• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ग्रीष्मकाल में ठंड: गर्मियों में ठंड का अनुभव करना कुछ बीमारियों का संकेत है; इन लक्षणों को न भूलें

JANVEENA by JANVEENA
June 27, 2024
in स्वास्थ्य
0
ग्रीष्मकाल में ठंड: गर्मियों में ठंड का अनुभव करना कुछ बीमारियों का संकेत है; इन लक्षणों को न भूलें

 

बदलते मौसम के साथ ही कई बीमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से खुद को बचाने के लिए सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर गर्मी के मौसम में सर्दी लगे, तो इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। बच्चों और बूढ़ों पर बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि गर्मी में सर्दी लगने लगे तो इससे बचने के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।

बता दें कि कुछ लोगों को अधिक सर्दी लगती है। वहीं सर्दी के मौसम में इन लोगों को जल्द सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि ऐसा होना नॉर्मल है। लेकिन कुछ लोगों को गर्मी में भी ठंड लगने लगती है, जोकि नॉर्मल लक्षण नहीं है। यदि आपको भी गर्मी के मौसम में सर्दी लगती है, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। क्योंकि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि गर्मी में सर्दी लगना किस बीमारी का लक्षण या संकेत हो सकता है।

खून की कमी

अगर आपको भी गर्मी के मौसम में सर्दी लगती है, तो यह एनीमिया बीमारी का संकेत हो सकता है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है, उनको एनीमिया हो जाता है। इसका इलाज बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यदि इस बीमारी को नजरअंदाज किया जाए, तो इससे पीड़ित व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

डाइटिंग

कुछ लोग जल्दी वेट लॉस के लिए जरूरत से ज्यादा डाइटिंग करने लगते हैं। ऐसा करने पर एनोरेक्सिया की समस्या शुरू हो जाती है। बता दें कि एनोरेक्सिया नर्वोसा एक तरह का ईटिंग डिसऑर्डर है। यह बीमारी उन लोगों को होती है, जो वेट बढ़ने के डर से खानपान बहुत कम कर देते हैं। वहीं कुछ लोग खाना खाने के बाद उल्टी कर पूरा खाना बाहर निकाल देते हैं। एनोरेक्सिया के होने पर शरीर का फैट काफी कम हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी सर्दी लगती है। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित लोगों को कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

हाइपोथायरायड

इसके अलावा गर्मी में ठंड का एहसास होने पर हाइपोथायरायड बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर गर्मी में भी आपको ठंड लगती है, तो फौरन हेल्थ एक्सपर्ट से जांच करवानी चाहिए। इस बीमारी के होने पर थायराइड हार्मोन का उत्पादन बंद हो जाता है। जिसके कारण व्यक्ति को सर्दी लगती है। हाइपोथायरायड के मरीज को ठंड लगने के अलावा तनाव, थकान और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

गर्मियों में ठंड लगने पर क्या करें

अगर किसी व्यक्ति को गर्मी में भी अधिक ठंड लग रही है, तो सबसे पहले हेल्थ एक्सपर्ट से अपनी समस्याएं बताएं। साथ ही लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

पानी की कमी 

गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए पूरा दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। भले ही आपको प्यास न लगी हो, लेकिन इसके बाद भी थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीने की आदत डालें। बता दें कि शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, मुंह सूखना और पेशाब में तकलीफ आदि समस्याएं हो सकती हैं।

हेल्दी डाइट

अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, तो भी आप गर्मी में ठंड लगने की समस्या से बच सकते हैं। क्योंकि हेल्दी डाइट आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचाने का काम करता है।

बच्चों का ऐसे रखें ध्यान

बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के बचाव का टीका जरूर लगवाना चाहिए। इसके अलावा बच्चों की डाइट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

साफ-सफाई है जरूरी

किसी भी तरह की बीमारी से बचने के साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है। इसलिए व्यक्तिगत साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क पहनें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

हिंदू नेताओं के सम्मेलन में ओवैसी को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग की गई

Next Post

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तीनों खान की प्रशंसा की: उन्होंने कहा कि सलमान सबसे दिलचस्प है, शाहरुख पैशनेट, आमिर परफेक्शनिस्ट और सबसे ऊपर हैं।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तीनों खान की प्रशंसा की:  उन्होंने कहा कि सलमान सबसे दिलचस्प है, शाहरुख पैशनेट, आमिर परफेक्शनिस्ट और सबसे ऊपर हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तीनों खान की प्रशंसा की: उन्होंने कहा कि सलमान सबसे दिलचस्प है, शाहरुख पैशनेट, आमिर परफेक्शनिस्ट और सबसे ऊपर हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्डकप की फैंटेसी-11:  हार्दिक पंड्या को कप्तान चुन सकते हैं, बटलर को उपकप्तान चुन सकते हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्डकप की फैंटेसी-11: हार्दिक पंड्या को कप्तान चुन सकते हैं, बटलर को उपकप्तान चुन सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)