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी, ‘सतपुड़ा की रानी’ में बिताएं सुकून भरा वीकेंड

Hill Station In MP: एमपी का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी, ‘सतपुड़ा की रानी’ में बिताएं सुकून भरा वीकेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)